Answers from Sakar Murli 22-08-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 22-08-2020*

1. ______ वा ______ सेवा का प्रत्यक्षफल है खुशी।
°युक्तियुक्त, यथार्थ

2. *सतयुग* में क्या नहीं होंगा? (3)
° कोई *लड़ाई* -झंझट नहीं होगी। *जेल* आदि नहीं रहेगा। *कोर्ट* आदि कुछ नहीं होगा। (वहाँ तो सुख ही सुख है। इसके लिए पुरूषार्थ करना है।)

3. तुम ही मैसेन्जर्स हो जो सबको बाप का मैसेज देते हो कि _______ । याद की यात्रा से _______ -जीत बनना है।
°मनमनाभव, विकर्मा

4. *बाबा से स्वर्ग का वर्सा* सिर्फ किनको मिलता है? _(आज की मुरली अनुसार)_
° बाबा कहते हैं *जो मेरे बनते हैं*, उन्हों को ही मैं वर्सा देता हूँ। (लौकिक बाप को भी सपूत बच्चे ही प्यारे लगते हैं।)
° *जो श्रीमत पर पवित्र रहते*। (बच्चों को ही बाप सुधारेंगे ना। सारी दुनिया को कैसे सुधारेंगे। बाहर वालों को कहेंगे बच्चों से समझो।)

5. *विश्व में शान्ति* कब होती? (2)
° लड़ाई के बाद। तुम बच्चे पहले *कर्मातीत अवस्था* को पाओ, इसमें ही मेहनत है।
° बाप कहते हैं *मामेकम् याद* करो और गृहस्थ व्यवहार में रहते *कमल फूल समान पवित्र* बनो और सृष्टि के आदि-मध्य-अन्त का *ज्ञान सिमरण* करते रहो

6. *पवित्र बनना* क्यों इतना जरूरी है? (2)
° क्योंकि पवित्र बनने बिगर तो *ज्ञान की धारणा* हो न सके। (यह ज्ञान तो है – परमपिता परमात्मा का। इसको धारण करने के लिए सोने का बर्तन चाहिए।)
° पवित्रता नहीं तो *योग* की यात्रा ही खत्म। *ज्ञान* भी खत्म। ( *सेवा* भी) किसको कह न सके – भगवानुवाच, काम महाशत्रु है।

7. *इकट्ठे रहते* भी पवित्र रह सकते। _(सही / गलत)_
° *सही* (बहुत सहज है *राजयोग के बल से* ।)
° यहाँ तो विश्व की *बादशाही की प्राप्ति* होती है।
° बाप कहते हैं मेरे खातिर कुल की लाज रखो। शिवबाबा कहते हैं इनके दाढ़ी की लाज रखो। यह एक अन्तिम जन्म पवित्र रहो तो *स्वर्ग के मालिक* बनेंगे।

8. बाबा क्यों कहते *रोज़ पोतामेल* रखो?
° (क्योंकि) जैसे बाप सर्वशक्तिमान् है वैसे *माया भी सर्वशक्तिमान् है* (कभी भी उल्टा कार्य करा सकती)। आधाकल्प रावण का राज्य चलता है। इन पर जीत बाप बिगर कोई पहना न सके।

9. विकारों को वश करने से ही ईश्वरीय सुख-शान्ति में रह सकते, और हमें तो खुद शान्ति में रहकर औरों को शान्ति में लाना है, इसमें _____ -शक्ति जरूर चाहिए।ज्ञान का पहला गुण है _______ -शक्ति धारण करना।
°सहन, सहन

10. तो यदि कोई उल्टा-सुल्टा बोले, फिर *कैसे शान्त रह सकते* ? _(मम्मा ने 3 युक्तियां सुनाई)_
° ऐसे समझो कि *मुझे कहाँ लगा?* भल जिसने बोला वो खुद तो अशान्ति में आ गया, उन्हों का हिसाब-किताब अपना बना। लेकिन हम भी अशान्त हो कुछ कह दे तो फिर हमारा विकर्म बनेगा (ऐसी विकर्म बनाने की कॉम्पीटेशन नहीं करनी है। अपने को तो विकर्मों को भस्म करना है।, ऐसे विकर्म तो जन्म जन्मान्तर बनाते दु:ख उठाते आये।)
° सोचो *यह तो मेरी परीक्षा है*, कितने तक मेरे अन्दर सहनशक्ति है?
° जो विकारों के वश है गोया उन्हों में (उस समय) *भूत प्रवेश है*, भूतों की भाषा ही ऐसे निकलती है। परन्तु हम तो दैवी सोल्स हैं ना, जिनकी भाषा दैवी होती!)

11. सेवा का प्रोग्राम शुरू करने से पहले कौन-सी *शुद्धि की विधि* अपनानी है? (जिससे किले में *हर आत्मा सदा विजयी और निर्विघ्न* बन जाए)
° इसके लिए विशेष टाइम पर *चारों ओर एक साथ योग के प्रोग्राम* रखो। (फिर कोई भी इस तार को काट नहीं सकेगा, माया अपना नहीं बना सकेंगी)
° आप सर्व श्रेष्ठ आत्माओं का *संगठित रूप में एक ही शुद्ध संकल्प* हो – विजयी।

12. यहाँ बाप तो *ऐसे नहीं कहेंगे* – फण्ड्स इकट्ठा करो। क्यों?
° यहाँ तो जो *(आपेही) बीज बोयेंगे*, 21 जन्म उसका फल पायेंगे। (ईश्वर समर्पणम्!)

13. जबकि पतित-पावन ज्ञान-सागर बाप ही इस समय राजयोग का ज्ञान देकर पावन-राजा बनाते (सतयुगी राजधानी में), तो हमें भी सबकी सेवा करनी है। तो आज *सेवा की कौन-सी अनोखी युक्ति* बाबा ने सुनाई?
° ऐसी-ऐसी प्वाइंट्स *लिखकर एरोप्लेन द्वारा गिराओ*।

14. कैसी-कैसी *पॉइंट्स* / स्लोगन लिख सकते? _(सेवा में, विश्व में शान्ति पर)_
° ड्रामा अनुसार कल्प पहले मुआफिक *विश्व में शान्ति स्थापन हो जायेगी* (सतयुग में।)
° इस लड़ाई के बाद विश्व में शान्ति होनी है, 5 हज़ार वर्ष पहले मुआफिक। वहाँ *एक ही आदि सनातन देवी-देवता धर्म* था। (इसलिए कोई खिटखिट नहीं)
° इस लड़ाई के बाद विश्व में शान्ति होनी है ड्रामा अनुसार। *कल्प-कल्प विश्व में शान्ति होती*। (यह ड्रामा की सुन्दर नुन्ध है)

15. जब कोई शरीर छोड़ता, तो कहते हैं *स्वर्ग पधारा* । यहां क्या सुना सकते?
° परन्तु स्वर्ग है कहाँ। यह तो नर्क है। स्वर्गवासी हुआ तो ज़रूर नर्क में था। *हम तुमको ऐसी युक्ति बतायें जो तुम सच-सच स्वर्ग में जाओ*।

16. गीता में ____ करने से ही भारत का यह हाल हुआ है। कहाँ जन्म-मरण रहित शिवबाबा, कहाँ पूरे 84 जन्म लेने वाला कृष्ण। उनके ही ______ जन्म में बाप आकर प्रवेश करते हैं। बाकी शास्त्रों में पाण्डव और कौरवों की लड़ाई, जुआ आदि बैठ दिखाये हैं। ऐसी बात हो कैसे सकती। राजयोग की पढ़ाई ऐसी होती है क्या? युद्ध के मैदान में गीता _____ होती है क्या?
°भूल, अन्तिम, पाठशाला

17. शिवबाबा आते हैं बच्चों को ____ जैसा बनाने तो उनके लिए फिर डिब्बी भी ऐसी _____ की चाहिए, जिसमें बाप आकर प्रवेश करे। अब यह सोने का कैसे बने तो फट से उनको ______ कराया – तुम तो विश्व के मालिक बनते हो। अब मामेकम् याद करो, पवित्र बनो तो झट पवित्र होने लग पड़े।
°हीरे, सोने, साक्षात्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *