*Om Shanti*
*Answers from Sakar Murli 17-12-2020*
1. साधनों की आकर्षण _____ को खण्डित कर देती है।
° _साधना_
2. _____ वृत्ति से सेवा करना – यही सर्व की दुआयें पाने का साधन है। ____ कल्याणकारी हैं, तो अकल्याण का कर्तव्य हो नहीं सकता। जैसा कार्य होता वैसी अपनी ______ होती (सदा रहमदिल, महादानी)। हर कदम कल्याणकारी वृत्ति से चलेंगे, मैं पन नहीं आयेगा, _____ पन याद रहेगा। तो रिटर्न में सर्व की दुआओं का ______ प्राप्त होता।
° _कल्याणकारी_, _विश्व_, _धारणायें_, _निमित्त_, _अधिकार_
3. बाबा हम आपसे 5 हज़ार वर्ष पहले भी मिले थे। *क्यों मिले थे?* (2)
° स्वर्ग का *वर्सा लेने* । *लक्ष्मी-नारायण बनने* के लिए। (कोई भी छोटे, बड़े, बूढ़े आदि आते हैं, यह जरूर सीखकर आते हैं। *एम ऑब्जेक्ट ही यह है* । सत्य नारायण की सच्ची कथा है ना। यह भी तुम समझते हो, राजाई स्थापन हो रही है।)
4. बाबा पूछेंगे *हिम्मत है ना* राजाई लेने की?
° कहते हैं *बाबा क्यों नहीं* , हम पढ़ते ही हैं नर से नारायण बनने। (इतना समय हम अपने को देह समझ बैठे थे अब बाप ने हमको राइटियस रास्ता बताया। देही-अभिमानी बनने की मेहनत करेंगे। घड़ी-घड़ी अपने नाम-रूप में फंस पड़ते हैं। बाप कहते हैं इस नाम-रूप से न्यारा होना है।)
5. किन राहों पर चलना है? _____ की राह पर। सच्चा ____ -गुरू एक है, जिसकी ही वाह-वाह मानी जाती। सच होता है ____ पर। ऊंच ते ऊंच बाप ही सच्चा है, जो ही लिबरेटर, ____ भी बनता। पतित- ____ , सतगुरू को ही कहा जाता। और कोई ऐसे नहीं कहते कि ______ याद करो।
° _गुरू_, _सत_, _संगम_, _गाइड_, _पावन_, _मामेकम्_
6. यह ____ पहले आते, बाप आकर इन्हें सतयुग की _____ देते। तो और सब ऑटोमेटिकली वापिस जाते, इसलिए सर्व का ____ दाता एक कहा जाता। कल्प-कल्प _____ पर ही देवी-देवता धर्म की स्थापना होती, तुम _____ बनते हो। सतयुग में तो है एक _____ । बाप ही आकर युक्ति-श्रीमत देते, किसको? ______ को।
° _देवी-देवतायें_, _बादशाही_, _सद्गति_, _संगम_, _पुरुषोत्तम_, _धर्म_, _आत्माओं_
7. बाप के _____ से तुम्हारी सद्गति होती। तुम्हें अब _____ कला में ले जाने लिए सतगुरू मिला है, तेरे भाने सर्व का ___ । बाप है _______ परमपिता, लौकिक बाप को परमपिता नहीं कहेंगे। बाप कहते हैं – _____ को याद करो तो तुमको 21 जन्म लिए सुख मिलेगा।
° _ज्ञान_, _चढ़ती_, _भला_, _सुप्रीम_, _साहेब_
8. (धारणा) माला का दाना बनने के लिए बहुतों को _____ बनाने की सेवा करनी है। आन्तरिक ______ में रहना है कि हम ____ लेने के लिए पढ़ रहे हैं। यह पढ़ाई है ही नर से _____ बनने की।
° _आप समान_, _खुशी_, _राजाई_, _नारायण_
9. कोई भी आये तो उनको समझायें। आदि में था देवी-देवताओं का _____ , फिर मध्य में रावण _____ हुआ, ______ उतरते रहे। सतयुग में कहेंगे _____ फिर सतो, रजो, तमो में उतरते। _____ फिरता रहता, इनके आदि-मध्य-अन्त को जानना है। जानने से तुमको कितना ____ पद मिलता।
° _राज्य_, _राज्य_, _सीढ़ी_, _सतोप्रधान_, _चक्र_, _ऊंच_
10. तुम बच्चे सर्विस पर हो, बाबा भी ____ पर है। बाबा ____ बिगर रह नहीं सकते। रोज़ सुबह को ______ करने आते। तुम मनुष्यों को रास्ता बताने के लिए कितने ____ आदि बनाते हो। कितना _____ समझा सकते हो।
° _सर्विस_, _सर्विस_, _सर्विस_, _चित्र_, _सहज_
11. अब तुम वर्थ _____ बन रहे। तुम अपने हाथ _____ कर जाते। बाबा को बहुत कहते, जल्दी ______ ले चलो। बाप कहते हैं _____ धरो, स्थापना होनी ही है। यह ______ ही तुमको ले जायेगी। तुम आत्मायें परमधाम से आई, फिर वहाँ जाना, फिर आयेंगे। तो परमधाम को _____ करना पड़े।
° _पाउण्ड_, _भरपूर_, _सतयुग_, _धीरज_, _खातिरी_, _याद_
12. बाप भी कहते हैं मामेकम् ____ करो तो विकर्म विनाश होंगे। यही _____ सभी को देना है। बच्चों को बहुत _____ रहना चाहिए।
° _याद_, _पैगाम_, _नशा_
13. गली-गली में सेन्टर ऐसा नज़दीक होना चाहिए, जो घर से निकले सेन्टर पर आये, *सहज* हो जाए। इसका कौन-सा नया कारण बाबा ने सुनाया?
° बाबा तो कहते हैं तुम बच्चों को घर से बहुत सवेरे भी नहीं आना है और रात को भी नहीं आना चाहिए क्योंकि दिन-प्रतिदिन *दुनिया बहुत खराब होती जाती* है।
14. ड्रामा का कौन सा प्लैन बना हुआ है इसलिए किसी को *दोष नहीं दे सकते* हैं?
° ड्रामा में इस *पुरानी दुनिया के विनाश का प्लैन* बना हुआ है, इसमें कोई का दोष नहीं है। (इस समय इसके विनाश के लिए प्रकृति को जोर से गुस्सा आया है। चारों ओर *अर्थक्वेक* होगी, मकान गिरेंगे, *फ्लड* आयेगी, अकाल पड़ेगा इसलिए बाप कहते हैं बच्चे अब इस पुरानी दुनिया से तुम अपना बुद्धि-योग निकाल दो, *सतगुरू की श्रीमत* पर चलो। जीते जी देह का भान छोड़ अपने को आत्मा समझ बाप को याद करने का पुरुषार्थ करते रहो।)
