Answers from Sakar Murli 03-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 03-07-2020*

1. *श्रेष्ठ जीवन का अनुभव* स्वत: कब होता?
° जब *निश्चय रूपी फाउण्डेशन* पक्का हो।

2. ______ सेवाओं के बैलेन्स द्वारा सर्व _____ की अनुभूति करने वाले गुणमूर्त भव। आपके द्वारा सर्व दिव्य गुणों का ______ स्पष्ट दिखाई दे। _____ -दान सबसे बड़ा दान है।
°तीन, गुणों, श्रृंगार, गुण

3. बाहर वाले भी जानते हैं, भारत ही प्राचीन ______ था। सतयुग में बिल्कुल ही ______ का राज्य होता है। एक धर्म, एक भाषा होती है। वहाँ किसी भी प्रकार के धक्के नहीं होते। ______ ही ______ है, कोई हंगामा नहीं। वहाँ तो ______ ही ______ है।
°बहिश्त, शान्ति, आराम, आराम, सुख, सुख

4. *परमधाम के 5 नाम* बाबा ने आज सुनाये। कौन-से?
° निर्वाणधाम, मूलवतन, *घर*, निराकारी दुनिया, शान्तिधाम

5. तुम बच्चों को *पढ़कर फिर* क्या करना है?
° *पढ़ाना* है।

6. यह है रूहानी नॉलेज। ______ को ही यह नॉलेज मिलती है। यह नॉलेज एक _______ ही दे सकते हैं।
°रूहों, बाप

7. *पावन बनने का एकमात्र उपाय* कौन-सा है? यह नहीं अपनाया, तो क्या होगा?
° *योग लगाना* है तब ही पावन बनेंगे।
° नहीं तो कभी पावन बन नहीं सकेंगे और पिछाड़ी में हिसाब-किताब चुक्तू कर *सज़ायें* खाकर चले जायेंगे।

8. किन बच्चों की बुद्धि में *याद* नहीं ठहर सकती?
° जिन बच्चों को बाप की पूरी पहचान नहीं, पूरा *निश्चय* नहीं उनकी बुद्धि में याद भी ठहरेगी नहीं। हमको कौन सिखला रहे हैं, वह जानते नहीं तो याद किसको करेंगे? बाप की याद से ही तुम्हारे विकर्म विनाश होंगे।

9. सबसे जास्ती ______ ईश्वर ही है। बाप है बेहद का ________ , ऊंच ते ऊंच बनाने वाला। तुम किसके बच्चे बने हो वह भी नशा होना चाहिए। परमपिता परमात्मा _____ की हम सन्तान हैं, जिसको ही _______ दाता, सद्गति दाता कहते हैं।
°रहमदिल, साहूकार, शिव, जीवनमुक्ति

10. बाप कल्याणकारी है वही आकर भारत का कल्याण करते हैं। *सबसे अधिक कल्याण* किनका करते हैं?
° तुम *बच्चों का!* तुम क्या से क्या बन जाते हो! तुम अमरलोक के मालिक बन जाते हो।

11. परमात्मा से *बेमुख* करने वाला क्या है?
° आत्मा सो परमपिता परमात्मा, सो हम आत्मा – यही *रांग मंत्र* परमात्मा से बेमुख करने वाला है।

12. निराकारी आत्मायें असली ______कुल की हैं। निराकारी दुनिया में रहने वाली हैं। फिर साकारी दुनिया में आती हैं। _____ बजाने आना पड़ता है। तुमने इतने जन्म _____ कुल में लिये फिर इतने जन्म _____ कुल में लिये। 84 जन्मों का चक्र है।
°ईश्वरीय, पार्ट, दैवी, क्षत्रिय

13. इस *देवी-देवता धर्म का बीज* क्या / कौन है?
° परमपिता *परमात्मा* शिव।

14. जो जन्म-जन्मान्तर *लिंग* को ही याद करते हैं, समझते हैं यह परमात्मा है, उनके लिए क्या सुनाया?
° (परमात्मा का) यह चिन्ह है, वह है निराकार, साकार नहीं है।

15. इनको *रुद्र ज्ञान यज्ञ* क्यों कहा जाता?
° *रुद्र* शिवबाबा ने यज्ञ रचा है
° बाबा *ज्ञान* देते
° इस बेहद *यज्ञ* में सारी पुरानी दुनिया की आहुति पड़नी है। फिर नई दुनिया स्थापन हो जायेगी।

16. अभी तुम बच्चों को बेहद का ______ सिखाया जाता है। यह है ही पुरानी दुनिया, अब सुखधाम को याद करो, फिर वाया शान्तिधाम यहाँ आना है।
°वैराग्य

One Reply to “Answers from Sakar Murli 03-07-2020”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *