Answers from Sakar Murli 07-12-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 07-12-2020*

1. _____ -पन की स्थिति ही यथार्थ निर्णय का तख्त 💺 है।
° _साक्षी_

2. संगमयुग पर जो बच्चे *गुणों की माला* धारण करते हैं, वही *विजय माला* में आते। इसलिए अब क्या करना है? (2)
° होलीहंस 🦢 बन सर्व के *गुणों को देखो* और एक *बाप के गुणों को स्वयं में धारण* करो, यह गुणमाला सभी के गले में पड़ी हुई हो। (जो जितने बाप के गुण स्वयं में धारण करते हैं उनके गले में उतनी बड़ी माला पड़ती है। गुणमाला को सिमरण करने से स्वयं भी *गुणमूर्त* बन जाते हैं। इसी की यादगार में *देवताओं और शक्तियों के गले में माला* दिखाते हैं।)

3. सतयुग की कौन-सी *सुन्दर-सुन्दर बातें* बाबा ने सुनाई? (5)
° उन्हों के *महल बगीचे आदि कितने बड़े-बड़े* होंगे, बहुत जगह होगी।
° वहाँ डरने आदि की बात ही नहीं होती। *सदैव फुलवाड़ी* रहती है। कांटे होते ही नहीं। वह है ही बगीचा। बहुत अच्छे-अच्छे बगीचे होंगे, खुशबू आती रहेगी।
° वहाँ हम *बहुत थोड़े टुकड़े में* रहते हैं। पीछे वृद्धि को पाते जाते हैं।
° *राजायें प्रिन्स-प्रिन्सेज* होंगे। बहुत रमणीक स्वर्ग होगा।
° पानी के *झरने* बहते रहते हैं।
(आत्मा समझती है हम अच्छी-अच्छी चीजें बनायें। आत्मा को स्वर्ग तो याद आता है ना। चित्रों को देखो तुम कितने खुशनसीब हो।)

4. अपनी *स्थिति को एकरस* बनाने का साधन क्या है?
° सदा याद रखो जो *सेकेण्ड पास हुआ, ड्रामा*। *कल्प पहले भी* ऐसे ही हुआ था। (अभी तो निंदा-स्तुति, मान-अपमान सब सामने आना है इसलिए अपनी स्थिति को एकरस बनाने के लिए *पास्ट का चिंतन मत करो*।

5. (धारणा) कोई भी ऐसा कर्म नहीं करना है जिससे किसी को ____ हो। ___ बोल नहीं बोलने हैं। बहुत-बहुत ____ होकर रहना है। किसी भी _____ की स्तुति नहीं करनी है। बुद्धि में रहे हमको _____ पढ़ाते हैं, उस एक की ही महिमा करनी है, रूहानी _____ -गार बनना है।
° _दु:ख_, _कड़ुवे_, _क्षीरखण्ड_, _देहधारी_, _शिवबाबा_, _खिदमत_

6. रूहानी बाप का नाम क्या है? _____। रूहानी बच्चों का नाम? _____ । सच्चा-सच्चा सत का संग जो सत बाप _____ सिखाकर सतयुग में ले जाते। सारा सृष्टि चक्र बुद्धि में है, तुम बच्चे ही स्वदर्शन _____ हो। यह नई बात नहीं, जानते हो _____ सुनते, अब फिर से सुन रहे। प्रैक्टिकल ____ -बन तो यह है।
° _शिवबाबा_, _आत्मा_, _राजयोग_, _चक्रधारी_, _कल्प-कल्प_, _मधु_

7. तुम्हारी बुद्धि में है कि हम सतयुग से पुनर्जन्म लेते-लेते अभी संगम पर खड़े हैं – _____ बनने लिए। सतयुग में ____ -प्रधान आत्मायें थी, शरीर भी। अभी फिर से बाप आकर मिले हैं, जन्म सिद्ध _____ देने लिए। यहाँ बाप _____ कराते, इसमें आत्मा के 84 जन्मों की रियलाइजेशन आ जाती। जैसे 5000 वर्ष पहले भी समझाया था – मनुष्य को ____ या कंगाल को _____ बनाने लिए।
° _पुरुषोत्तम_, _सतो_, _अधिकार_, _रियलाइज_, _देवता_, _सिरताज_

8. बांधेलियों ने कभी देखा थोड़ेही है, कैसे आत्मा को ____ आती है। अपना घर नजदीक आने से आत्मा को ____ होती है। समझते हैं बाबा हमको ज्ञान देकर ____ -ने आये हैं।
° _उछल_, _खुशी_, _श्रृंगार_

9. “मीठे बच्चे – तुम *बहुत समय के बाद* फिर से बाप से मिले हो इसलिए तुम बहुत-बहुत _____ हो”
° _सिकीलधे_

10. मधुबन में *रिफ्रेश होने* कौन आयेंगे?
° वह आयेंगे *जिनको बहुत अच्छा पद पाना होगा*। (कम पद वाले जास्ती पुरुषार्थ भी नहीं करेंगे। यह ज्ञान ऐसा है थोड़ा भी पुरुषार्थ किया तो वह व्यर्थ नहीं जायेगा। पुरुषार्थ अच्छा करते तो सज़ा भी कम होती।)

11. _____ की यात्रा बिगर विकर्म विनाश नहीं होंगे। यह तो घड़ी-घड़ी अपने को _____ कराओ। कोई भी मनुष्य मिले पहले यह समझाना – अपने को _____ समझो। यह नाम तो पीछे _____ पर मिले हैं।
° _याद_, _याद_, _आत्मा_, _शरीर_

12. शिव के चित्र भी कोई बड़े, कोई छोटे बनाते हैं। है तो वह _____ ही। नाम-रूप भी है परन्तु _____ है। जरूर कभी ____ सुनाया है तब तो उनको ज्ञान सागर कहते हैं। बाप को ज्ञान का सागर ____ कहा जाता है। शिवबाबा कहते हैं ______, मुझ एक बाप को याद करो। शिव भगवानुवाच पहले-पहले तो ____ ही समझना पड़े।
° _बिन्दी_, _अव्यक्त_, _ज्ञान_, _अथॉरिटी_, _मनमनाभव_, _अल्फ_

13. बाबा कहते हैं _____ याद करो तो विकर्म विनाश होंगे। यह _____ अग्नि है। भारत का _____ योग गाया हुआ है ना। आर्टीफीशियल योग तो बहुत हो गये हैं इसलिए बाबा कहते हैं याद की ____ कहना ठीक है। शिवबाबा को याद करते-करते तुम ___ -पुरी में चले जायेंगे।
° _मामेकम्_, _योग_, _प्राचीन_, _यात्रा_, _शिव_

14. पहले तो पूछना चाहिए *अभी* कलियुग है या सतयुग? नई दुनिया है या पुरानी दुनिया?…. फिर *पुराना-पन* कैसे सिद्ध करे? _(बाबा ने एक अच्छा नया तर्क सुनाया)_
° यह *लक्ष्मी-नारायण अगर होते, तो उन्हों का राज्य भी होता* । (यह पुरानी दुनिया, कंगालपना ही नहीं होता। अभी तो सिर्फ इन्हों के चित्र हैं।)

15. कौन-सी एक बात किसकी बुद्धि में याद रहे, तो भी *सारा ड्रामा बुद्धि में आ जाए*?
° *हम पुरुषोत्तम संगमयुग पर हैं*। (जो अच्छी रीति धारणा करते हैं, वह दूसरे को भी समझाते हैं। परन्तु कलियुगी देह के सम्बन्धी आदि याद आते रहते हैं। बाप कहते हैं – तुमको याद करना है एक बाप को। सर्व का सद्गति दाता राजयोग सिखलाने वाला एक ही है।)

16. तुम्हारी बुद्धि जानती है – शिवबाबा इस ____ -रथ पर विराजमान हैं। तुम जानते हो यह ____ कोई इस बाप की नहीं, इनको तो यह मालूम नहीं था कि कलियुग खत्म हो सतयुग आना है। इनका अब कोई देहधारी ____ नहीं है। यह धर्म किसने स्थापन किया? परमपिता परमात्मा ____ शिवबाबा ने ____ द्वारा स्थापन किया है।
° _भागी_, _शिक्षा_, _गुरू_,
_त्रिमूर्ति_, _ब्रह्मा_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *