Answers from Sakar Murli 21-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 21-07-2020*

1. आत्मा जब पवित्र है तो ________ कही जाती है, फिर शरीर भी एसा मिलता। अभी तुम बच्चे आत्म-अभिमानी बनने के _______ अपने में डालते हो। तुम अभी ______ पर पूज्य देवता बन रहे हो। अभी तुमको आसुरी बंधनों से छुड़ाकर सुख के _____ सम्बन्ध में ले जाते हैं। आत्माओं और परमात्मा का _____ होता है।
°गोल्डन एजेड, संस्कार, संगमयुग, दैवी, मेला

2. कैसी भी धरनी तैयार करनी है तो वाणी के साथ ___ से सेवा करो।
°वृत्ति

3. *खूबसूरती* पर बाबा ने कितनी पॉइंट्स सुनाई? (8)
° उनको हसीन परमपिता *परमात्मा* भी कहा जाता है, बहुत खूबसूरत है क्योंकि वह एवर प्योर है।
° *आत्मा* प्योर बन जाती है तो उनको शरीर भी प्योर, नैचुरल सुन्दर मिलता है।
° शान्तिधाम में आत्मायें पवित्र रहती हैं फिर जब यहाँ आती हैं *पार्ट* बजाने तो सतोप्रधान सुन्दर से श्याम अर्थात् काली इमप्योर बन जाती हैं (सतो, रजो, तमो)
° ऐसे नहीं, आजकल जो बहुत खूबसूरत हैं, उनकी आत्मा पवित्र है। नहीं। भल शरीर खूबसूरत है फिर भी आत्मा तो पतित है ना ( *नर्क की खूबसूरती* )
° यह लक्ष्मी-नारायण हैं *सतयुगी खूबसूरत*
° हम अभी स्वर्ग के लिए *नेचुरल सुन्दर बन रहे* हैं। 21 जन्म के लिए ऐसे सुन्दर बनेंगे।
° बाबा आया हुआ है, सारी दुनिया के मनुष्य मात्र तो क्या *दुनिया को भी खूबसूरत* बनाते हैं। सतयुग नई दुनिया में थे ही खूबसूरत देवी-देवतायें।
° बाबा कहते हैं मैं तुमको हसीन (सुन्दर) बनाने आया हूँ, तुम फिर काला मुँह मत करो।

4. यह _____ शरीर बहुत वैल्युबल है, इसमें बहुत _____ करनी है। बेहद के बाप के साथ खाते, पीते……. सर्व ____ की अनुभूति करनी है।
°अन्तिम पुरुषार्थी, कमाई, सम्बन्धों

5. कोई भी ऐसा कर्म नहीं करना है जिससे ब्राह्मण परिवार की वा बाप की _____ जाये। आत्म अभिमानी बन पूरा ____ बनना है। ____ से पुरानी खाद निकालनी है।
°इज्ज़त, पवित्र, याद

6. बाबा *अपने से भी बच्चों को ऊंच* बनाते हैं। कैसे? _(2)_
° तुम *डबल मालिक* बनते (विश्व का भी मालिक हो तो ब्रह्माण्ड का भी मालिक बनते हो)
° तुम्हारी *पूजा भी डबल* होती है। आत्माओं की भी पूजा होती है। देवता वर्ण में भी पूजा होती है।
° (बाबा कहते) मेरी तो सिंगल सिर्फ शिवलिंग के रूप की पूजा होती है। मैं राजा तो बनता नहीं हूँ। तुम्हारी कितनी सेवा करता हूँ।

7. इस कलियुगी दुनिया में कुछ भी हो लेकिन आपकी सदा ______ कला है। दुनिया के लिए हाहाकार है और आपके लिए ______ है। आप किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं क्योंकि आप पहले से ही _____ हो। ______ होकर हर प्रकार का खेल देख रहे हो। वह सहज ही बेहद के ____ बन जाते हैं।
°चढ़ती, जयजयकार, तैयार, साक्षी, वैरागी

8. रूहानी शमा पर जो *परवाने फिदा* होने वाले हैं, उनकी निशानी क्या होगी?
° शमा *जो है जैसी है* उसे यथार्थ रूप से जानते और याद करते हैं।
° फिदा होना माना *बाप समान* बनना।
° फिदा होना माना *बाप से भी ऊंच* राजाई का अधिकारी बन जाना।

9. परमात्मा किसका *सागर* है? (4) *सागर से थालियां* निकलने का आध्यात्मिक रहस्य क्या? परमात्मा के और कौन-से *टाइटल्स* आज सुनाये? (6)
° वही ज्ञान का सागर, पवित्रता, शान्ति, सम्पत्ति का सागर है।
° यह भी दिखाते हैं सागर से रत्नों की थालियाँ निकलती हैं। बाप समझाते हैं यह हैं *अविनाशी ज्ञान रत्न*। इन ज्ञान रत्नों से तुम बहुत साहूकार बनते हो और फिर हीरे जवाहर भी तुमको बहुत मिलते हैं। यह एक-एक रत्न *लाखों रूपये* का है जो तुमको इतना *साहूकार* बनाते हैं।
° निराकार परमपिता *परमात्मा* शिवबाबा, ओबीडियन्ट सच्चा *फादर* , रूहानी *शमा* , *हुसैन* , *हसीन* (एवर प्योर), *सतगुरू* (कालों का काल, महाकाल, सुप्रीम गाइड)

10. *शान्तिधाम* के बारे में क्या-क्या सुनाया?
° आत्माओं और परमात्मा का *घर* शान्तिधाम है। वहाँ चुरपुर कुछ भी नहीं होती है।
° शान्तिधाम में *आत्माएं पवित्र* रहती है।
° बुलाते हैं हमको सद्गति में ले जाओ। ऐसी युक्ति बताओ जो हम शरीर छोड़ *शान्तिधाम चले जायें* ।

11. *ब्रह्मा बाबा* के कौन-से टाइटल्स आज की मुरली में है? (5)
° बेहद का रचयिता, ग्रेट-ग्रेट ग्रैन्ड फादर, आदि देव, एडम, ब्रह्मपुत्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *