*Om Shanti*
*Answers from Sakar Murli 26-06-2020*
1. *स्वदर्शन चक्रधारी* इनमें से किन्हें कहेंगे? _(बाबा, ब्राह्मण, देवता)_
° *बाबा* वा *ब्राह्मणों* को (देवताओं को नहीं)
2. सब थोड़ेही राजा बनेंगे। _(सही / गलत)_
° *गलत* (अरे तुम सबका चिंतन क्यों करते हो! स्कूल में यह ओना (फिकर) रखते हैं क्या कि सब थोड़ेही स्कॉलरशिप पायेंगे? पढ़ने लग पड़ेंगे ना।)
3. तुम अभी श्रीमत पर _______ की अति में जाते हो, तुम्हें बाप से ______ का वर्सा मिलता है, ______ में सब कुछ आ जाता है। आत्मा तो स्वयं _____ स्वरूप है। इस शरीर द्वारा सिर्फ पार्ट बजाना होता है।
°साइलेन्स, शान्ति, शान्ति, शान्त
4. सबसे *महान पुण्य* कौन-सा है? और सबसे श्रेष्ठ *दान* ?
° *घर-घर में प्रदर्शनी* खोलो। इन जैसा महान पुण्य कोई होता नहीं।
° किसको *बाप का रास्ता बताना*, इन जैसा दान कोई नहीं।
5. ______ की भावना रखने से सम्पन्न आत्मा हो जायेंगे और जो सम्पन्न होंगे वह सदा ______ होंगे। मैं देने वाले दाता का बच्चा हूँ-देना ही लेना है, यही भावना सदा _______ , इच्छा मात्रम् अविद्या की स्थिति का अनुभव कराती है। सदा एक लक्ष्य _____ की तरफ ही नज़र रहे, और कोई भी बातों के विस्तार को देखते हुए नहीं देखो, सुनते हुए भी नहीं सुनो।
°दातापन, तृप्त, निर्विघ्न, बिन्दू
6. यह प्रदर्शनी तो तुम्हारे _________ में होनी चाहिए क्योंकि तुम बच्चे ब्राह्मण हो। इन पर समझाना बहुत ______ है। अच्छा – तुमको एक _______ दे देंगे। बोर्ड पर भी लिख दो – _____ के द्वार कैसे खुल रहे हैं – आकर समझो।
°घर-घर, सहज, ब्राह्मणी (टीचर), स्वर्ग
7. बुद्धि वा स्थिति यदि कमजोर है, तो उसका कारण है _______।
°व्यर्थ संकल्प
8. विकर्माजीत बन ऊंच पद पाना है तो कौन-सा *चिन्तन* खत्म करना है, और कौन-सा चिन्तन करना है?
° यह क्यों होता है, यह ऐसे क्यों करता है। इन सब *फालतू बातें* को छोड़ना।
° एक ही चिंतन रहे कि *हमें तमोप्रधान से सतोप्रधान बनना है*। जितना बाप को याद करेंगे उतना विकर्माजीत बन ऊंच पद पायेंगे।
9. बाप को बुलाते भी इसलिए हो हे पतित-पावन, लिबरेटर, गाइड आओ। तुम्हारा भी नाम ______ गाया हुआ है। बाप भी _______ है। सभी आत्माओं को ले जायेंगे।
°पाण्डव, पण्डा
10. कोई _____ 7 रोज़ का कोर्स उठाते हैं। किसको ____ में भी तीर लग सकता है।
पुरानों से भी तीखे चले जाते हैं, क्यों?
° विरले, सेकेण्ड
° क्योंकि अच्छी-अच्छी प्वाइंट्स, तैयार माल मिलता है।
11. यह बाबा _______ इतना ऊंच पद पाते हैं, हम क्यों नहीं बनेंगे।
मीठे मीठे बच्चों ______ बनो। अपने को ________ समझकर बाप को याद करो। तुम मेरे लाडले _____ हो ना। आधाकल्प के तुम ____ हो।
°बूढ़ा, देही-अभिमानी, आत्मा, बच्चे, आशिक
12. बाबा ने कौन-सी *बेहद* की 4 बाते बतायी?
° बेहद का *बाप* बेहद का *वर्सा* दे रहे हैं। बेहद की *नॉलेज* सुना रहे हैं। तो *त्याग* भी बेहद का चाहिए।
13. जब _____ पतित दुनिया बनती है तब ही बाप आकर ______ पावन दुनिया बनाते हैं।
तुम बुलाते आये हो हे _________ , अब मैं आया हूँ, तुमको कहता हूँ यह अन्तिम जन्म ______ रहो। तो तुम _____ दुनिया के मालिक बनेंगे।
°सम्पूर्ण, सम्पूर्ण, पतित-पावन, पवित्र, पवित्र
