Answers from Sakar Murli 08-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 08-06-2020*

1. सदा स्वयं को _____ रत्न समझ बापदादा के दिल की _____ में रहो अर्थात् सदा बाप की याद में समाये रहो तो किसी भी बात में मुश्किल का अनुभव नहीं करेंगे, सब बोझ समाप्त हो जायेंगे। जब भी कोई मुश्किल का अनुभव हो तो बाप के _____ बैठ जाओ और बापदादा के _____ का हाथ स्वयं पर अनुभव करो इससे सेकण्ड में सर्व समस्याओं का _____ मिल जायेगा।
° अमूल्य, डिब्बी, सामने, *वरदानों*, हल

2. जो *सुखी* हैं वह स्वर्ग में हैं, जो *दु:खी* हैं वह नर्क में हैं। _(सही / गलत)_
° *गलत* (स्वर्ग-नर्क का समय ही अलग-अलग होता)

3. जब अपने को देही समझें तब बाप में भी _____ जाए। नहीं तो देह के कर्मबन्धन में ही बुद्धि लटकी रहती है। मनुष्य से देवता बनने वाले बच्चों में _____ दिखाई देंगे। बाप की मत पर चलना है तब ही _____ जीवन बनेगी। बाप कहते हैं यह पढ़ाई भी पढ़ो, शरीर निर्वाह अर्थ भी सब कुछ करो। परन्तु _____ होकर रहो।
° *लव*, दिव्यगुण, श्रेष्ठ, ट्रस्टी

4. _____ की शक्ति असम्भव बात को भी सम्भव बना देती है, यही सेफ्टी का _____ है।
° *सहयोग*, किला

5. तुम अभी पुरूषोत्तम संगमयुग पर आ गये हो। _____ को भी अच्छी रीति याद करना है। हम _____ अर्थात् मनुष्य से देवता बन रहे हैं। अब अपने को _____ बनाने का ही फुरना लगा हुआ है।
° संगमयुग, *पुरूषोत्तम*, सतोप्रधान

6. बाप ने *श्याम और सुन्दर* का क्या राज़ बताया?
° तुम भी समझते हो अभी हम *सुन्दर बन रहे* हैं। पहले *श्याम थे*। (अर्थात्‌ पतित से पावन बन रहे हैं)

7. इस मुख _____ से सुनाते हैं। यह भगवान का लोन लिया हुआ मुख है ना, जिसको _____-मुख भी कहते हैं। बड़ी _____ है ना। इनके मुख से _____ के वर्शन्स निकलते हैं, न कि जल आदि।
° कमल, गऊ, माता, *ज्ञान*

8. ड्रामा प्लैन अनुसार _____ होनी ही है। बच्चे जानते हैं हमारी _____ गवर्मेंन्ट है। हम दिव्य _____ से नई दुनिया को देखते हैं। वहाँ ही जाना है।
° *स्थापना*, रूहानी, दृष्टि

9. तुम्हारे लिए यह *नई पढ़ाई* है। _(सही / गलत)_
° *गलत* (तुम्हारे लिए यह कोई नई पढ़ाई नहीं है। तुम जानते हो कल्प-कल्प हम पढ़ते हैं।)

10. _____ का कीड़ा ऐसा लगा रहता है जो निकल न सके। यहाँ तो _____ बनना है। मेरा तो एक दूसरा न कोई। अब बाप आया है, लेने के लिए। _____ बनना है।
° मोह, नष्टोमोहा, *पावन*

11. यह है ही झगड़ों की दुनिया, _____ का जंगल है ना। एक-दो को काटते रहते हैं। स्वर्ग को कहा जाता है _____। बाप आकर _____ से _____ बनाते हैं।
° कांटों, *गार्डन*, कांटों, फूल

12. अगर कभी *क्रोध आ गया*, तो क्या करना है?
° झट बाप को लिखना (बताना), *बाबा आज हमसे यह भूल हो गई।* हमने क्रोध कर लिया, विकर्म कर लिया।

13. बाबा क्यों कहते कि *कोई विरले* ही निकलते हैं?
° क्योंकि प्रदर्शनी में भल हाँ हाँ करते हैं परन्तु समझते कुछ भी नहीं। एक कान से सुनते हैं और *दूसरे कान से निकाल देते* हैं।

14. तुम्हारी बुद्धि में यह _____ का ज्ञान ही रहना चाहिए। अभी और कोई में भी _____ नहीं डूबती है। अब तो अपने घर जाना है। बाप भी कहते हैं पुरानी दुनिया से _____ नहीं लगानी है। तुम सन्यास करते हो _____ से क्योंकि तुम जानते हो हमको अभी वापिस जाना है।
° *बेहद*, आंख, दिल, बुद्धि

15. जिन बच्चों को पुरानी दुनिया से बेहद का _____ होगा वह अपना सब कुछ बाप को अर्पण कर देंगे। हमारा कुछ नहीं। यह _____ भी नहीं। यह तो पुरानी है, इनको भी छोड़ना है, सबसे मोह टूटता जाता है। _____ हो जाना है। बुद्धि में है हम स्वर्ग में जाकर अपने _____ बनायेंगे।
° वैराग्य, *देह*, नष्टोमोहा, महल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *