Answers from Sakar Murli 07-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 07-07-2020*

1. जो *विश्व का मालिक* बनने वाले बच्चे हैं, उनकी निशानी क्या है? (3)
° उनके ख्यालात बहुत ऊंचे.
° चलन बड़ी रॉयल होगी।
° भोजन भी बहुत कम

2. यह तो पतियों का ______ है, तुमको कितना _______ रहे हैं – यह ऊंच ते ऊंच पद प्राप्त कराने के लिए। तो तुम बच्चों में कितना _____ होना चाहिए। कितनी _____ होनी चाहिए। _______ भी तुमको यहाँ धारण करने हैं। बड़े आदमी के बच्चे बड़ी ______ से चलते हैं।
°पति, श्रृंगार, नशा, खुशी, दैवीगुण, रायॅल्टी

3. *अच्छा भोजन* है तो बहुत खाना चाहिए! _(सही / गलत)_
° *गलत* (खुशी जैसी खुराक नहीं। ऐसी खुशी में सदैव रहो तो खान-पान भी बहुत थोड़ा हो जाए। बहुत खाने से भारी हो जाते हैं फिर झुटका आदि खाते हैं। फिर कहते बाबा नींद आती है। भोजन सदैव एकरस होना चाहिए)

4. *सबसे श्रेष्ठ कर्तव्य* कौन-सा हो?
° खुशखबरी सुनाकर खुशी दिलाना।

5. ______ की नॉलेज से _______ स्थिति बनाने वाले प्रकृति वा मायाजीत भव। कुछ भी हो लेकिन अन्दर से यह आवाज निकले कि ________। हाय क्या हुआ – यह ______ भी न आये।
°ड्रामा, अचल, वाह मीठा ड्रामा वाह, संकल्प

6. *आत्म-अभिमानी* बनने लिये बाबा ने कौन-कौन से संकल्प दिये? (6)
° आत्मा ही पढ़ती है शरीर से।
° सब कुछ आत्मा ही करती है शरीर से।
° शरीर विनाशी है, जिसको आत्मा धारण कर पार्ट बजाती है।
° आत्मा में ही सारे पार्ट की नूँध है। 84 जन्मों की भी आत्मा में ही नूँध है।
° पहले-पहले तो अपने को आत्मा समझना है।
° बाप के बच्चों प्रति महावाक्य हैं – बच्चे, आत्म-अभिमानी बनने का बहुत पुरूषार्थ करना है। घूमते फिरते भी विचार सागर मंथन करते रहना है

7. ऐसे आत्म-अभिमानी बनने के बाद, बाबा से *शक्ति* लेने लिया क्या संकल्प है? हमें बाबा से *कितनी* शक्ति मिलती है?
° *बाप है सर्वशक्तिमान्*।
° उनसे तुम बच्चों को शक्ति मिलती है। योग से शक्ति जास्ती मिलती है, जिससे तुम पावन बनते हो। बाप तुमको शक्ति देते हैं *विश्व पर राज्य करने की।* जितना-जितना याद बल में रहेंगे उतना मनुष्यों को तुम खीचेंगे, इसमें ही ताकत है। प्योरिटी फर्स्ट।

8. बाप के *डायरेक्शन* पर कौन चल सके? *चार्ट* बनाओ तो बहुत उन्नति होगी। यह किसने कहा?
° *गुप्त याद में रहें* तो बाप के डायरेक्शन पर चल सके।
° चार्ट रखो यह *शिवबाबा ने* कहा।

9. बाबा तो कहते हैं तन्दुरूस्ती अच्छी रखो तो _______ भी अच्छी रीति कर सकेंगे। कोई-कोई हॉस्पिटल में भी समझाने की सर्विस करते हैं तो डॉक्टर लोग कहते हैं यह तो _____ हैं। _चित्र_ साथ में ले जाते हैं। जो ऐसी-ऐसी सर्विस करते हैं उनको ______ कहेंगे।गुरू तो एक ही है, उनके द्वारा तुम ______ गुरू बनते हो।
°सर्विस, फ़रिश्ते, रहमदिल, रूहानी

10. *प्रदर्शनी* में भी मुख्य बात कौन-सी बतानी है?
° याद की यात्रा पर रहो। याद ही काम में आयेगी। बाप की याद से ही पावन बनेंगे।

11. बरोबर यह लक्ष्मी-नारायण तो स्वर्ग के मालिक हैं। स्वर्ग में इनका राज्य था। *बाकी सब आत्मायें* उस समय कहाँ थी?
° जरूर कहेंगे *निराकारी दुनिया में*।

12. हम कोई को भी *दु:ख नहीं दे सकते*। क्यों?
° हम *दु:ख हर्ता, सुख कर्ता* बाप के बच्चे हैं।

13. _______ में आने से आसुरी एक्टिविटी होती है। जब ________बन अच्छी रीति धारणा करते रहो तब ऊंच पद पाओ।
° देह-अभिमान, देही-अभिमानी

14. कौन-कौन से *आसुरी गुण* हम बच्चों मे नहीं होने चाहिए? (8)
° लड़ना-झगड़ना, रूठना, सेन्टर पर धमपा मचाना, दु:ख देना, काम महाशत्रु, क्रोध, तंग करना, डिससर्विस करना।

15. बाप कहते हैं क्षमा अपने पर आपेही करो। _____ में रहो। बाप किसको क्षमा नहीं करते हैं। यह तो ______ है।
°याद, पढ़ाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *