*Om Shanti*
*Answers from Sakar Murli 02-12-2020*
1. आपका ______ और ______ ब्रह्मा बाप के समान हो तब कहेंगे सच्चे ब्राह्मण। _(स्लोगन)_
° _उच्चारण_, _आचरण_
2. मगन अवस्था के अनुभव द्वारा माया को अपना _____ बनाने वाले ____ -जीत भव।
° _भक्त_, _माया_
3. *मगन अवस्था का अनुभव* करने कौन-कौन सी पाइंटस स्मृति में रख सकते? (6)
° अपने अनेक *टाइटल* वा स्वरूप, अनेक *गुणों* के श्रृंगार, अनेक प्रकार के *खुशी* की, रूहानी *नशे* की, रचता और रचना के विस्तार ( *ज्ञान* ) की पाइंटस, *प्राप्तियों* की पाइंटस।
4. तुम बच्चों को *कोई भी फिकरात नहीं* – क्यों? (2)
° क्योंकि *तुम्हें सतगुरू बाबा मिला है* । (कहते भी हैं फिक्र से फारिग कींदा स्वामी सद्गुरू…।)
° अभी तुम *ऐसी दुनिया में जाते हो* जहाँ कोई फिकरात नहीं।
5. बच्चे जानते हैं अभी बाप आये हैं ____ -वासी बनाने। वह है ही सम्पूर्ण _____ शिवालय। अब बाप _____ की दुनिया में ले जाते, तो श्रीमत पर चलना चाहिए। _____ भी बहुत अच्छे चाहिए, जो करेगा सो पायेगा।श्रीमत कहती है – ____ बनो, मेरे को याद करो तो तुम्हारे पाप भस्म हो जायेंगे। तुम ही _____ -प्रधान थे।
° _स्वर्ग_, _निर्विकारी_, _सुख_, _गुण_, _पवित्र_, _सतो_
6. बाप कहते हैं मैं आत्माओं से _____ कर रहा हूँ। अविनाशी आत्माओं को अविनाशी परमात्मा बाप ____ दे रहे हैं। आत्मा _____ से सुनती है। _____ का बाप यह नॉलेज सुना रहे हैं। तुमको मनुष्य से ____ बनाते हैं, रास्ता दिखलाने वाला ____ पण्डा बैठा है।
° _बात_, _ज्ञान_, _कानों_, _बेहद_, _देवता_, _सुप्रीम_
7. आज *गीत* कौन-सा था?
° *तू प्यार का सागर* है……..
8. हमको भी _____ प्यार का सागर बनना है। जैसे हम प्यार के सागर हैं, तुमको भी बहुत _____ से चलना है। बाप कहते हैं – मीठे बच्चे, बहुत-बहुत ____ बन जाओ। _____ में बहुत प्यार है, कितना उनको प्यार करते, भोग लगाते। तुम जानते हो _____ में है प्यार की राजधानी, प्यार के सिवाए कुछ भी नहीं है। बाबा तो कितना ____ से पढ़ाते हैं।
° _मास्टर_, _प्यार_, _मीठा_,
_देवताओं_, _सतयुग_, _प्यार_
9. बाप समझाते हैं तुम भी *लून-पानी* मत बनो…….. तो क्या बनो?
° *क्षीरखण्ड* बनो। क्षीर (दूध) और खण्ड (चीनी) दोनों अच्छी चीज़ है ना। मतभेद आदि कुछ भी नहीं रखो।
10. अब (मीठा बनने लिए) तुमको ____ बनना है, बड़ी बात तो है नहीं। _____ है तो सुख-शान्ति भी है। बाप कहते हैं – तुम ____ थे, अब पतित बने हो। अब बाप आये हैं तुमको ____ बनाने। तुम इस _____ घराने के थे ना। आसुरी और ईश्वरीय अथवा दैवी घराने में कितना फ़र्क है। यह अब है तुम्हारा _____ कुल।
° _पवित्र_, _पवित्रता_, _पावन_, _पावन_, _देवी-देवता_, _ब्राह्मण_
11. *मधुबन* को आज कौन-से नये टाइटल्स मिले? (2)
° होलीएस्ट ऑफ होली चर्च। *होलीएस्ट ऑफ होली पैलेस*। (यहाँ विकारी को आने का हुक्म नहीं है। पतित कोई भी इस होली-पैलेस में आ न सके। तुम भी होली बनते हो। फिर स्वर्ग भी है होलीएस्ट ऑफ होली, पावन दुनिया।)
12. अब बाप शान्तिधाम-सुखधाम में ले जाते हैं। तो *शान्तिधाम* को कौन-सा टाइटल मिला?
° इनको कहा जाता है *टॉवर ऑफ साइलेन्स* अर्थात् साइलेन्स की ऊंचाई, जहाँ आत्मायें निवास करती हैं।
13. सामने एम ऑब्जेक्ट खड़ा है। ऊंच ते ऊंच बाप यह ____ बनाते हैं। वही विष्णु सो फिर ____ बनते हैं। सेकण्ड में ____ -मुक्ति मिली फिर 84 जन्म ले यह बना। ततत्वम्, तुम ब्रह्मा के बच्चे _____ हो। बाप आकर बच्चों को ____ सिरताज बनाते हैं।
° _(विष्णु)_, _ब्रह्मा_, _जीवन_, _ब्राह्मण_, _डबल_
14. तुम ____ -बाबा के आगे बैठे हो, बाप इस भागीरथ द्वारा तुमको पढ़ाते। वो ____ का सागर है। तुमको भी सारी ____ मिली है। यह किसको पता नहीं – ____ -खण्ड कब-किसने स्थापन किया, बाप आकर रोशनी देते। ऊंच ते ऊंच वह एक ही है, वह है ____ सोल। तुम्हारी बुद्धि में है वह ____ है।
° _शिव_, _ज्ञान_, _नॉलेज_, _सच_, _सुप्रीम_, _बिन्दी_
15. बाप कहते मुझे निमंत्रण ही पतित दुनिया में देते। बाप फिर सबको निमंत्रण देते हैं – _____ पियो। बाप तो कहते हैं तुमको ____ अमृत पिलाता हूँ, तुम फिर विष क्यों खाते हो? (रक्षाबंधन) बाप सबको कहते हैं प्रतिज्ञा करो ____ बनने की, यह अन्तिम जन्म है। योग में रहेंगे तो ____ कट जायेंगे। अपनी दिल से पूछना है, हम ____ में रहते हैं वा नहीं? बच्चे को याद कर ____ होते हैं ना।
° _अमृत_, _ज्ञान_, _पवित्र_, _पाप_, _याद_, _खुश_
16. “मीठे बच्चे – तुम्हें पढ़ाई पढ़नी-पढ़ानी है, इसमें आशीर्वाद की बात नहीं, तुम सबको यही बताओ कि बाप को ____ करो तो सब दु:ख दूर हो जायेंगे। इसको कहा जाता है सहज ____ । ____ अविनाशी है, शरीर विनाशी है। बाप कहते हैं मैं भी अविनाशी हूँ। तुम मुझे बुलाते हो कि आकर हम पतितों को ____ बनाओ।
° _याद_, _योग_, _आत्मा_, _पावन_
17. थोड़ा भी सुनते हैं तो स्वर्ग में जरूर आयेंगे। और जो *बहुत सुनेंगे, धारणा करेंगे*, तो?
° *राजाई में आ जायेंगे*। (थोड़ा सुनने वाले प्रजा में आयेंगे। राजधानी में तो राजा-रानी आदि सब होते हैं ना। सिर्फ वहाँ वजीर होता नहीं, बाप तुम्हें ऐसा विशाल बुद्धि बनाते हैं।)
18. बाप कितना ऊंच बनाते हैं, एकदम पतित से _____ । बाप कुछ भी लेता नहीं है। शिवबाबा फिर क्या लेंगे! तुम शिवबाबा की _____ में डालते हो।
° _पावन_, _भण्डारी_
