The safety of Shrimat! | Sakar Murli Churnings 16-04-2019

The safety of Shrimat! | Sakar Murli Churnings 16-04-2019

यह वानप्रस्थ का समय है, जितना अपने को आत्मा समझ बाबा को याद करते, सतोप्रधान बनते जाते… माया तो अन्त तक आएंगी, इसलिए सदा श्रीमत पर चलते विजयी बनना है, तो हमारा पद भी ऊंचा हो जाएँगा

सार

तो चलिए आज सारा दिन… बाबा के श्रीमत रूपी हाथ को सदा साथ रख, सदा निश्चिंत रह नाचते-कूदते जीव न के हर सीन क्रॉस करते रहे… हर पल बाबा की यादोंं में उन्नति करते, सदा खुश दिव्यगुण-सम्पन्न बन… सबको आप समान श्रेष्ठ बनाते, सतयुग बनाते चले… ओम् शान्ति!

Sakar Murli Churnings 04-04-2019

Sakar Murli Churnings 04-04-2019

बाबा हमें राजयोग सिखाते (तो बुद्धि उनके तरफ ही रहनी चाहिए!), और हम आत्माओं को पढ़ाते (तो सदैव आत्म-अभिमानी हो रहना है)… यह अलौकिक पढ़ाई सिर्फ अभी संगम पर चलती, जिस ज्ञान से सद्गति हो हम 21 जन्म सुखी रहते… इसलिए, पतित-पावन बाप को याद करते पावन जरूर बनना, तो ज्ञान सागर का सारा ज्ञान हममें धारण हो जाएँगा, बाबा को बच्चा जरूर बनाना है… श्रीमत पर यह जो श्रेष्ठ पुरूषार्थ हम करते वह कल्प-कल्प की श्रेष्ठ नूंध बन जाती

सार

तो चलिए आज सारा दिन… सदा श्रीमत पर मनमनाभव का मंत्र जपते, स्वराज्य अधिकारी सो विश्व राज्य अधिकारी बन जाएँ… औरों के भी दुःख दूर करते, सतयुग बनाते चले… ओम् शान्ति!

योग कमेंटरी | मैं सर्व अविनाशी खजा़नों का मालिक हूँ | Baba Milan Murli Churnings 02-04-2019

योग कमेंटरी | मैं सर्व अविनाशी खजा़नों का मालिक हूँ | Baba Milan Murli Churnings 02-04-2019 image

योग कमेंटरी | मैं सर्व अविनाशी खजा़नों का मालिक हूँ | Baba Milan Murli Churnings 02-04-2019

बाबा ने मुझे… सर्व ज्ञान-गुण-शक्ति-संकल्प के खजा़नों का अधिकारी… बालक सो मालिक बना दिया है

याद और सेवा के बल से… मेरे प्रालब्ध-प्राप्तियों का… पुण्य-दुआओं का सर्वश्रेष्ठ खाता जमा हो रहा है

मैं मास्टर ज्ञान सूर्य हूँ… मुझसे चारों ओर सुख-शान्ति की शक्तिशाली किरणें फैल रही है… सबके दुःख दूर हो… वातावरण शुध्द हो रहा है

मैं श्रेष्ठ… विश्व कल्याणकारी… विश्व परिवर्तक आत्मा हूँ

मैं पद्मापद्म भाग्यशाली हूँ… सदा वाह मेरा भाग्य वाह का गीत गाते… हर श्वास-संकल्प-कर्म को सफल करता हूँ… सफलता मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है… ओम् शान्ति!


और योग कमेंटरी:

Thanks for reading this meditation commentary on ‘मैं सर्व अविनाशी खजा़नों का मालिक हूँ | Baba Milan Murli Churnings 02-04-2019’

Sakar Murli Churnings 02-04-2019

Sakar Murli Churnings 02-04-2019

1. हमारे बाप-टीचर-सतगुरु बाबा नें हमें सम्पूर्ण ज्ञान देकर सबसे सहज रास्ता बताया है… सबकुछ भूल सिर्फ अपने को आत्मा समझ बाबा को याद करना है, तो पावन दिव्यगुण-सम्पन्न बन जाएंगे

2. जो बाबा से ही बातें करते, बहुत सुखदाई सर्विसएबुल है, वह सदा बाबा की आंखों के सामने है, बाबा उन्हें याद करते… तो सदा श्रेष्ठ कर्म करते पदमों की कमाई जमा करते सदा हर्षित रहना है, फिर यह संस्कार सतयुग में भी कायम रहेंगा

3. माया रावण पर पूरी विजय पानी है, बीमारी-परिस्थितियां के अन्तिम हिसाब-किताब से घबराना नहीं है… हमें तो रूहानी नशे में रहना है, कि बाबा हमें अपना बनाकर शान्तिधाम-सुखधम के लायक बना रहे हैं

सार

तो चलिए आज सारा दिन… जबकि बाबा हमें सदा हर्षित देखना चाहते, तो ऎसा ऊंच ज्ञान-योग का अभ्यास करे, कि हमारी खुशी कभी न जाई … इससे हमारी स्थिति भी श्रेष्ठ रहेंगी, औरों को भी लाभ होता रहेंगा, और हम साथ में सतयुग बनाने के निमित्त बन जाएंगे… ओम् शान्ति!

Sakar Murli Churnings 28-03-2019

Sakar Murli Churnings 28-03-2019

पतित-पावन बाबा आकर हमें काम-जीत बनाकर कांटे से फूल बनाते, यही फ़र्स्ट क्लास फ़ैमिली प्लानिंग है, फिर सतयुग में बहुत थोड़े रहेंगे… पावन बनने से ही सतयुग में आ सकेंगे, तो गोरा बन सर्व को गोरा बनाना है, यही श्रेष्ठ कर्म है जिससे सर्वगुण सम्पन्न विश्व का मालिक लक्ष्मी नारायण बनते… भाई भाई की दृष्टि पक्की करनी है

सार

तो चलिए आज सारा दिन… सदा अपनी शुध्द आत्मिक स्थिति में स्थित रह, परमात्म मुहब्बत के झूले में झूलते रहें… तो स्वतः श्रेष्ठ स्थिति रहेंगी, हम श्रेष्ठ सेवा करते रहेंगे, सतयुग बनाते रहेंगे… ओम् शान्ति!

Sakar Murli Churnings 19-03-2019

Sakar Murli Churnings 19-03-2019

हमारा योग सत्य के साथ है, जिससे हमारे अन्दर सारा कीचड़ा समाप्त हो, हम पवित्र दिव्यगुण-सम्पन्न पुरुषोत्तम बन जाते… तो इस पढ़ाई और याद में लग जाना है, इस संगमयुग को कभी नहीं भूलना है, क्योंकि यही समय है सर्व प्राप्तियां करने की

सार

तो चलिए आज सारा दिन… हम संगमयुगी श्रेष्ठ ब्राह्मण आत्मा है, इसी स्मृति-स्वरूप रह सदा प्रभु मिलन मनाते, विशेष हीरो पार्ट बजाते रहे… अर्थात सदा शान्ति, प्रेम, खुशीयों से भरपूर रह हर कर्म करते रहे… तो औरों को भी श्रेष्ठ अनुभुतीयां होते विशेष प्रेरणाएँ मिलती रहेंगी, और हम सभी साथ में सतयुग स्थापन करने के निमित्त बन जाएंगे… ओम् शान्ति!

Sakar Murli Churnings 07-03-2019

Sakar Murli Churnings 07-03-2019

1. योग का मुख्य सब्जेक्ट है जिससे सतोप्रधान बनते, आयु बढ़ती, धारणा होती, ऊंच पद मिलता… इसलिए याद पर पूरा ध्यान देना है, क्यूंकि जब याद से याद मिलती तो current अनुभव होती, जिससे एवर हेल्थी निरोगी बनते… औरों को भी सकाश दे सकते

2. Serviceable बनने के लिए बाबा के ज्ञान का विचार सागर मंथन करना है, points नोट करनी है (जैसेकि लक्ष्मी-नारायण को राज्य जिसने दिया और जैसे गवाया, कैसे सुप्रीम सर्जन बाबा हमें 21 जन्मों के लिए निरोगी बनाते)

सार

तो चलिए आज सारा दिन… याद की यात्रा द्वारा बाबा की searchlight लेते रहे… इससे powerful vibrations चारों ओर फैलती जिससे स्वतः समस्याएं समाप्त होती, श्रेष्ठ सेवा होती रहती, और हम सतयुग स्थापन करने के निमित्त बन जाते… ओम् शान्ति!

Sakar Murli Churnings 27-02-2019

Sakar Murli Churnings 27-02-2019

1. इस कयामत-समय पर श्रीमत अनुसार देह-देह की दुनिया को भूल, बच्चा बन बहुत प्यार से अपने मीठे बाप को याद करना है, तो वर्से के मालिक बन जाएँगे

2. नहीं तो औरों की याद आती रहेगी देह-भान के वश, ऊपर-नीचे होते रहेंगे जिससे नुकसान होता, इसलिए अपना चार्ट जरूर रखना है, जांच करनी है हम क्यूँ बाबा को याद नहींं कर पाते

3. फिर शान्तिधाम-सुखधाम चले जाएंगे, लक्ष्मी-नारायण समान दैवीगुण सम्पन्न बन जाएँगे… तो औरों की भी सेवा कर उनका कल्याण करना है, पेट ज्यादा नहीं मांगता

सार

तो चलिए आज सारा दिन… भिन्न-भिन्न युक्तियों से बाबा को याद करते रहे, फिर चार्ट द्वारा अपनी उन्नति भी देखते रहें… इससे सहज आगे बढ़ते रहेंगे, औरों की भी सेवा और अच्छी होती रहेंगी, और करते ही करते हम फिर से सतयुग स्थापन करने के निमित्त बन जाएंगे… ओम् शान्ति!

Biography of Shiv Baba | शिवबाबा की biography | Sakar Murli Churnings 23-02-2019

Biography of Shiv Baba | शिवबाबा की biography | Sakar Murli Churnings 23-02-2019

शिव जयन्ती ही हीरे तुल्य है, इसलिए धूमधाम से उनकी biography सबको सुनानी है… खास शिव के मंदिरों में, और शिव जयन्ती पर समझाना है… संक्षेप में बाबा की biography है:

  • नाम है शिव
  • रूप है निराकार
  • देश है परमधाम (सर्वव्यापी नहीं)
  • गुण है ज्ञान का सागर (स्वयं का सत्य परिचय और सृष्टि के आदि-मध्य-अन्त का राज़ सुनाते), पतित-पावन (हमें पावन बनाते), भोलानाथ, और अन्य सर्व गुणों और शक्तियों के सागर है
  • कर्तव्य है ब्रह्मा तन में आकर, हमें राजयोग सिखाकर (अर्थात आत्मा रूपी ज्योति जागकर) विश्व का मालिक बनाते (अर्थात स्वर्ग की सौगात देते!)
  • वह हमारा बाप भी है, टीचर भी है, सतगुरु भी है!
  • आते हैं कलियुग-अन्त और सतयुग-आदि के बीच संगम पर

सार

तो चलिए आज सारा दिन… इसी नशे में रहे कि स्वयं सर्वश्रेष्ठ शिवबाबा हमें मिला है, उनकी ही श्रीमत पर ज्ञान-योग के अभ्यास द्वारा अपने मन को सशक्त कर परिस्थितियों को पार करते चले… खुद भी सतोप्रधान बनते जाएं, औरों को भी बनाते रहे, फिर से इस धरा पर सतयुग लाने के निमित्त बन जाएं… ओम् शान्ति!

गीत: शिव जयन्ती फिर है आई…

Sakar Murli Churnings 16-02-2019

Sakar Murli Churnings 16-02-2019

यह wonderful ड्रामा है, जो बिल्कुल accurate चल रहा है, इसलिए किसी भी बात में रोना रुसना नहीं है… सिर्फ़ यही ध्यान रखना है कि श्रीमत पर चल हमें ज्ञान को accurate perfect (ज्यों का त्यों) धारण कर साक्षी रहना है… योग द्वारा सतोप्रधान धारणा-मूर्त बनना है… तो सेवा भी अपने आप होती रहेंगी, आगे हम सेवा में बहुत busy रहेंगे

सार

तो चलिए आज सारा दिन… ड्रामा को यथार्थ रीति समझ निश्चिंत रह, बाबा की याद में तीव्र दौड़ी लगाए… और खुद भी सर्व दैवी-गुण सम्पन्न बन जाएँ, औरों को भी बनाएं, सतयुग बनाते चले… ओम् शान्ति!