Answers from Sakar Murli 18-08-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 18-08-2020*

1. ______ के अन्दर चलना माना मर्यादा पुरूषोत्तम बनना।
°मर्यादा

2. _(वरदान)_ जीवन में ड्रामा अनुसार समस्यायें व परिस्थितियां तो आनी ही हैं। तो उन *नजारों को पार करने* लिए क्या नहीं करना है? और क्या करना है?
° (क्या नहीं करना) यदि *करेक्शन* करने लग जाते हो तो बाप की याद का *कनेक्शन* लूज हो जाता है और *मनोरंजन* के बजाए *मन को मुरझा* देते हो।
° (क्या करना है) इसलिए *वाह नजारा वाह* के गीत गाते आगे बढ़ो अर्थात् *सदा विजयी भव के वरदानी* बनो।

3. सब कहते हैं हमको शान्ति कैसे मिले। तो *शान्ति कहां* होती है? (2)
° वह तो *शान्तिधाम में* मिलती है।
° और *सतयुग में* एक धर्म होने कारण वहाँ अशान्ति होती नहीं। (अशान्ति होती है रावण राज्य में)।

4. *लाइट का ताज* सिर्फ किसको दे सकते? *अमरलोक* क्यों कहते?
° (लाइट का ताज) *देवी-देवताओं को* ही!
° (अमरलोक क्यों) क्योंकि वहाँ मरने का अक्षर नहीं। यहाँ तो बैठे-बैठे अचानक मर जाते, इसको मृत्युलोक उसको अमरलोक कहा जाता है। *पुराना एक शरीर छोड़ फिर बालक बन जाते* हैं। रोग होता नहीं। कितना फायदा होता है। श्री श्री की मत पर तुम एवरहेल्दी बनते हो।

5. यह बेहद का ड्रामा है। इसमें *सबसे मुख्य पार्ट* किसका है? _(आज की मुरली अनुसार)_
° *तुम्हारा* है सबसे मुख्य पार्ट बाप के साथ, जो *तुम पुरानी दुनिया को नई बनाते* हो।

6. अपने को आत्मा समझ *बाप को याद* करने से ही मायाजीत-पवित्र-सतयुगी देवता बन सतोप्रधान-सदैव सुखी जीवन की तकदीर प्राप्त होती (और विश्व का भी कल्याण होता)। तो ऐसा पदम भाग्यशाली हमे बनाने, *आज बाबा ने याद की कौन-सी अनोखी युक्ति* सुनाई?
° यह तो अपने पास *लिख दो*। बांह पर नाम लिखते हैं ना। तुम भी लिख दो – *हम आत्मा हैं, बेहद के बाप से हम वर्सा ले रहे* हैं क्योंकि माया भुला देती है इसलिए लिखा हुआ होगा तो *घड़ी-घड़ी याद रहेगी* ।

7. तुम यहाँ 10-15 मिनट बैठते हो, उनमें भी _____ करो – याद में अच्छी रीति रहते हैं? _____ सुनाना तो अच्छा ही है और भी सीखेंगे। _____ में ही मेहनत है। बाकी बीज से झाड़ कैसे निकलता है, वह तो सबको मालूम रहता है। कहते लक्ष्मी नारायण बनेंगे, बाबा कहते तुम्हारे मुख में गुलाब लेकिन इसके लिए _____ भी करनी है।
°जांच, सच, याद, मेहनत

8. बाप ही सबसे ऊंच है, और किसकी महिमा नहीं। *बाप कहते हैं मैं भी यहाँ ही आकर भारत को स्वर्ग सचखण्ड बनाता* हूँ। तो ऐसे बाप के अवतरण के कौन-से *2 यादगार* भक्ति में चले आये हैं?
° लिखा हुआ है *यदा यदाहि…..*
° अभी तुम जानते हो बाप आते हैं जरूर, *शिवजयन्ती* पर।

9. शिवबाबा की कौन-सी *महिमा* आज की मुरली में है? (2)
° शिवबाबा है परमपिता, पतित-पावन।
° बाप तो सत्य है, चैतन्य है, ज्ञान का सागर है। (बिन्दी है)

10. जिनको सेमिनार आदि में बुलाया है, वह ही *राय दे सकते*। _(सही / गलत)_
° *गलत* ( *राय तो कोई भी दे सकते।* ऐसे नहीं कि जिनके नाम हैं उनको ही देनी है। हमारा नाम नहीं है, हम कैसे देवें। नहीं, कोई को भी सर्विस अर्थ कोई राय हो, एडवाइज़ हो लिख सकते। बाबा इस युक्ति से पैगाम दे कल्याण कर सकते।)

11. *दुकानदार* कैसे सेवा कर सकते?
° दुकान में भी *सबको याद कराते रहें*। (भारत में जब सतयुग था तो एक धर्म था। सबका एक बाप है। बाप कहते हैं मामेकम् याद करो तो तुम्हारे विकर्म विनाश हो जाएं। स्वर्ग के मालिक बन जायेंगे। अच्छा!)

12. कदम-कदम पर ____ लेनी चाहिए। अब तुमको मिलती है _____ मत। तुम बच्चे ____ -मत से सारे विश्व को हेविन बनाते हो।
°मत, ईश्वरीय, श्री

13. पुरूषार्थ में पैसे की बात नहीं है। याद में रहना है और आप समान बनाना है। इसका कौन-सा *जबरदस्त उदाहरण* बाबा ने दिया?
° बाबा ने *मम्मा का मिसाल* बताया है – चावल मुट्ठी भी नहीं ला पाई।

14. और यदि पैसे है, तो क्या करना है? (3)
° समझते हैं हमारे पास पैसे पड़े हैं तो क्यों न यज्ञ में सेवा करे। विनाश तो होना ही है। सब व्यर्थ हो जायेगा। इससे कुछ तो *सफल करें*।
° हर एक मनुष्य कुछ न कुछ दान-पुण्य आदि जरूर करते हैं।परन्तु उनसे सब कामनायें तो सिद्ध नहीं होती हैं। यहाँ तो बेहद के बाप द्वारा तुम्हारी *सब कामनायें पूरी* हो जाती हैं।
° तुम बनते हो पावन तो सब पैसे *विश्व को पावन बनाने* में लगाना अच्छा है ना। (थोड़े भी सेन्टर पर आये, तो भी कम बात नहीं।)

15. दुनिया में इतना धन है, बड़े-बड़े महल है, बिजलियाँ हैं, बस *यही स्वर्ग है*। _(सही / गलत)_
° *गलत* (यह सब है *माया का पाम्प* । सुख के लिए साधन बहुत करते हैं। बड़े-बड़े महल मकान बनाते हैं फिर बीमारी वा मौत कैसे अचानक हो जाता, वहाँ मरने का डर नहीं। यहाँ तो अचानक मर जाते हैं फिर कितना शोक करते हैं। फिर समाधि पर जाकर आंसू बहाते हैं।)

16. अब बाप कहते हैं सबकी ______ अवस्था है, पढ़ो न पढ़ो, जाना है जरूर। तैयारी करो न करो, _____ दुनिया जरूर स्थापन होनी है। अच्छे-अच्छे बच्चे जो हैं वह अपनी _____ कर रहे हैं। _____ पद पाना है तो आप समान बनाने की सेवा करो।
°वानप्रस्थ, नई, तैयारी, ऊंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *