Answers from Sakar Murli 25-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 25-06-2020*

1. तुम बच्चे भी मददगार बनते हो। जो *बहुत मदद* करेंगे, उनका क्या होगा?
° वह *विजय माला* के दाने बन जाते।

2. तुम बच्चों को बड़ा _______ वर्सा मिलता है। तुम्हें इस पढ़ाई में बहुत ______ होनी चाहिए। बाप की याद से बाप की ______ भी याद आयेगी। सेकण्ड में सारे ड्रामा का ज्ञान _____ में आ जाता है। यह ‘ _______ ‘ अक्षर सिर्फ तुम सुनते हो।
°भारी, खुशी, प्रापर्टी, बुद्धि, फिर से

3. बाप समान विश्व कल्याणकारी बनने के लिए संकल्प रूपी बीज में कौन-से *3 प्रकार की शुभ भावना* होनी चाहिए?
° हर आत्मा के प्रति, प्रकृति के प्रति शुभ भावना वाला हो।
° सर्व को *बाप समान* बनाने की भावना,
° *निर्बल को बलवान* बनाने की भावना,
° *दु:खी अशान्त आत्मा को सदा सुखी शान्त* बनाने की भावना।

4. बाप कितना ______ है, उनको पतियों का ______ भी कहते हैं। सारी दुनिया आशिक है एक ______ की। परमात्मा को सब ______ – पिता भी कहते हैं। बच्चे जानते हैं यहाँ हम ______ टीचर के पास आये हैं। जिससे ही फिर यह टीचर्स निकले हैं जिनको ______ कहते हैं।
°मीठा, पति, माशूक, परम, बड़े ते बड़े, पण्डे

5. *वृक्षपति वार* (बृहस्पति डे) के टॉपिक पर बाबा ने क्या सुनाया? _(3)_
° तुम *हर हफ्ते* बृहस्पति डे मनाते हो।
° वृक्षपति अथवा इस मनुष्य सृष्टि रूपी झाड़ का जो *बीजरूप* है, *चैतन्य* है, वही इस झाड़ के आदि-मध्य-अन्त को जानते हैं, और जो भी वृक्ष हैं वह सब जड़ होते हैं। यह है चैतन्य।
° इनको कहा जाता है *कल्पवृक्ष* । इनकी आयु है 5 हज़ार वर्ष और यह वृक्ष 4 भाग में है। हर चीज़ 4 भाग में होती है। यह दुनिया भी 4 भाग में है।

6. विश्व में ______ सिवाए परमपिता परमात्मा के कोई कर न सके। 100 परसेन्ट ____________ 5 हज़ार वर्ष पहले मुआफिफक ड्रामा अनुसार स्थापन कर रहे हैं।
°शान्ति, पवित्रता-सुख-शान्ति

7. यह तो एक ही मेहनत है-सिर्फ याद की। यह बहुत *सहज ते सहज* है, बहुत डिफीकल्ट ते डिफीकल्ट भी है। सहज कैसे है?
° बाप को याद करना-इससे सहज कोई बात होती नहीं। *बच्चा पैदा हुआ और मुख से बाबा-बाबा निकलेगा* ।

8. अभी बाप तुमको _______ दे रहे हैं कि मामेकम् याद करो तो विकर्म विनाश होंगे। बाप से मिलने आओ तो भी अपने को ________ समझो। _______भव। यह है ___________ कुटुम्ब।
°श्रीमत, आत्मा, आत्म-अभिमानी, ईश्वरीय

9. माया के *झमेलों* से घबराने के बजाए क्या करना है?
° परमात्म *मेले* की मौज मनाते रहो।

10. सच्चा-सच्चा _______ सोशल वर्कर बनना है। ________ पढ़ाई पढ़नी और पढ़ानी है। तुम्हारा पिछाड़ी में बहुत _______ निकलने का है। गाया भी जाता है अहो _______ तेरी लीला।
°रूहानी, रूहानी, प्रभाव, प्रभू

11. *अक्लमंद बच्चे* की कौन-सी 2 निशानीयां बाबा ने बतायी?
° वह सहज ही सब बातों को *समझकर दूसरों को पढ़ाने* लग पड़ेंगे।
° वह फौरन निर्णय लेंगे कि उस पढ़ाई से क्या मिलता है और *इस पढ़ाई से क्या मिलता है*। क्या (ज्यादा) पढ़ना चाहिए।

12. कोई भी *बन्धन से मुक्त* होने की कौन-सी विधि बाबा ने सुनाई?
° *याद से ही बल* आता जायेगा। माया बलवान की ताकत कम होती जायेगी। फिर तुम छूट जायेंगे।

13. दूध की भी नदियां बहेंगी। विष्णु को ______ में दिखाते हैं, लक्ष्मी-नारायण है ________ । उनका फिर नेपाल तरफ पशुपति नाम रख दिया है। है एक ही विष्णु के दो रूप। वास्तव में तुम बच्चे ही सच्चे-सच्चे महावीर ______ हो क्योंकि तुम योग में इतना रहते हो जो माया के भल कितने भी तूफान आयें लेकिन तुम्हें हिला नहीं सकते। तुम ______ के बच्चे _______ बने हो क्योंकि तुम माया पर जीत पाते हो। 5 विकार रूपी रावण पर हर एक जीत पाते हैं।
°क्षीरसागर, पारसनाथ, हनूमान, महावीर, महावीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *