नव वर्ष की गिफ्ट यूज कर सन्तुष्टमणि बन, समाधान-स्वरूप की वाइब्रेशन विश्व में फैलाकर दैवी राजधानी स्थापन करना | Baba Milan Murli Churnings 31-12-2020

नव वर्ष की गिफ्ट यूज कर सन्तुष्टमणि बन, समाधान-स्वरूप की वाइब्रेशन विश्व में फैलाकर दैवी राजधानी स्थापन करना | Baba Milan Murli Churnings 31-12-2020

1. हर एक सन्तुष्टमणियों की लाइट बहुत अच्छी चमक रही। जहाँ सन्तुष्टता है वहाँ और शक्तियाँ भी आ जाती (कोई अप्राप्त शक्ति नहीं)। यह किसी भी समस्या को सहज समाप्त कर सकती। सन्तुष्टता की शक्ति कैसा भी वायुमण्डल (माया-प्रकृति की हलचल) को सहज परिवर्तन कर सकती। हर एक अपने को देखे हम सन्तुष्टमणि बने हैं? (स्वयं भी सन्तुष्ट, साथी भी सन्तुष्ट, जो बापदादा चाहते हैं वैसे ही सन्तुष्ट रहे?)

2. सहनशक्ति से स्थानों को सदा निर्विघ्न बनाने की आवश्यकता है! सबसे सहज साधन सम्पूर्ण बनने का है – फॉलो फादर। आदि से लेके अन्त तक ब्रह्मा बाप ने सन्तुष्टता की शक्ति से हर परिस्थिति पर विजय प्राप्त की। तो बापदादा आज सभी को विशेष इशारा दे रहे, हर एक सन्तुष्टमणि बन सन्तुष्टता की शक्ति को विशेष कार्य में लगाओ। क्योंकि आजकल दुनिया में असन्तुष्टता बढ़नी ही है।

3. बापदादा ने नये वर्ष लिए विशेष अमृतवेले सहज वरदान देने का प्लैन बनाया है। बापदादा का विशेष दृढ़ सकल्प वालों को पुरुषार्थ में सहयोग (स्नेह-शक्ति) प्राप्त होगा, यह नये वर्ष की गिफ्ट से सहज हो जायेगा। सन्तुष्टता चेक करना तो आगे स्वत: ही बढ़ते जायेंगे। अगर हर एक सन्तुष्ट रहेगा तो चारों ओर वाह वाह! का गीत बजेगा। इस वर्ष अपने में समस्या प्रूफ, समाधान स्वरूप की विशेष रिजल्ट देखनी है।

4. कोई भी ऐसी प्रॉब्लम छोटी-मोटी आवे ना तो आप मन से मधुबन में पहुंच जाना, बापदादा बच्चों के मन में एकस्ट्रा खुशी की खुराक भर देंगे। मधुबन में आना अर्थात् पुरुषार्थ में आगे कदम बढ़ाना। मधुबन में सहज सारा दिन क्या याद रहता? बाबा, बाबा, बाबा..। सुनते भी बाबा की बातें, चलते हैं तो मधुबन का पावन स्थान, खाते हैं तो ब्रह्मा भोजन, पावरफुल। इसलिए मधुबन में आना अर्थात् अपने में ज्ञान, योग, धारणा, सेवा में कदम को आगे बढ़ाना।

5.

(दिल्ली) लाइट-माइट का रूप बनके आये, अच्छा हॉल में रौनक हो गई। देहली वालों को तो राजधानी तैयार करनी है क्योंकि सभी को राज्य तो करना है ना, होंगे तो राज्य अधिकारी। अभी दिल्ली को नम्बरवन निर्विघ्न जोन यह रिजल्ट देनी है। सेवा का उमंग उत्साह चारों ओर है और यह सेवा का उमंग बढ़ाते जायेंगे तो क्या होगा? भारत महान बन जायेगा।

(डबल फॉरिनर्स) मधुबन का फायदा बहुत अच्छा उठाया है। संगठन में एक दो को सहयोग-हिम्मत मिली उसकी रिजल्ट अच्छी है इसीलिए बापदादा डबल फरिनर्स को 100 बार मुबारक दे रहे। और डबल फॉरिनर्स को बापदादा ने क्या टाइटल दिया! डबल पुरुषार्थी। आगे जा रहे हैं और आगे जाते रहेंगे।

(यादप्यार) हर जोन अपने जोन को निर्विघ्न बनावे। आप निर्विघ्न बनेंगे तो उसका वायुमण्डल विश्व में फैलेगा। इस वर्ष में पुरुषार्थ में चारों ओर सब तरफ नम्बरवन हो, ऐसा अभी एक दो के सहयोगी बन रिजल्ट निकालो। यह संकल्प करो करना ही है और जो बहादुर होंगे वह तो कहेंगे बाबा बड़ी बात क्या है, हुआ ही पड़ा है।

One Reply to “नव वर्ष की गिफ्ट यूज कर सन्तुष्टमणि बन, समाधान-स्वरूप की वाइब्रेशन विश्व में फैलाकर दैवी राजधानी स्थापन करना | Baba Milan Murli Churnings 31-12-2020”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *