Answers from Sakar Murli 27-08-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 27-08-2020*

1. अभी सब आधार टूटने हैं इसलिए एक ____ को अपना आधार बनाओ।
°बाप

2. देवताओं की तो _____ ब्युटी देखो कैसी है। ज्ञान चिता पर बैठ _____ भाग्यशाली बन जाएं। बाप तो तुमको पुजारी से _____ बनाते हैं सो भी 21 जन्मों के लिए।
°नैचुरल, पद्म, पूज्य

3. *नम्बरवन फरिश्ता सो विश्व महाराजन* बनने का वरदान किन बच्चों को प्राप्त होता है? (3)
° जो ब्रह्मा बाप के हर *कर्म रूपी कदम पर कदम* उठाने वाले हैं।
° जिनका *मन-बुद्धि* साकार में सदा *बाप के आगे समर्पित* है।
° फालो फादर करने वाले बच्चे भी महान त्यागी वा *सर्वस्व त्यागी* होंगे। संस्कार रूप से भी *विकारों के वंश का त्याग* करेंगे।

4. यह *(ब्रह्मा) बाबा खुद भी प्रैक्टिस करते* हैं तब तो सिखाते हैं ना। कौन-सी प्रैक्टिस?
° *मैं बाबा का रथ हूँ, बाबा मुझे खिलाते हैं*। (तुम बच्चे भी ऐसे समझो। शिवबाबा को याद करते रहो तो कितना फायदा हो जाए।)

5. जो दुकानदार, बांधेलियां, बीमार है वह *याद नहीं कर सकते*। _(सही / गलत)_
° *गलत*
° *धन्धे* में कोई ग्राहक नहीं है तो याद में बैठ जाओ। मैं आत्मा हूँ, बाबा को याद करना है।
° *बीमारी* में भी याद कर सकते हो।
° *बांधेली* हो तो वहाँ बैठ तुम याद करती रहो तो 10-20 वर्ष वालों से भी ऊंच पद पा सकती हो।

6. बाबा तो कहते हैं यहाँ बच्चों को जितना _____ मिले, याद में रहो। इम्तहान के दिन नज़दीक होते हैं तो _____ में जाकर पढ़ते हैं। सिर्फ पढ़ने का _____ चाहिए। यह _____ एक ही बार मिलता है फिर सतयुग से लेकर कलियुग अन्त तक किसको मिलता ही नहीं। बाप कहते हैं मुझे _____ करो तो सतोप्रधान बन जायेंगे। वानप्रस्थ (वाणी से परे) अवस्था में रहने का _______ करना है।
°समय, एकान्त, शौक, ज्ञान, याद, अभ्यास

7. कौन-सी *तात* सदा लगी रहे? अपने अन्दर क्या *रटते* रहना है? (आत्म-अभिमानी स्थिति बनाने)। जब भी *समय मिले* , क्या करना है?
° (तात) बाबा ने समझाया है यह पुरानी दुनिया तो खत्म होनी है। *अभी हमको जाना है घर* – बस यही तात रहे। (वहाँ क्रिमिनल बात होती ही नहीं। बाप आकर उस पवित्र दुनिया के लिए तैयारी कराते हैं।)
° (रटना) बाप तो बहुत सहज समझाते हैं। सिर्फ *अपने को आत्मा निश्चय करो, पक्का निश्चय*। हम अविनाशी आत्मा हैं। बाप से हमको वर्सा मिलता। बाप की याद से ही विकर्म विनाश होंगे। बस। यह अन्दर रटते रहें तो भी बहुत कल्याण हो सकता है।
° जितना समय बैठो *अपने को आत्मा समझो। मैं आत्मा बाबा का बच्चा हूँ* । बाप को याद करने से स्वर्ग की बादशाही मिलेगी। बाप को याद करने से आधाकल्प के पाप भस्म हो जायेंगे।

8. बाबा ने आज आते ही बहुत सुन्दर बात सुनाई। कौन-सी *बात भूल जाने के कारण* सर्विस नहीं कर सकते?
° अभी हम *विश्व के मालिक* बनने के लिए पुरूषार्थ कर रहे हैं। हमको *भगवान* पढ़ाते हैं। (यह याद ही नहीं करते जो खुशी हो। भूल जाने के कारण फिर सर्विस भी नहीं कर सकते।)

9. ब्राह्मणी (टीचर) बनना *मुश्किल* है। _(सही / गलत)_
° *गलत* (ब्राह्मणी बनना है बहुत सहज। 10-15 दिन में बन सकती है। बाबा किसको भी समझाने की बहुत सहज युक्ति बताते हैं। तुम भारतवासी आदि सनातन देवी-देवता धर्म के थे, स्वर्गवासी थे। अब नर्कवासी हो फिर स्वर्गवासी बनना है तो यह विकार छोड़ो। सिर्फ बाप को याद करो तो विकर्म विनाश हो जाएं। कितना सहज है।)

10. सर्विसएबुल लाडले बच्चों को तो _____ पर बिठाकर ले जाते हैं। अधमों का उद्धार करने के लिए ______ चाहिए। चलन भी बड़ी ______ चाहिए। एक-दो रूपये का भी _______ भेज देते हैं। बाप कहते हैं तुम तो महान् भाग्यशाली हो।
°नयनों, बहादुरी, रॉयल, मनीऑर्डर

11. बाबा को तो *सर्विस में* बड़े फुर्त बच्चे चाहिए। जैसे कौन? _(बाबा ने कौन-से 2 अनन्य रत्नों को याद किया?)_
° सुदेश बहन, मोहिनी बहन जैसे, जिनको *सर्विस का उमंग* हो।

12. मैं *लक्ष्मी को वर* सकता हूँ? _(इसका उत्तर क्या है?)_
° *अपने को देखो* लायक हो? पवित्र सर्वगुण सम्पन्न… हो? (यह तो विकारी पतित दुनिया है। बाप आये हैं उनसे निकाल पावन बनाने। पावन बनो तब तो लक्ष्मी को वरने के लायक बन सकेंगे)

13. बच्चे कोई बात में रूठ कर *पढ़ाई छोड़ते* (हफ्ते में एक बार, आज नहीं, आदि बहाना), तो बाबा ने इससे बचाने क्या प्राप्तियां दिखाई? (2)
° बाबा तो मुरलियों में कभी क्या राय, कभी क्या *राय देते* रहते हैं। मुरली सुनना तो चाहिए ना।
° अरे, बाबा ऐसी *अच्छी-अच्छी प्वाइन्ट्स* सुनाते हैं।

14. जो जानते हैं, पढ़े लिखे हैं वह सर्विस का प्रबन्ध करते, *सबको ज्ञान* देने का। तो वेश्याओं को क्या-क्या समझा सकते? (3)
° वेश्याओं के लिए तुम एलान करो कि तुम बाप के इस ज्ञान को धारण करने से *स्वर्ग के विश्व की महारानी बन सकती* हो, साहूकार लोग नहीं बन सकते।
° तुम ही ऊंच ते ऊंच, नीच ते नीच बनी हो। *तुम्हारे नाम से* ही भारत वेश्यालय बना है। फिर तुम शिवालय में जा सकती हो – यह पुरूषार्थ करने से।
° तुम अभी पैसे के लिए कितना गंदा काम करती हो। अब *यह छोड़ो* । (ऐसा समझाने से वह बहुत खुश होंगी।)

15. शास्त्र बहुत पढ़ते हैं। परन्तु इस पढ़ाई से ही सबका ______ पार होता है। अक्सर करके मातायें भी पूछती हैं कि बाबा घर में गीता पाठशाला खोलें? उन्हों. को ईश्वरीय सेवा का _____ रहता है। साहूकार लोग जब देखेंगे यहाँ सब आते हैं तो उनके आने की दिल नहीं होगी। अच्छा, तो उनका एक अलग _____ खोल लो। वह पढ़ाई तो है पाई पैसे की, शरीर निर्वाह अर्थ। यह तो है ____ जन्मों के लिए। कितनों का कल्याण हो जायेगा।
°बेड़ा, शौक, स्कूल, 21

16. क्या करें, यह दुनिया वाले हमारे ऊपर बिगड़ेंगे (लोक लाज)। बाबा ने इसके उत्तर में कौन-सा *मिसाल* सुनाया?
° मीरा का मिसाल। भक्ति मार्ग में गाते हैं – *मेरा तो एक, दूसरा न कोई* । (एक बाबा की श्रीमत में ही कल्याण है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *