Answers from Sakar Murli 22-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 22-06-2020*

1. तुम बच्चे जब प्रदर्शनी आदि समझाते हो तो हज़ार बार मुख से ______ निकलना चाहिए। बाप ने कहा है यह ‘ _____ ‘ शब्द खूब अच्छी तरह से घोटते रहो। सारा दिन _______ करते रहना चाहिए।
°बाबा-बाबा, बाबा, बाबा-बाबा

2. *एवरहैपी* किन्हें कहेंगे? _(2)_
° एवरहैपी अर्थात् सदा खुश रहने का वरदान जिन बच्चों को प्राप्त है वह दुख की लहर उत्पन्न करने वाले वातावरण में, नीरस वातावरण में, *अप्राप्ति का अनुभव कराने वाले वातावरण में सदा खुश* रहेंगे
° अपनी खुशी की झलक से दुख और उदासी के वातावरण को ऐसे *परिवर्तन* करेंगे जैसे सूर्य अंधकार को परिवर्तन कर देता है।
° अंधकार के बीच रोशनी करना, अशान्ति के अन्दर शान्ति लाना, नीरस वातावरण में खुशी की झलक लाना इसको कहा जाता है एवरहैप्पी।

3. *प्रदर्शनी के 2 नाम* आज बाबा ने बताये।
° *गेट वे* टू हेविन
° बैकुण्ठ जाने का *रास्ता*, एक सेकण्ड में समझने का रास्ता।

4. बाबा आते हैं _______ का वर्सा देने के लिए। बाबा को याद करने से तुम्हारा कितना _____ होगा। बाबा ______ करते हैं तुम इमप्योर से प्योर ऐसे बन जायेंगे। देखते हुए बुद्धि का योग अपने _____ माशुक की तरफ हो।
°मुक्ति-जीवनमुक्ति, फायदा, गैरन्टी, बिलवेड

5. *खुशी* की कौन-कौन सी पॉइंट्स बाबा ने सुनाई? _(4)_
° भगवान हमको फिर से राजयोग सिखलाते हैं-यह *याद* रहे तो भी कितनी खुशी होगी।
° यह भी खुशी रहे हम *गॉड फादरली स्टूडेन्ट* हैं
° अपने को *एक्टर्स* समझते हो। तो अन्दर में खुशी बहुत रहनी चाहिए। पुरानी दुनिया से वैराग्य, ऩफरत आनी चाहिए।
° तुम बच्चों के अन्दर बहुत खुशी रहनी चाहिए। कोई भी झंझट नहीं। हम आत्मायें अब *बाबा के पास जाती* हैं पुराने शरीर आदि सब छोड़कर। हमने कितना पार्ट बजाया है। अब चक्र पूरा होता है।

6. बच्चों को सर्विस का ______ होता है। आपस में मिलकर राय कर निकलते हैं सर्विस पर, मनुष्यों का जीवन ______ जैसा बनाने। यह कितना _____ का कार्य है। सब धर्म वालों के लिए एक ही टोटका है- ______ क्योंकि गॉड इज वन।
°शौक, हीरे, पुण्य, मनमनाभव

7. *अपने से बाते* करते रहने से क्या प्राप्ति है? _(2)_
° उतना *हर्षित* भी रहेंगे और अपनी *चलन* को भी देखते रहेंगे-कहाँ तक हम लक्ष्मी-नारायण को वरने लायक बने हैं?

8. जब इस याद से हम एवर हेल्दी, निरोगी बनेंगे तो क्यों न अपना चार्ट रख उन्नति को पायें। *चार्ट में कौन-सी 3 बाते* देखनी है?
° सोने के समय अपना पोतामेल अन्दर देखो कि:
° किसको *दु:ख* तो नहीं दिया?
° हम कितना तमोप्रधान से *सतोप्रधान* बने हैं?
° सारे दिन में कितना समय *याद* किया अपने मीठे बाप को?

9. यह भी वन्डर है जो संगमयुग पर आकर _____ में बैठकर फिर उतर जाते हैं। अब तुम संगमयुग पर पुरूषोत्तम बनने के लिए आकर ______ में बैठे हो, पार जाने के लिए। बुद्धि से इस पुरानी दुनिया, पुराने शरीर का _______ किया है। अभी हम आत्मायें जाती हैं, जाकर बाप से मिलेंगी। हर एक को _______ अपनी तकदीर ऊंच बनाने के लिए पढ़ना है। इस दुनिया को देखते हुए अन्दर में समझते हैं यह तो _______ होना है। इनसे क्या कनेक्शन रखेंगे। तुमको ज्ञान मिलता है-उसको _____ कर उस पर चलना है।
°स्टीमर, नांव, संन्यास, इन्डीपिन्डेंट, कब्रिस्तान, धारण

10. *अशरीरी* किसे कहेंगे? पुरूषार्थ करते-करते *गैलप* कब करेंगे? *तीसरा नेत्र* क्यों मिला है? *महान् सौभाग्यशाली* वा पक्के निश्चयबुद्धि बच्चे कौन हैं?
° अशरीरी वह है जिसे शरीर की कोई भी आकर्षण अपनी तरफ आकर्षित न करे।
° पुरूषार्थ करते-करते गैलप करना है। वह तब होगा जब रोज़ शाम को अपनी अवस्था को देखेंगे।
° तीसरा नेत्र मिला है, इसलिए कि *बाप को ही देखो* और याद करो। देह अभिमान को छोड़ते जाओ।
° जो महान् सौभाग्यशाली पक्के निश्चयबुद्धि बच्चे हैं वह स्त्री-पुरूष साथ में रहते भाई-भाई होकर रहेंगे। स्त्री-पुरूष का भान नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *