Answers from Sakar Murli 14-08-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 14-08-2020*

1. समय की सूचना है – ______ बनो ______ बनो।
°समान, सम्पन्न

2. *महावीर विजयी बच्चे* क्या नहीं करते? (2) और क्या करते हैं? (2)
° महावीर विजयी बच्चे पेपर को देखकर *घबराते नहीं* क्योंकि त्रिकालदर्शी होने के कारण जानते हैं कि हम *कल्प-कल्प के विजयी हैं* ।
° महावीर कभी ऐसे नहीं कह सकते कि बाबा हमारे पास *माया को न भेजो – कृपा करो,* आशीर्वाद करो, शक्ति दो, क्या करूं कोई रास्ता दो….यह भी कमजोरी है। महावीर तो *दुश्मन का आह्वान करते हैं कि आओ और हम विजयी बनें।*

3. बाप का *बड़ा मीठा और वन्डरफुल पार्ट* है। क्या? (खुद बाबा के शब्दों में)
° बहुत समय से याद करते आये हो तो *बाप भी खुशी से आता* है। जानते हैं मैं जाता हूँ बच्चों के पास (पराई राजधानी में)। जो बच्चे काम चिता पर बैठ जल गये हैं उन्हों को अपने *घर भी ले आऊं* और फिर *राजाई में भेज* दूँ। उसके लिए *ज्ञान से श्रृंगार* भी करूँ।
° सारी पुरानी दुनिया को *हेविन बनाने* आते हैं और *ज्ञान देते* हैं। (ज्ञान-सागर जरूर ज्ञान देने का कर्तव्य करेंगे।) फिर *तुमसे कराते* भी हैं कि औरों को भी मैसेज दो। मैं *श्रीमत देता* हूँ।
° बाप कहते हैं – बच्चे, मैं आकर *सतयुगी आदि सनातन देवी-देवता धर्म* की स्थापना करता हूँ, जिसमें *100 प्रतिशत सुख-शान्ति-पवित्रता* सब है इसलिए उनको हेविन कहा जाता है। वहाँ दु:ख का नाम नहीं है। बाकी जो भी सब धर्म हैं उन सबका विनाश कराने निमित्त बनता हूँ। सतयुग में होता ही *एक धर्म* है। वह है *नई दुनिया* । पुरानी दुनिया को खत्म कराता हूँ। ऐसा धन्धा तो और कोई नहीं करते हैं।
° सब आत्मायें भी मच्छरों मिसल जायेंगी। शिव की बरात है ना। तुम सब हो ब्राइड्स। *मैं ब्राइडग्रूम आया हूँ सबको ले जाने।* तुम छी-छी हो गये हो इसलिए श्रृंगार कर साथ ले जाऊंगा। जो श्रृंगार नहीं करेंगे तो सज़ा खायेंगे। जाना तो है ही।

4. और बाबा मुख्य हमे क्या *पुरुषार्थ* करने लिए कहते? (3)
° कहते हैं हे बच्चे *मामेकम् याद* करो तो विकर्म विनाश होंगे और चले जायेंगे अपने घर। फिर बड़ी यात्रा होगी अमरपुरी की।
° *आत्मा समझ* बाबा को याद करो।
° बाप सबके लिए कहते हैं कि अब *देह का भान छोड़* मुझे याद करो तो विकर्म विनाश होंगे।

5. जबकि बाबा हमारे पास इतनी खुशी से आते, तो हमें *क्या करना* है? (5)
° बच्चे भी *बाप से जास्ती खुश* होने चाहिए। बाप जबकि आये हैं तो *उनका बन* जाना चाहिए। उनको बहुत *लव* करना चाहिए।
° आत्मा *(अपने से) बात* करती है ना। बाबा 5 हज़ार वर्ष बाद ड्रामा अनुसार आप आये हैं, हमको बहुत खुशी का खज़ाना मिल रहा है। बाबा आप हमारी *झोली भर* रहे हैं, हमको अपने *घर शान्तिधाम में ले चलते* हैं फिर *राजधानी में भेज* देंगे। कितनी अपार खुशी होनी चाहिए।
° *खुशी होती* है कि हम पूज्य से पुजारी बने, अब फिर पूज्य बनते हैं। कितनी *खुशियाँ मनाते* हैं।
° बच्चों को *नशा* बहुत रहना चाहिए। बाप पर बहुत लव होना चाहिए।
° औरों को भी *मैसेज दो* । (देवी-देवता धर्म के पत्ते, शिव-देवताओं के भक्त आयेंगे।)

6. हर एक लिखत में यह जरूर लिखना है – _________ ऐसे समझाते हैं। बाबा कहते हैं एक-एक पेज़ में जहाँ-तहाँ नाम जरूर हो। _______ हम बच्चों को समझाते हैं। मुख्य-मुख्य प्वाइंट किताब में ऐसी क्लीयर लिखी हुई हो जो पढ़ने से आपेही ज्ञान आ जाए। _____ भगवानुवाच होने से पढ़ने में मज़ा आ जायेगा। रंगीन चित्र का किताब ऐसा हो जो मनुष्य देखकर _____ हो जाएं।
°शिवबाबा, शिवबाबा, शिव, खुश

7. बाबा ने आज कौन-से *चित्रों* को याद किया? (3)
° ( *त्रिमूर्ति* ) यह तो उनका रथ है, यह बहुत जन्मों के अन्त का जन्म है। इनमें प्रवेश किया है। ब्रह्मा द्वारा यह ब्राह्मण बनते हैं फिर मनुष्य से देवता बनते हैं। चित्र कितना क्लीयर है।
° भल *अपना भी साधारण और डबल सिरताज वाला चित्र* हो। योगबल से हम ऐसे बनते हैं। ऊपर में शिवबाबा। उनको याद करते-करते मनुष्य से देवता बन जाते हैं।)
° *गीता के भगवान* वाला चित्र है मुख्य।

8. बाबा स्वदर्शन चक्रधारी तो ठहरे। साथ में बाबा को *कमल फूल समान* भी बनना है। _(सही / गलत)_
° *गलत* (बाबा तो ऐसे नहीं कहेंगे कि मुझे कमल फूल समान बनना है। सतयुग में तुम कमल फूल समान ही रहते हो।)

9. सतयुग में *दीपमाला* आदि लक्ष्मी को बुलाने के लिए होती है। _(सही / गलत)_
° *गलत* (दीपमाला होती है *कारोनेशन पर* ।)

10. अभी हर कर्म _____ -युक्त करना है, _____ को ही दान देना है। पाप आत्माओं से अब कोई पैसे आदि की लेन-देन नहीं करनी है। ______ -बल से सब पुराने हिसाब-किताब चुक्तू करने हैं।
°ज्ञान, पात्र, योग

11. बाबा क्यों कहते कि *योगबल से हिसाब-किताब चुक्तू करो*? (2)
° नहीं तो सजा होती जैसेकि जन्म-जन्मान्तर का दु:ख भोग रहा हूँ। वह दु:ख की फीलिंग ऐसी होती है। *जन्म-जन्मान्तर के पापों की सज़ा* मिलती है।
° जितनी सज़ायें खायेंगे उतना *पद कम* हो जायेगा इसलिए बाबा कहते हैं योगबल से हिसाब-किताब चुक्तू करो। याद से जमा करते जाओ। नॉलेज तो बहुत सहज है।

12. प्रजापिता ब्रह्मा के इतने बच्चे हैं, तो जरूर यहाँ _______ होते होंगे। यही पतित से पावन _______ बनते हैं इसलिए फिर ब्रह्मा देवता कहा जाता है। जिससे देवी-देवता ______ स्थापन होता है। यह बाबा भी देवी-देवता धर्म का पहला _____ बनता है।
°एडाप्ट, फरिश्ता, धर्म, प्रिन्स

13. कौन-कौन सी रोचक *पॉइंट्स* भी सुना सकते? (8)
° *कल्प पहले भी ऐसे हुआ था।* यह सेमीनार आदि भी ऐसे ही कल्प पहले हुए थे। ऐसी प्वाइंट्स निकली थी। आज का दिन जो पास हुआ अच्छा हुआ फिर कल्प बाद ऐसे ही होगा।
° जिस्मानी पण्डे हो। अब *रूहानी पण्डे* बनो।
° *एक ही समय है* जबकि तुम आदि-मध्य-अन्त को जानते हो।
° सन्यासियों का है हठयोग। यह है *राजयोग* ।
° पैगम्बर वा *मैसेन्जर सिर्फ एक बाप* को कहेंगे। बच्चे तो सब हैं ऑल ब्रदर्स। और सब धर्म स्थापन करने आते हैं। बाप तो स्थापना और विनाश दोनों कराते हैं।
° *ब्रह्मा सो विष्णु, विष्णु सो ब्रह्मा* (दोनों यहाँ हैं। ब्रह्मा बोल सकते, विष्णु बोल सकते हैं? सूक्ष्मवतन में क्या बोलेंगे। यह सब समझने की बातें हैं।)
° बाबा ने कहा था मैगज़ीन में भी डालो – यह लड़ाई लगी, *नथिंग न्यु* । 5 हज़ार वर्ष पहले भी ऐसे हुआ था।
° ब्राह्मण देवी-देवता नम: कहते हैं। कौन से ब्राह्मण? तुम ब्राह्मणों को भी समझा सकते हो *ब्रह्मा की औलाद कौन* हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *