Answers from Sakar Murli 26-08-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 26-08-2020*

1. _____ होने की शक्ति नाजुक समय पर पास विद आनॅर बना देगी।
°एडॅजेस्ट

2. ______ स्थिति द्वारा सारे विश्व को _____ का पानी देने वाले _____ कल्याणकारी भव।इसके लिए लाइट ______ बनो न कि बल्ब। हर संकल्प में ____ रहे कि सारे विश्व का कल्याण हो।
°बीजरूप, लाइट, विश्व, हाउस, स्मृति

3. बाप है हेविनली गॉड फादर। तो जरूर ____ सौगात में लायेंगे ना, बच्चों के लिए। ______ का राजा बनाते हैं। देवी-देवतायें ______ सिरताज बनते हैं। सतयुग में 100 परसेन्ट _____ थी तो पीस एण्ड प्रासपर्टी भी थी। मुख्य है अब तुम पारसबुद्धि बनते हो। तुम्हारी _____ कला होती है। बाप को पहचाना और विश्व का मालिक बनें।
°हेविन, राजाओं, डबल, प्योरिटी, चढ़ती

4. अविनाशी ज्ञान धन स्वयं में _____ कर फिर दान करना है। पढ़ाई से अपने आपको स्वयं ही _____ तिलक देना है। ____ को याद करेंगे तो विकर्म विनाश होंगे और _____ को याद करने से चक्रवर्ती महाराजा बन जायेंगे। जैसे बाप ______ है, वैसे बनना है।
°धारण, राज, बाप, चक्र, कल्याणकारी

5. *जानवरों का क्या होगा?* और आत्माओं का क्या होगा? _(बाबा ने कौन-सा उत्तर दिया?)_
° बोलो, *पहले अपना तो समझो*, पीछे औरों की बात।

6. ईश्वर *तेरी माया* बड़ी प्रबल है। _(सही / गलत)_
° *गलत* (यह कोई *प्रभू की माया नहीं* है। माया कहा जाता है 5 विकारों को, जिसको रावण कहते हैं। यह ड्रामा का खेल है – रामराज्य का और रावण राज्य का।)

7. अपने को आत्मा समझ बाबा को याद करने लिए *शरीर निर्वाह अर्थ कर्म* छोड़ना पड़ेगा। _(सही / गलत)_
° *गलत* (शरीर निर्वाह अर्थ कर्म भी भल करो। उनसे भी *टाइम निकाल सकते हो* । भोजन खाने समय भी बाप की महिमा करते रहो। बाबा को याद कर खाने से भोजन भी पवित्र हो जाता है। जब बाप को निरन्तर याद करेंगे तब याद से ही बहुत जन्मों के पाप कटेंगे, सतोप्रधान बनेंगे।)

8. यहाँ हर एक को बिठाया जाता है कि _____ हो बाप की याद में बैठो और साथ-साथ यह जो सृष्टि _____ है उनको भी याद करो। इनको स्वदर्शन चक्र कहा जाता है, जिससे ______ ख्यालात खत्म हो जायेंगे। कमल फूल समान गृहस्थ व्यवहार में रह _____ बनो। भविष्य 21 जन्म तुम पवित्र दुनिया का ______ बनेंगे।
°अशरीरी, चक्र, आसुरी, पवित्र, मालिक

9. जबकि बागवान बाप आकर कांटों को फूल बनाकर फूलों का बगीचा सतयुग बनाते है, हमें *किंग् आॅफ फ्लावर* जरूर बनना है। इसके लिए क्या युक्ति है? (3)
° कोई *बदबू न रहे* । बुरे ख्यालात निकल जाने चाहिए।
° माया के तूफान गिराने के लिए बहुत आयेंगे। *कर्मेन्द्रियों से कोई विकर्म नहीं करना* है।
° ऐसे-ऐसे अपने को *पक्का करना* है। अपने को सुधारना है।

10. *84 के चक्र* को कौन समझेंगे?
° *जो (पूरा) 84 का चक्र लगाते* हैं वही समझने आयेंगे।

11. *विकारों का अंश समाप्त* करने लिए कौन-सा वन्डरफुल पुरूषार्थ है? (2)
° निरन्तर *अन्तर्मुखी* रहने का पुरूषार्थ। अन्तर्मुख अर्थात् सेकण्ड में *शरीर से डिटैच* । इस दुनिया की सुध-बुध बिल्कुल भूल जाए। *एक सेकण्ड में ऊपर* जाना और आना।
° कर्म करते-करते *बीच-बीच में* अन्तर्मुखी, ऐसा लगे जैसे बिल्कुल *सन्नाटा* है। कोई भी चुरपुर नहीं। यह सृष्टि तो जैसे है ही नहीं।

12. बाबा ने आज कौन-से *5 दृष्टान्त* याद किये?
° *रावण* का (5 + 5 विकार)
° *हनूमान* का
° *अंगद* (उनको रावण ने हिलाया परन्तु हिला न सका। अर्थात्‌ बाप कहते हैं माया तुमको कितना भी हिलाये परन्तु तुम स्थिर रहो।)
° *भ्रमरी*🐝(तुम विष्टा के कीड़ों को ज्ञान-योग की भूँ-भूँ कर पतित से पावन बनाते हो। बाप को याद करो तो सतोप्रधान बन जायेंगे!)
° *कछुआ* 🐢 (इन्द्रियों को समेटकर अन्तर्मुख हो बैठ जाता। तुमको भी बाप कहते हैं भल कर्म करो फिर अन्तर्मुख हो जाओ।)

13. जबकि हम श्रीमत से श्रेष्ठ पुण्य आत्मा बन रहे, तो बाबा ने *श्री श्री 108 की माला* का आध्यात्मिक रहस्य क्या सुनाया? (3)
° ऊपर में है *फूल* , उनको कहेंगे *शिव* । वह है निराकारी फूल।
° (मेरु) फिर *साकार* में मेल-फीमेल हैं, उनकी माला बनी हुई है। शिवबाबा द्वारा यह पूजन सिमरण लायक बनते हैं।
° (दाना) तुम बच्चे जानते हो – बाबा हमको विजय माला का *दाना* बनाते हैं। (हम *विजय* पा रहे हैं याद के बल से, याद से ही विकर्म विनाश होंगे।)

14. *अपने में क्या देखना* है? _(चार्ट चेकिंग के प्रश्न)_ (6)
° देखो हम *लायक* बने हैं?
° कोई *विकार तो नहीं* सताता है?
° हम बाप को *याद* करते हैं? (बाप जो विश्व का मालिक बनाते हैं, ऐसे बाप को दिन-रात याद करना चाहिए)
° आज *कितना* घण्टा याद में रहा? कल 3 घण्टा याद में रहा, आज 2 घण्टा रहा – यह तो आज घाटा हो गया
° देखना है कितना *सच्चा* सोना बना हूँ?
° हमारी *आंखें* कहाँ मतवाली तो नहीं बनी? (बजार में चने देख दिल तो नहीं हुई?)

15. *भारत में ही* पुकारते हैं तुम मात-पिता……. विलायत में मात-पिता अक्षर नहीं कहते। क्यों?
° क्योंकि *भारत में ही (मात-पिता द्वारा) सुख घनेरे थे, भारत स्वर्ग था* – यह भी तुम जानते हो।
° बच्चे जानते हैं स्वर्ग की स्थापना करने वाला परमपिता परमात्मा है, उसमें सुख घनेरे हुए हैं।

16. भगवानुवाच है तो जरूर बच्चों को ही पढ़ायेंगे। तो *भगवान* किसको कहेंगे? (4)
° भगवान तो *निराकार* परमपिता परमात्मा को कहा जाता है। (खुद कहते हैं मैं साधारण तन में प्रवेश करता हूँ)
° वह है सुप्रीम गॉड फादर अथवा *सुप्रीम सोल* ।
° भगवान तो *एक ही* होता है।
° वह है निराकार, सब *आत्माओं का बाप* (इसलिए आपस में भाई-भाई कहते हैं)

17. ड्रामा का खेल है – राम राज्य में सुख , ______ राज्य में _____। नाम भी है ______ दुनिया फिर वाइसलेस दुनिया अर्थात् ______ दुनिया से नई बनती है। कहेंगे ब्रह्मा तथा ब्रह्मा मुख वंशावली ब्राह्मणों का दिन फिर उन्हीं ब्राह्मणों की ______ ।
°रावण, दु:ख, विशश, पुरानी, रात

18. हम सब *सीताओं को* बाप (राम) क्या कहते?
° *एक बाप को याद करो तो पाप कट जायेंगे*। बाकी और कोई बातें हैं नहीं। (अभी तुम समझते हो रावण कोई ऐसा मनुष्य नहीं है। यह तो विकारों की प्रवेशता हो जाती है तो रावण सम्प्रदाय कहा जाता है।)

19. सतयुगी *विश्व में शान्ति* क्यों है? (2)
° भारत में *(सिर्फ) 9 लाख* होते, शान्ति होती।
° *एक ही आदि सनातन देवी-देवता धर्म* है (और धर्म ही नहीं जो ताली बजे।)

20. शिव जयन्ती में *व्रत* आदि रखते। व्रत का आध्यात्मिक रहस्य क्या है?
° व्रत रखना है *विकारों का*। विकार में नहीं जाना है। इनसे ही तुमने आदि-मध्य-अन्त दु:ख पाया है। (अब यह *एक जन्म पवित्र बनो* । पुरानी दुनिया का विनाश सामने खड़ा है।)

21. जब ब्रह्मा द्वारा नई सृष्टि रचते हैं तो ______ हो जाते हैं। यह है युक्ति। क्रिमिनल आई एकदम निकालने की। अब बाप आये हैं निर्विकारी दुनिया बनाने। बाप कहते हैं – बच्चे, ____ महाशत्रु है, उन पर जीत पानी है। सम्पूर्ण निर्विकारी ____ बनना है। यहाँ तुम श्रीमत से श्रेष्ठ ______ आत्मा बन रहे हो।
°बहन-भाई, काम, पवित्र, पुण्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *