*Om Shanti*
*Answers from Sakar Murli 03-09-2020*
1. जिसका बाप और सेवा से प्यार है, उसे ________ का प्यार स्वत: मिलता है।
°परिवार
2. *सतयुग* की कौन-सी नई-नई बातें आज बाबा ने सुनाई? (4)
° वहाँ *घी* आदि खरीद करना नहीं पड़ेगा। सबके पास *अपनी गायें फर्स्टक्लास* होती हैं।
° वहाँ *सब कुछ नया* होगा। *खानियाँ* जो अब खाली हो गई हैं वह सब फिर से अब *भरतू* हो जाती है। खानियों से खोद कर ले आते हैं।
° *लाइट* आदि भी जैसे *नैचुरल* रहती है, साइंस से यहाँ सीखते रहते हैं। वहाँ यह भी काम में आती हैं।
° *हेलीकाप्टर खड़े* होंगे, बटन दबाया यह चला। कोई तकलीफ नहीं। वहाँ सब *फुलप्रूफ* होते हैं, कभी मशीन आदि खराब हो न सके। घर में बैठे सेकण्ड में स्कूल में वा घूमने-फिरने पहुँचते हैं। (तुम्हारे लिए वहाँ *सब सुख* होते।)
3. जैसे बाप में निश्चय है, वैसे *स्वयं और ड्रामा में भी सम्पूर्ण निश्चय* रखना क्यों जरूरी है? (2)
° स्वयं में यदि कमजोरी का संकल्प उत्पन्न होता है तो *कमजोरी के संस्कार* बन जाते हैं, इसलिए व्यर्थ संकल्प रूपी कमजोरी के जर्म्स अपने अन्दर प्रवेश होने नहीं देना।
° साथ-साथ हलचल की सीन में भी कल्याण का अनुभव हो, तो *विकराल समस्या भी शीतल* हो जायेगी।
4. अभी तुम बाप से योग लगाते हो। सतयुग से लेकर तुम _____ थे अर्थात् बाप से योग नहीं था। अभी तुम _____ बनते हो, बाप के समान। अभी तुम्हारी बुद्धि लगी है उस अपने पतियों के पति शिव ______ के साथ। योग सिखलाने वाला है ईश्वर इसलिए उनको कहा जाता है ______ ।
°वियोगी, योगी, साजन, योगेश्वर
5. जितना तुम याद में रहेंगे उतना _____ में रहेंगे। योग से _____ बढ़ती है। सिवाए याद के ______ वश होना मुश्किल है। याद से ही _____ पार होना है।
°खुशी, आयु, कर्मेन्द्रियाँ, बेड़ा
6. बाबा ने आज आते ही कौन-सी वन्डरफुल युक्ति सुनाई, जिसमें *याद और पढ़ाई दोनों* समाए हुए हैं?
° जब सामने बैठते, तो समझ हैं *हमको पढ़ाने वाला ज्ञान-सागर नॉलेजफुल बाबा है* (स्टूडेन्ट अपने स्कूल में बैठे होंगे तो टीचर याद आयेगा ना।) ध्यान में रखना है – *हम आत्मा हैं, बाप से सुन रहे हैं* । हमारा बाप इस समय टीचर है क्योंकि पढ़ाते हैं, दोनों काम करने पड़ते। पढ़ती आत्मा है, पढ़ाता परमात्मा है।
° यह तो पक्का निश्चय है वह हमारा बाप भी है, जब पढ़ते हैं तो *पढ़ाई पर अटेन्शन* रहता है। अपने को आत्मा जरूर समझना है। *बुद्धि भागनी नहीं चाहिए*।
7. यह *योग भी है, कमाई भी है*। कैसे?
° आत्मा को ही *सतोप्रधान* बनना है। कर्मातीत अवस्था में पहुँचेंगे तो वह भी जैसे *पवित्रता की ताकत* मिलती है।
° तुम सतोप्रधान भी बन रहे हो, *(ज्ञान) धन भी* ले रहे हो।
8. जैसे बाप को _____ उठा कि मैं जाऊं तो बाप कहते हैं मैं आता हूँ और मेरी ______ चलनी शुरू हो जाती है। वहाँ तो शान्ति में हैं। फिर ड्रामा अनुसार उनका _____ शुरू होता है। बाप कहते हैं मेरे में जो ____ भरा हुआ है वह खुलता जायेगा। बच्चों को बताते रहेंगे।
°संकल्प, वाणी, पार्ट, पार्ट
9. हम डबल अहिंसक, अननोन वारियर्स की *विजय निश्चित* क्यों है?
° हम बच्चे जो माया पर जीत पाने का पुरूषार्थ कर रहे, विजय निश्चित है क्योंकि *हमारे साथ साक्षात् परमपिता परमात्मा* है। हम *योगबल* से विजय पाते है।
10. हम आधाकल्प राज्य करेंगे। तो अब हमे *दैवीगुण धारण* करने और कराने हैं। इसके लिए बाबा कौन-सी *राय* देते हैं?
° अपना *चार्ट रखने से बहुत मज़ा आयेगा*। (रजिस्टर में गुड, बेटर, बेस्ट होते हैं ना। खुद भी फील करते हैं। कोई अच्छा पढ़ते हैं, कोई का अटेन्शन नहीं रहता है तो फेल हो जाते हैं। यह फिर है बेहद की पढ़ाई।)
11. हम *लाइट हाउस* भी हैं। कैसे?
° एक ऑख में शान्तिधाम, एक ऑख में जीवनमुक्ति-धाम है। (इन आंखों की बात नहीं है, *आत्मा का तीसरा नेत्र* कहा जाता है।)
12. दिन-प्रतिदिन _____ को भी पाते जायेंगे। एक दिन तुमको बड़े रॉयल _____ भी मिलेंगे, जिसमें ______ लोग भी आयेंगे। सब इकट्ठे बैठ सुनेंगे। बाबा ने कहा यह भी लिख दो वर्ल्ड की हिस्ट्री-जाग्राफी कैसे _____ होती है, आकर समझो। जो ________ होगा कहेगा अभी आइरन एज है तो जरूर गोल्डन एज रिपीट होगी। तुम्हारे द्वारा सबको ______ का पैगाम मिलेगा। यह है महामंत्र।
°वृद्धि, हाल, बड़े-बड़े, रिपीट,सेन्सीबुल, मनमनाभव
13. इस सृष्टि चक्र में *आधा* हिस्सा सुख है, *आधा* हिस्सा है दु:ख। _(सही / गलत)_
° गलत ( *पौना हिस्सा सुख* है, बाकी क्वार्टर है दु:ख। आधा-आधा हो फिर तो मज़ा न रहे। भक्ति में भी तुम बहुत सुखी रहते। पीछे मन्दिरों आदि को लूटते हैं। सतयुग में तुम कितने साहूकार थे तो तुम बच्चों को *बहुत खुशी* होनी चाहिए। एम ऑब्जेक्ट तो सामने खड़ा है। गाया जाता है खुशी जैसी खुराक नहीं।)
14. शिवबाबा के रथ ब्रह्मा बाबा की एक्टिविटी वन्डरफुल है। (सिखाते, शिवबाबा रेसपान्ड देते वह सुनते, याद में रहते, बाबा हमको खिलाते आदि)। तो जबकि याद से ही फायदा है, तो *भण्डारे में भोजन बनाते समय* क्या याद रखना है?
° हम *शिवबाबा के बच्चों के लिए* बनाते हैं। खुद भी शिवबाबा के बच्चे हैं तो ऐसे याद करने से भी *फायदा* ही है। सबसे जास्ती पद उनको मिलेगा जो *याद* में रह कर्मातीत अवस्था को पाते हैं *और सर्विस* भी करते हैं।
15. अभी आत्मा को स्व का दर्शन हुआ है कि हम 84 का चक्र लगाते ( *स्वदर्शन चक्रधारी* )। अब बाप सबको ले जायेंगे (आत्मा संस्कारों के साथ जायेंगी शान्तिधाम, फिर नया पार्ट प्रालब्ध का इमर्ज होगा)।
परन्तु इसके पहले जो नैचुरल कैलामिटीज़ और बॉम्बस से विनाश होंगा, उसका *सहज सामना* करने लिए क्या करना है?
° उसमें *बड़ी हिम्मत* चाहिए। अंगद का भी मिसाल है ना, उनको कोई हिला न सका। यह *अवस्था पक्की करनी है-मैं आत्मा हूँ, शरीर का भान टूटता जाए।* (सतयुग में तो जब ऑटोमेटिकली समय पूरा होता है तो साक्षात्कार होता। अभी हमको यह शरीर छोड़ जाए बच्चा बनना है। एक शरीर छोड़ जाए दूसरे में प्रवेश करते, सज़ायें आदि तो वहाँ कुछ हैं नहीं। दिन-प्रतिदिन तुम नज़दीक आते जायेंगे।)
16. बाप ही कहते ______ बनो। तुम अपने को _______ समझ बाप को याद करो। अब बाप के पास जाना है घर। बाप कहते हैं मैं तुम्हारा _____ हूँ। _______ के बाद फिर जयजयकार होगी। _____ की नदियाँ बहेंगी।
°मरजीवा, आत्मा, बाप, हाहाकार, घी
17. एक तरफ समझते हम स्वर्ग में बैठे हैं, यह सुखधाम बन गया है, दूसरी तरफ फिर ____ में भी भारत की हालत सुनाते हैं। तुम जानते हो यह तो और ही _____ हो गये हैं। माया का भी बहुत ज़ोर है। यह है माया का अन्तिम ______।
°गीत, तमोप्रधान, पाम्प
