*Om Shanti*
*Answers from Sakar Murli 16-06-2020*
1. ज्ञान, गुण और धारणा में ____ बनो, स्मृति में ____ बनो।
° सिन्धू, *बिन्दू*
2. मुझे याद करो तो तुम ____ बन जायेंगे। मैं आया हूँ मनुष्य से ____ बनाने। सतोप्रधान शरीर लेना यह तो ____ की बात है। वहाँ ____ वर्ष आयु एवरेज रहती है। तुम बहुत _____ पद पाते हो
° पुरूषोत्तम, देवता, *खुशी*, 150, ऊंच ते ऊंच
3. *बृहस्पति की दशा* किसे कहा जाता है? _(2)_
° तुम्हारे पर बृहस्पति की दशा अविनाशी बैठती है तब तुम *अमरपुरी के मालिक* बन जाते हो।
° *स्वर्ग के मालिक बनने को* बृहस्पति की दशा कहा जाता है।
° तुम बहुत *ऊंच ते ऊंच पद* पाते हो। इनको कहा जाता है बृहस्पति की अविनाशी दशा।
4. तुम ही जानते हो कल्प-कल्प यह ____ बाबा से सुनते हैं। शिवबाबा ही ____-नाथ है। हम सतयुग _____-लोक के लिए पढ़ रहे हैं। _____ बाबा हमको ज्ञान सुना रहे हैं। तुम _____ बनते हो। बाबा हर एक बात क्लीयर कर समझाते हैं। कोटों में कोई आकर यह पढ़ते हैं। समझानी तो बहुत ____ है।
° अमरकथा, अमर, *अमर* , अमर, अमर, मीठी
5. जैसे ब्रह्मा बाप ने स्वयं का समय भी सेवा में दिया, स्वयं ____ बन बच्चों को मान दिया। नाम, मान, शान सबमें ____ बनें, स्वयं को सदा ____ रखा, बच्चों को मालिक बनाया। स्वयं का सुख बच्चों के ____ में समझा। ऐसे बाप समान इच्छा मात्रम् अविद्या अर्थात् ____ बन ____-दानी परोपकारी बनो तो विश्व कल्याण में तीव्रगति आ जायेगी।
° निर्मान, *परोपकारी*, सेवाधारी, सुख, मस्त फकीर, अखण्ड
6. हम *कैसे* बने रहे हैं? _(7)_
° श्रेष्ठ, *पुरुषोत्तम*, पावन, पूज्य, दिव्यगुण-सम्पन्न, अमर, डबल वैष्णव (निर्विकारी)
7. कल्प पहले भी बाप ने कहा था ____ याद करो। यह योग ____ है, जिससे पाप दग्ध होते हैं। खाद निकलने से आत्मा ____ बन जाती है। योग में पूरा रहने से कर्मेन्द्रियां ____ हो जाती हैं। तुम जानते हो ____ में हम वैष्णव थे।
° मामेकम्, अग्नि, *पवित्र*, शीतल, सतयुग
8. अपने अन्दर ____ रहो-बाप, बीज और झाड़ को याद करना है। यह है गुप्त ____ भविष्य के लिए। बाबा बार-बार कहते हैं पहले-पहले अल्फ की बात याद करो, ____ पर चलने से ही तुम श्रेष्ठ बनेंगे। अभी एक तो बाप को ____ करते हो और नॉलेज जो बाप में है, वह तुम ____ करते हो। तुम राजाओं का ____ बनते हो। हमको ज्ञान सागर बाप पढ़ाते हैं। कोई मनुष्य नहीं। यह ____ कर लेना है।
° घोटते, *खजाना* , श्रीमत, याद, धारण, राजा, पक्का
9. *आत्म-अभिमानी* बनने का पहला शब्क (पाठ) क्यों इतना जरूरी है?
° आत्म-अभिमानी होंगे तो *बाप की याद आयेगी*, अगर देह-अभिमानी होंगे तो लौकिक सम्बन्धी याद आयेंगे।
° याद करते-करते शरीर छोड़ देना है इसलिए बाबा कहते हैं देही-अभिमानी बनो।
11. बाबा हमारे *कैसे बाप* है? _(6)_
° परलौकिक, बेहद का बाप
° आत्माओं का बाप, देही का बाप
° रूहानी, *स्प्रीचुअल* फादर
12. आदि देव भी _____ ही था, देवता नहीं कहेंगे।
° *ब्राह्मण*
13. भक्ति मार्ग में *कौन-से प्रश्नों* का उत्तर हम नहीं जानते थे? _(6)_
° शिव की पूजा क्यों करते?
° लक्ष्मी-नारायण की पूजा क्यों करते?
° श्रीनाथ और जगन्नाथ के भोग लगाने में इतना फ़र्क क्यों? दोनों को काला क्यों दिखाते?
° राधे-कृष्ण, लक्ष्मी-नारायण का संबंध क्या है?
° बैकुण्ठ कहाँ है?
14. जिन बच्चों का *योग यथार्थ* है, उनकी निशानी क्या है?
° उनकी *सर्व कर्मेन्द्रियां योगबल से वश* में होंगी।
