Answers from Sakar Murli 05-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 05-06-2020*

1. सदा हर्षित रहने के लिए _____ की सीट पर _____ बनकर हर खेल देखो।
° *साक्षीपन*, दृष्टा

2. सतयुग में तो एक _____ की ही मत चलती है, वजीर नहीं होते। इतनी _____ रहती है। अभी तुम वह ले रहे हो, 21 जन्म _____ राजाई करते हो।
° महाराजा, *ताकत*, इन्डिपेन्डेन्ट

3. कितना खरीद करते हैं, पुरानी चीज़ की बहुत वैल्यु करते हैं। *सबसे वैल्युबुल कौन* है?
° *शिवबाबा*

4. तुम जानते हो अभी हम इस पुराने शरीर को छोड़ _____ बनेंगे। सारा भारत _____ बनेगा। यहाँ तो तुमको _____ की हिस्ट्री-जॉग्राफी बुद्धि में है। _____ ही नॉलेजफुल है। यह सृष्टि का चक्र कैसे फिरता है, बाप ही समझाते हैं। बने-बनाये _____ को न जानने के कारण मनुष्य कह देते हैं-फलाना निर्वाण गया या ज्योति ज्योत समाया।
° स्वर्गवासी, *स्वर्गवासी*, बेहद, बाप, ड्रामा

5. *संगमयुग* पर किसे कहेंगे? *ईश्वरीय परिवार* में कौन कहेंगे?
° जो-जो बाप को *याद* करते हैं, बाप की *श्रीमत* पर चलते हैं, वह संगमयुग पर हैं। बाकी कलियुग में हैं।
° अपने को *आत्मा* समझ बाप की *याद* में रहते हो तो तुम ईश्वरीय परिवार के हो।

6. मनुष्य से देवता तो जरूर _____ पर बने होंगे। बाप बच्चों को सब _____ समझाते हैं। यह _____ और कोई जगह मिल न सके। अभी तुम बच्चों को _____ मिली है-कैसे सुखधाम बदल कर फिर माया का राज्य वा दु:खधाम बनता है। बाप ने सहज _____ सिखलाए यहाँ ही राजाई स्थापन की
° संगम, राज़, पढ़ाई, दृष्टि, *राजयोग*

7. बच्चों को नयन मिले हैं, पहले नहीं थे, *कौन से नयन?*
° *ज्ञान के* नयन

8. _____ का चित्र पॉकेट में डाल दो। _____ तो सदा लगा रहे। _____ भी हो। यह तो हम सबको देते हैं _____ के लिए। बोलो, हम अपना _____ भारत की सेवा में खर्च करते हैं। तुम्हारी रसम-रिवाज दुनिया से बिल्कुल _____ होनी चाहिए। _____ होनी चाहिए।
° त्रिमूर्ति, बैज़, लिटरेचर, *कल्याण*, तन-मन-धन, न्यारी, रॉयल्टी

9. *विजय माला* में आने लिए क्या करना है?
° जैसे 8 घण्टे सरकारी नौकरी होती है ना। अभी तुम बेहद की सरकार के मददगार हो। तुमको कम से कम 8 घण्टा पुरूषार्थ कर याद में रहना है। यह अवस्था तुम्हारी ऐसी पक्की हो जायेगी जो कोई की भी याद नहीं आयेगी। *बाप की याद में ही शरीर छोड़ेंगे।* फिर वही विजय माला के दाने बनेंगे।

10. जैसे 8 घण्टे सरकारी नौकरी होती है ना। अभी तुम बेहद की _____ के मददगार हो। तुमको कम से कम _____ घण्टा पुरूषार्थ कर याद में रहना है। यह भी बाबा जानते हैं तुम सारा दिन इस याद में रह नहीं सकेंगे, इम्पॉसिबुल है इसलिए _____ रखो, देखो हम कहाँ तक याद में रह सकते हैं?
° सरकार, 8, *चार्ट*

11. *आत्मा* के सन्दर्भ में बाबा ने क्या-क्या बताया? _(4)_
° बाप समझाते हैं मनुष्य की आत्मा *एक शरीर छोड़ दूसरा* लेती है, कितना बड़ा ड्रामा है। सबमें आत्मा है, उस आत्मा में *अविनाशी पार्ट* भरा हुआ है
° पहले-पहले तो अपने को आत्मा समझो, आत्मा ही एक शरीर छोड़ दूसरा लेती है। शरीर पर ही भिन्न-भिन्न नाम पड़ते हैं। नाम, रूप, फीचर्स सब भिन्न-भिन्न हैं। एक के फीचर्स दूसरे से न मिलें। हर एक आत्मा के जन्म-जन्मान्तर के अपने *फीचर्स* हैं।
° आत्मा इतनी छोटी बिन्दी है, यह किसको भी समझ में नहीं आता। *अति सूक्ष्म* रूप है। बाप ही समझाते हैं इतनी छोटी बिन्दी में इतना पार्ट नूँधा हुआ है, यह ड्रामा रिपीट होता रहता।

12. बेगर टू प्रिन्स का पार्ट प्रैक्टिकल में बजाने वाले _____ वा श्रेष्ठ _____ आत्मा भव। जैसे भविष्य में विश्व महाराजन _____ होंगे। ऐसे अभी से _____ के संस्कार इमर्ज करो। किसी से कोई सैलवेशन लेने की इच्छा से _____। वही _____ मूर्त है।
° त्यागी, *भाग्यशाली*, दाता, दातापन, बेगर, सम्पन्न

13. *ज्ञान-विज्ञान* किसे कहेंगे?
° *योग* से होती है हेल्थ, जिसको विज्ञान कहा जाता है।
° और यह है ज्ञान, जिसमें *वर्ल्ड की हिस्ट्री-जॉग्राफी* समझाई जाती है।

14. बाप ने समझाया है इन लक्ष्मी-नारायण की _____ वश कैसे हुई। यह _____ निर्विकारी थे। अभी तुम बच्चों को यह बनने की _____ मिल रही है। तुम जानते हो अभी हमारी _____ स्थापना हुई थोड़ेही है।
° *कर्मेन्द्रियाँ*, सम्पूर्ण, शिक्षा, पूरी

15. हमारी *पूजा* क्यों होती?
° तुम बच्चों ने ही बाप से *राजयोग सीख सारे विश्व को स्वर्ग बनाया* है इसलिए तुमको पूजा जाता है।

16. बाप भी आकर एडाप्ट करते हैं। कहते हैं मैं इनमें _____ कर बच्चों को नॉलेज सुनाता हूँ, इन द्वारा बच्चों को _____ हूँ। बाप भी है, _____ भी है।
° प्रवेश, रचता, *फैमिली*

17. रूहानी बाप ज्ञान *कब* आकर देते हैं?
° *जबकि सर्व की सद्गति होती* है। पुरानी दुनिया बदलनी होती है। मनुष्य से देवता बनते हैं फिर सारी सृष्टि पर एक ही राज्य होता है देवी-देवताओं का, जिसको ही स्वर्ग कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *