Answers from Sakar Murli 09-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 09-07-2020*

1. स्नेह और सहयोग के साथ ______ रूप बनो तो राजधानी में नम्बर आगे मिल जायेगा।
°शक्ति

2. मैं आत्मा विश्व कल्याण की सेवा के लिए परमधाम से अवतरित हुई हूँ, इस स्मृति में सदा रहने से क्या *प्राप्ति* होती? (2)
° जो भी *संकल्प* करेंगे, *बोल* बोलेंगे उसमें विश्व कल्याण समाया हुआ होगा।
° यही स्मृति लाइट हाउस का कार्य करेगी। आप *चैतन्य लाइट हाउस* द्वारा सर्व शक्तियों की लाइट आत्माओं को हर कदम में रास्ता दिखाने का कार्य करती रहेगी।

3. बाबा ने आज आते ही कहा… मीठे-मीठे बच्चे _________ होकर बैठे हो? तब ही _____ याद आयेगा। नहीं तो भूल जायेंगे। ____ कैसे कटेंगे! जब समय मिले तो एकान्त में बैठ _________ करो, जो प्वाइंट्स सुनते हो उसको ______ करो।
°आत्म-अभिमानी, बाप, पाप, विचार सागर मंथन, रिवाइज़

4. बाप कहते हैं हम तुमको कितना ऊंच पुरुषोत्तम बनाता हूँ। *उत्तम से उत्तम नम्बरवन* किन्हें कहेंगे? (2)
° *लक्ष्मी-नारायण* फिर नम्बरवार तुम बच्चे बनेंगे।
° *सूर्यवंशी* घराने को उत्तम कहेंगे।

5. शिवबाबा आते हैं जरूर कुछ ______ लाते होंगे।अभी तुम बच्चे नई दुनिया का ______ करते हो। लिखा हुआ भी है ______ के फूलों की वर्षा होती है। तुम बच्चों को कितना _____ का पारा चढ़ना चाहिए। तुमको ______ और _____ दोनों मिलते हैं।
°सौगात, मुहूर्त, सोने, खुशी, सुख, शान्ति

6. मुख्य है याद की यात्रा। तो बाबा ने इसके लिए कौन-सी *2 बहुत प्रैक्टिकल युक्तियां* सुनाई?
° *सवेरे का टाइम* तो सब फ्री होते हैं। सुबह का क्लास होता है – आधा पौना घण्टा, मुरली सुनकर फिर चले जाओ। याद तो कहाँ भी रहते कर सकते हो
° इतवार ( *रविवार*) का दिन तो छुट्टी है। सवेरे 2-3 घण्टा बैठ जाओ।

7. बाबा कितना _____ और ______ से पढ़ाते हैं तो इतना पढ़ना चाहिए ना। कैसे _______ रीति शिवबाबा आकर पढ़ाते हैं। कोई _________ नहीं।
°प्यार, रूचि, साधारण, अहंकार

8. मनुष्य तो बिल्कुल घोर ______ में हैं। अभी तुम घोर ______ में हो। बाप आकर रात को ______ बना देते हैं।
°अन्धियारे, रोशनी, दिन

9. तुम 3 पैर पृथ्वी में भी यह अविनाशी ______ और गॉडली _______ खोल सकते हो।
°हॉस्पिटल, युनिवर्सिटी

10. मनुष्य शान्ति-शान्ति मांगते *विश्व में शान्ति* चाहते हैं। उनको क्या बताना है?
बाबा ने और एक सर्विस की कौन-सी वन्डरफुल *युक्ति* सुनाई?
सर्विस में मान-अपमान, दु:ख-सुख, ठण्डी-गर्मी, सब सहन करने लिये कौन-से *2 श्रेष्ठ संकल्प* सुनाये?
° (विश्व में शान्ति) तुम यह *लक्ष्मी-नारायण का चित्र* दिखाओ। इन्हों का राज्य था तो पवित्रता-सुख-शान्ति भी थी। तुमको ऐसा राज्य चाहिए ना।
° बाबा युक्ति बताते रहते हैं। कमरे में 8-10 *चित्र* दीवाल में अच्छी रीति लगा दो और बाहर में *लिख दो* – बेहद के बाप से बेहद सुख का वर्सा लेना है अथवा मनुष्य से देवता बनना है, तो आओ हम आपको समझायें
° (सब सहन करना) किसको *हीरे जैसा बनाना* कम बात है क्या! *बाप कभी थकता है* क्या? तुम क्यों थकते हो?

11. हमारी *याद की यात्रा पूरी* तब होगी? (2)
° जब तुम्हारी कोई भी *कर्मेन्द्रियां धोखा न दें*।
° *कर्मातीत अवस्था* हो जाए तब याद की यात्रा पूरी होगी।

12. *ज्ञान-सागर* बाबा के लिये भक्ति में कौन-सा सुन्दर गायन है?
° *सारा सागर स्याही* बनाओ, जंगल को कलम बनाओ, धरती को कागज़ बनाओ…. तो भी अन्त नहीं आ सकती।

13. *त्रिलोकीनाथ* किसे कहेंगे? तो *स्वर्ग* (वा *पारसपुरी* ) का मालिक किसे कहेंगे? *नर्क* का मालिक कौन?
° सिर्फ *हम ब्राह्मण* ही त्रिलोकीनाथ कहेंगे। (ब्रह्माण्ड का मालिक शिवबाबा है, स्थूल वतन में वह मालिक नहीं है, न स्वर्ग का, न नर्क)
° *कृष्ण* है स्वर्ग का मालिक। (वा पारसपुरी के मालिक *लक्ष्मी-नारायण* हैं)
° नर्क का मालिक है *रावण*।

14. मोटी बुद्धि वा *महीन बुद्धि* का अन्तर किस बात में स्पष्ट होता?
° तुम्हारी आत्मा में पार्ट भरा हुआ है। सतयुग त्रेता में *जो पार्ट कल्प पहले बजाया है वही बजायेंगे।* मोटी बुद्धि यह भी नहीं समझते हैं। जो महीन बुद्धि हैं वही अच्छी रीति समझ कर समझा सकते हैं। उन्हें अन्दर भासना आती है कि यह अनादि नाटक बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *