Answers from Sakar Murli 18-11-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 18-11-2020*

1. समझदार वह है जो मन्सा-वाचा-कर्मणा तीनों ____ साथ-साथ करते हैं।
° _सेवायें_

2. विश्व को लाइट और माइट का वरदान देने के लिए अमृतवेले याद के स्व अभ्यास द्वारा ____ वायुमण्डल बनाओ तब मन्सा सेवा का ____ प्राप्त होगा। लास्ट समय में मन्सा द्वारा ही ____ से निहाल करने की, अपनी ____ द्वारा उनकी वृत्तियों को बदलने की सेवा करनी है।
° _पावरफुल_, _सर्टीफिकेट_, _नज़र_, _वृत्ति_

3. बाबा ने समझाया है – मैं तुम्हारा बाप भी हूँ, ज्ञान का ____ हूँ। हमारा बाप सुप्रीम है, सत्य बाप, सत्य टीचर है, ____ सुनाते हैं। बेहद की शिक्षा देते हैं। बेहद का ___- है, सबकी सद्गति करते हैं।
° _सागर_, _सत्य_, _गुरू_

4. बाप तो और ही सबको ____ -धाम वापिस ले जाते हैं, बिगर मेहनत। हिसाब-किताब चुक्तू कर सब ____ जाते हैं क्योंकि कयामत का _____ है। बाप आते ही हैं ____ पर। सबको सद्गति दे देते हैं। तुम भी पहले ____ में फिर सद्गति में आयेंगे। यह बातें समझने की हैं।
° _शान्ति_, _घर_, _समय_, _सर्विस_, _गति_

5. बाबा को आज कौन-से *2 अंग्रेजी शब्द* अच्छे लगे?
° अंग्रेजी में *सुप्रीम* ही कहा जाता है। (अंग्रेजी अक्षर कुछ अच्छे होते हैं।)
° जैसे *ड्रामा* अक्षर है। (ड्रामा को नाटक नहीं कहेंगे, नाटक में तो अदली-बदली होती है। इस खेल-चक्र के रिपीटीशन-समय को हम ही जानते।)

6. सर्वोत्तम ब्राह्मण ___ कहा जाता है। सूक्ष्मवतन में ____ रहते हैं। वहाँ हड्डी-मांस होता नहीं। वह बिचारे समझते नहीं ____ शरीर क्या होता है। फिर सतयुग में होते हैं ____ आत्मायें। तुम अभी ___ पर हो। कलियुग और सतयुग दोनों को जानते हो।
° _कुल_, _फरिश्ते_, _सूक्ष्म_, _पुण्य_, _संगम_,

7. कितनी प्वाइंट्स बच्चों को ____ करनी हैं। भाषण करना होता है ______ पर। सत नाम लिखते हैं। पतित-पावनी गंगायें यह ____ हैं। शिव ____ कहो शिव वंशी कहो। शिव वंशी ब्रह्माकुमार- कुमारियां । ____ द्वारा एडाप्ट करते हैं।
° _धारण_, _टॉपिक्स_, _मातायें_, _शक्ति_, _ब्रह्मा_

8. कोई बात किसको समझ में न आये तो उनको बोलो-जब तक ____ को नहीं समझा है तो और कुछ समझ नहीं सकेंगे। एक बात ____ करो और लिखो, नहीं तो भूल जायेंगे। माया भुला देगी। मुख्य बात है ____ के परिचय की। हमारा बाप सुप्रीम बाप, सुप्रीम टीचर है जो सारे विश्व के आदि-मध्य-अन्त का ____ समझाते हैं, जिसका कोई को पता नहीं है।
° _अल्फ_, _निश्चय_, _बाप_,
_राज़_

9. गीता का कितना छोटा लॉकेट बनता है। वास्तव में है तो ____ की बात। बाप का बना जैसेकि ____ का मालिक बना। यह तो बहुत ऊंच ते ऊंच ___ है जिससे हम विश्व के मालिक बनते हैं।
° _सेकण्ड_, _विश्व_, _ज्ञान_

10. बाप बैठ *देवी-देवता धर्म का सैपलिंग* लगाते हैं, तो कन्वर्ट हुई आत्मा लौटकर आई, यह कैसे पता चलता?
° उनको *यह ज्ञान और योग बहुत अच्छा लगेगा*, इससे सिद्ध होता है कि यह देवता धर्म का है। (इसमें बड़ी विशालबुद्धि चाहिए समझने और समझाने की। धारणा करनी है, सिर्फ किताब पढ़कर नहीं सुनानी है।)

11. भक्ति मार्ग के दलदल में गले तक डूबे हुए हैं तो फिर निकाल कैसे सकेंगे। निकालना ही मुश्किल हो जाता है। परन्तु इससे भी *बड़ी दलदल* कौन-सी है?
° कोई-कोई तो औरों को निकालने निमित्त बन खुद ही डूब जाते हैं। खुद गले तक दुबन में फंसते अर्थात् *काम विकार* में गिर पड़ते हैं। यह है सबसे बड़ी दुबन (दलदल)। (सतयुग में यह बातें होती नहीं।)

12. मीठे-मीठे रूहानी बच्चों प्रति बाप बैठ समझाते हैं – यह सुप्रीम *बाप* भी है, सुप्रीम *टीचर* भी है, सुप्रीम *सतगुरू* भी है। बाप की ऐसी महिमा बताने से ऑटोमेटिकली सिद्ध हो जाता है कि कृष्ण की ऐसी महिमा नहीं। कैसे?
° कृष्ण किसी का *बाप* हो नहीं सकता। वह तो छोटा बच्चा, सतयुग का प्रिन्स है।
° वह *टीचर* भी नहीं हो सकता। खुद ही बैठकर टीचर से पढ़ते हैं।
° *गुरू* तो वहाँ होता नहीं क्योंकि वहाँ सब सद्गति में हैं।

13. “मीठे बच्चे – अभी तुम ___ बाप द्वारा ___ देवता बन रहे हो, इसलिए ____ -युग में ____-संग करने की जरूरत नहीं”
° _सत्य_, _सत्य_, _सत_, _सत_

14. *सतयुग में* देवताओं से कोई भी *विकर्म नहीं हो सकता* है, क्यों?
° क्योंकि उन्हें *सत्य बाप का वरदान* मिला हुआ है। विकर्म तब होता है जब रावण का श्राप मिलने लगता है। *सतयुग-त्रेता में है ही सद्गति* , उस समय दुर्गति का नाम नहीं। (विकार ही नहीं जो विकर्म हो। द्वापर-कलियुग में सबकी दुर्गति हो जाती इसलिए विकर्म होते रहते हैं। यह भी समझने की बातें हैं।)

15. दिखाते हैं विष्णु की नाभी से ब्रह्मा निकला। अच्छा विष्णु फिर किसकी नाभी से निकला? उसमें ____ का निशान दे सकते हो कि दोनों ओत-प्रोत हैं। ब्रह्मा सो विष्णु, विष्णु सो ब्रह्मा। यह उनसे, वह उनसे पैदा हुआ है। इनको लगता है _____ सेकेण्ड, उनको लगता है ____ हज़ार वर्ष। यह वन्डरफुल बातें हैं ना। तुम बैठ समझायेंगे। बाप कहते हैं लक्ष्मी-नारायण 84 जन्म लेते हैं फिर उनके ही बहुत जन्मों के अन्त में मैं _____ कर यह बनाता हूँ। समझने की बात है ना। बाप कहते हैं मैं इसमें प्रवेश कर बेहद का ____ कराता हूँ।
° _एरो_, _एक_, _5_, _प्रवेश_, _संन्यास_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *