Answers from Sakar Murli 13-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 13-07-2020*

1. *विश्व में शान्ति* की टॉपिक पर कौन-सी खुशखबरी सुनानी / लिखनी है? किस अंदाज में और किन्हें? इसके लिए पहले हमे कैसा बनना है? (3)
° 5 हज़ार वर्ष पहले विश्व में शान्ति थी जब इन लक्ष्मी-नारायण का राज्य था (नई दुनिया, नया भारत, सुखधाम, सतोप्रधान दुनिया थी)। क्योंकि *एक ही आदि सनातन देवी-देवता धर्म* था। अब यह फिर से स्थापन करने भगवान् ने यह रूद्र यज्ञ / ब्राह्मण रचे है।
° बड़ा शौक से समझाये। छपा भी सकते हो, *ब्युटीफुल कार्ड* में। भभके से बैठकर समझाएं। बड़े-बड़े मन्दिर बनाने वालों को भी
° ऐसे शान्ति स्थापन करने वाले बच्चे बहुत *शान्तचित* और बहुत *मीठे* चाहिए क्योंकि जानते हैं – हम निमित्त बने हैं विश्व में शान्ति स्थापन करने। बातचीत भी बहुत आहिस्ते-आहिस्ते बड़ी *रॉयल्टी* से करनी है। खुद को ही खुशी नहीं होगी, शान्ति नहीं होगी तो वह विश्व में शान्ति क्या स्थापन करेंगे! बाप आते ही हैं शान्ति का वरदान देने।

2. तुम्हारी बुद्धि में अविनाशी _______ का खजाना भरा हुआ है। बाप के तुम वारिस हो ना। जितना बाप के पास खजाना है, तुमको भी _____ भरना चाहिए। सारी मिलकियत आपकी है, परन्तु वह ______ नहीं है तो ले नहीं सकते। लेने वाले ही ______ पद पायेंगे। बाप कहते हैं तुम्हारा यह समय एक-एक सेकण्ड मोस्ट _______ है। यह बातें सिमरण करने से भी तुम बच्चों को बड़ी _____ होनी चाहिए।
°ज्ञान रत्नों, पूरा, हिम्मत, ऊंच, वैल्युबुल, खुशी

3. बाप को *याद करने से ही हम (शान्त) विश्व के मालिक* बनने वाले हैं। कैसे? तो याद के लिए बाबा ने कौन-सी *सहज युक्तियां* सुनाई? याद से दो बहुत *सुन्दर प्राप्तियां* कौन-सी है?
° कहते हैं मुझे याद करो तो तमोप्रधान बनने कारण जो आत्मा अशान्त हो पड़ी है वह याद से (विकर्म विनाश हो) *सतोप्रधान शान्त* बन जायेगी।
° बाबा ने समझाया है जो भी टाइम मिले बाबा की याद में रहो। *सवेरे में स्नान कर फिर एकान्त में चक्र लगाओ या बैठ जाओ* । यहाँ तो कमाई ही कमाई करनी है। अलबेलापन-नींद को छोड़।
° *एवर हेल्दी और सदा पावन* बनने के लिए ही याद है

4. _____ रखने से घाटे-फायदे का पता पड़ जाता है। कहते हैं _____ ने तो मेरी अवस्था में कमाल कर दी है। ऐसे बिरला कोई _____ रखता है।
°चार्ट, चार्ट, चार्ट

5. *प्लैन को प्रैक्टिकल* में कैसे लाना है?
° बालक और मालिक पन के *बैलेन्स* से।

6. सबको _____ देते जाओ, चुप करके नहीं बैठो। _____ में भी तुम समझाकर लिटरेचर दे दो। बोलो, यह _____ की मिलकियत है।
°पैगाम, ट्रेन, करोड़ों

7. तुम बच्चे जानते हो (दुनिया में) अनेक प्रकार की मतें हैं। हम ब्राह्मणों की कैसी / कौन-सी *मत* है?
° *एक* मत। विश्व में शान्ति स्थापन करने की मत।

8. बच्चों को कौन-सा *निश्चय* है?
° अभी बाकी थोड़ा समय है। यह हमारा अन्तिम जन्म है फिर *हम स्वर्ग में होंगे*। यह दु:खधाम है फिर सुखधाम हो जायेगा। (बनने में टाइम तो लगता है ना।)

9. बाबा ने वरदान में कहा सदा *विष्णु की शेश शैया* का चित्र अपने सामने देखो। यह किसका यादगार है? इससे *प्राप्ति* क्या है? (4)
° *सहजयोगी जीवन* का यादगार। सहजयोग द्वारा विकारों रूपी सांप भी अधीन हो जाते हैं।
° जो बच्चे विकारों रूपी सांपों पर विजय प्राप्त कर उन्हें आराम की शैया बना देते हैं वह सदा विष्णु के समान *हर्षित व निश्चितं* रहते हैं। मैं विकारों को अधीन किया हुआ *अधिकारी* हूँ। आत्मा सदा *आराम* की स्थिति में निश्चितं है।

10. तुम जितना बाप को याद करेंगे और सर्विस करेंगे उतना _____ पायेंगे। बच्चे नाम बाला करेंगे हमारे _____ का। तुम बच्चों को भी ईश्वरीय _____ का, _____ का नाम बाला करना है।
°सुख, कुल,कुल, बाप

11. जैसे नया घर बनता है तो फिर नये घर की ही याद आती है। वह है हद की बात, उसमें कोई _____ आदि थोड़ेही बदल जाते हैं। यह तो पुरानी _____ ही बदलनी है फिर जो अच्छी रीति पढ़ेंगे वह _____ कुल में आयेंगे।
°सम्बन्ध, दुनिया, राजाई

12. (पुरूषार्थ नहीं करेंगे तो भी) *स्वर्ग* में तो जायेंगे ना। यह सोचना ठीक है। _(सही / गलत)_
° *गलत* (अरे, मार खाकर पाई पैसे का सुख पाना यह कोई अच्छा है क्या। मनुष्य ऊंच पद पाने के लिए कितना पुरूषार्थ करते हैं। ऐसे नहीं कि जो मिला सो अच्छा।)

13. इस समय कन्या का इतना *मान* क्यों हुआ है?
° क्योंकि तुम ब्रह्माकुमार- *कुमारियाँ* हो ना। मैजारिटी तुम कन्याओं की है। शिवशक्ति पाण्डव सेना गाई हुई है। इनमें मेल भी हैं, मैजारटी माताओं की है इसलिए गाया जाता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *