*Om Shanti*
*Answers from Sakar Murli 09-06-2020*
1. जिनको भगवान पढ़ाते हैं उनको कितनी _____ होनी चाहिए! _____ पूछना हो तो बच्चों से पूछो। तुम प्रदर्शनी में अपना _____ बताते हो ना। परन्तु माया भुला देती है। नहीं तो वह _____ रहना चाहिए। _____ बाप शरीर में प्रवेश कर खास तुम बच्चों को पढ़ाते, अब बाप कहते हैं हे आत्मायें, बहुत _____ से समझाते हैं।
° खुशी, *अतीन्द्रिय सुख*, सुख, नशा, अशरीरी, प्यार
2. जितना-जितना श्रीमत पर चलेंगे उतना तुम _____ बनेंगे। तुम बच्चों में बातचीत करने की कितनी _____ होनी चाहिए। तुम _____ बनते हो ना। पढ़कर, चक्र बुद्धि में रखकर ___ धारण करने चाहिए। तुम बच्चे हो _____, तुम्हारे मुख से सदा ज्ञान रत्न ही निकलें, किचड़ा नहीं।
° श्रेष्ठ, *रॉयल्टी*, रॉयल, दैवीगुण, रूप-बसन्त
3. प्रकृति-साधनों से, अल्पज्ञ-स्थानों से, असत्य ठेकेदारों से थके-निराश-प्यासी आत्माओं को कौन-सी *यथार्थ बूँद* दिलानी है? कैसे?
° *आत्मिक परिचय, परमात्म परिचय की* यथार्थ बूँद भी तृप्त आत्मा बना देगी इसलिए ज्ञान कलष धारण कर प्यासों की प्यास बुझाओ। *अमृत कलष सदा साथ* रहे। अमर बनो और अमर बनाओ।
4. अभी बाबा आया हुआ है- _____ पवित्र बनाने के लिए। अभी तुम सांवरे से _____बन रहे हो। वहाँ शरीर भी _____ मिलेगा। बाप आकर फिर _____ बनाते हैं।
° *गुल-गुल*, गोरे, सुन्दर, फूल
5. अभी तुम सतयुगी _____ सिरताज राजाएं बनते हो। _____ ताज के लिए पवित्रता जरूर चाहिए। ऐसे बाप का कितना _____ रखना चाहिए। ऐसे बाबा पर तो _____ जायें। अब पुरुषार्थ से _____ आत्मा बनना है। अभी तुम्हारी _____ कला होती है। हर एक बच्चे को _____ रखना है कि हम भविष्य जीवन हीरे जैसा बनायें
° डबल, डबल, रिगार्ड, *कुर्बान*, पुण्य, चढ़ती, शौक
6. *कहाँ भी जाओ*, क्या याद रखना है?
° *सिर्फ दो अक्षर* याद करो। यह है महामंत्र। अपने को आत्मा समझ बाप को याद करो।
7. पुरुषार्थ कर पढ़ाने वाले से भी _____ जाना चाहिए। ऐसे भी हैं पढ़ाने वाले से पढ़ने वाले की _____ बहुत अच्छी रहती है।
° ऊंच, *अवस्था*
8. इस नॉलेज से तुम _____ के मालिक बनते हो। बाप कितना _____ हैं। ऐसी पढ़ाई तो कोई _____ पढ़ते हैं और फिर सर्टीफिकेट भी लेना है।
° कृष्णपुरी, श्रृंगारते, *सौभाग्यशाली*
9. हमें *फालो* किन्हें करना है?
° मदर *फादर* को। और जो ब्रदर्स अच्छी रीति पढ़ते पढ़ाते हैं।
10. _____ होने की कला को लक्ष्य बना लो तो सहज सम्पूर्ण बन जायेंगे।
° *एडॅजेस्ट*
11. कौन-सी *तात / ओना* लगा रहे?
° आत्मा को *सतोप्रधान* बनाना है-यही तात लगी रहे। बाप सिर्फ कहते हैं *मामेकम् याद* करो। बस यही ओना रखो। तुम भी कहते हो ना-बाबा हम पास होकर दिखायेंगे।
12. तुम सब _____ हो। राम आया हुआ है। सारी धरती एक टापू है, इस समय है ही _____ राज्य। बाप आकर इसे खलास कराये तुमको _____ का मालिक बनाते हैं।
° *सीतायें*, रावण, रामराज्य
13. *विकर्मों से बचने* के लिए क्या करना है?
° *बुद्धि की प्रीति एक बाप से ही* लगानी है। कोई देहधारी से नहीं। एक से बुद्धि का योग लगाना है। अन्त तक याद करना है तो फिर कोई विकर्म नहीं होगा।
14. कोई भी विघ्न को हम _____ देंगे, इतनी बहादुरी चाहिए। बहादुर कभी _____ नहीं करते। लड़ाई में _____ से जाते हैं। वारियर्स कभी कोई भी बात की _____ नहीं करते हैं।
° उड़ा, चूँ-चाँ, *खुशी*, परवाह
15. इन _____ से यह जो पुरानी दुनिया, मित्र-सम्बन्धी आदि देखते हो उनमें बुद्धि चली जाती है। अभी तुम बच्चों को बाप _____ नेत्र देते हैं।
° आंखों, *तीसरा*
16. कहते हैं बाबा *माया को बोलो-ऐसे पकड़े नहीं।* बाबा ने क्या उत्तर दिया?
° अरे, यह तो युद्ध का मैदान है ना। मैदान में ऐसे थोड़ेही कहेंगे इनको कहो हमको अंगूरी न लगावे। मैच में कहेंगे क्या हमको बाल नहीं देना। झट कह देंगे युद्ध के मैदान में आये हो तो लड़ो, तो माया खूब पछाड़ेगी। *तुम बहुत ऊंच पद पा सकते हो।* (अर्थात् माया के तूफानों को न देख बाबा को याद कर पुराने संस्कारों पर विजयी बनना है)
