Answers from Sakar Murli 23-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 23-06-2020*

1. आज की सारी मुरली *फूल* बनने पर थी… इस टॉपिक के सन्दर्भ में बाबा ने कितनी बाते बताई? _(5)_
° हम हैं *फूल*
° बाबा है *बागवान*
° नम्बरवार *मालिया* है (निमित्त)
° सतयुग है फ़ूलों का *बगीचा*
° लक्ष्मी-नारायण है *गुलाब* के फूल
° पहले हम कलियुगी जंगल के कांटे थे

2. हम *कैसे फूल* है? और कैसे फूल बनना हैं?
° तुम हो *ज्ञान* के फूल
° हम *शुद्ध खुशबूदार* फूल बन रहे, आखरीन *गुलाब* का फूल लक्ष्मी-नारायण बनेंगे

3. सभी कहते हैं हम श्री लक्ष्मी-नारायण बनेंगे तो गोया _____ के फूल हो गये। बाप कहते हैं अच्छा तुम बच्चों के मुख में _____ । अब पुरूषार्थ कर सदा ______ बनो।
°गुलाब,गुलाब,गुलाब

4. *अच्छे फूल* किन्हें कहेंगे?
° बच्चों को कहते भी हैं-अच्छे अच्छे फूल लाओ। *जो अच्छे-अच्छे फूल लायेंगे* वह अच्छा फूल माना जायेगा।

5. आजकल देखो ____ उत्सव करते रहते, अब भगवान मनुष्यों का ______ कर रहे हैं।
°वन,वनोत्सव

6. संगमयुग पर बाप द्वारा सभी बच्चों को कौन-सा *त्रिमूर्ति वरदान* प्राप्त है? इनसे क्या *प्राप्ति* है?
सदा स्मृति में रहे कि यह तीनों प्राप्तियाँ हमारा _____ अधिकार हैं। तीनों ही धारणाओं के लिए डबल _____ लगाओ।
° *एवरहेल्दी, वेल्दी और हैप्पी* रहने का त्रिमूर्ति वरदान
° बच्चे इन तीनों प्राप्तियों से सदा सम्पन्न रहते हैं उनका खुशनसीब, हर्षितमुख चेहरा देखकर मानव जीवन में *जीने का उमंग-उत्साह* आ जाता है।
° जन्म सिद्ध, अन्डरलाइन

7. मीठे-मीठे बच्चों हम तुमको विश्व की बादशाही देकर ______ में चले जायेंगे। _______ करते हैं। मैं निष्काम _______ हूँ।
°वानप्रस्थ,विश्राम,सेवाधारी

8. *भारत महादानी* क्यों गाया हुआ है?
° क्योंकि अभी तुम बच्चे महादानी बनते हो। *अविनाशी ज्ञान रत्नों का तुम दान करते हो*। बाबा ने समझाया है आत्मा ही रूप बसन्त है।

9. तुम बच्चों को बाप पर _____ है। बाप भी बच्चों को ______ करते हैं ना। बाबा हमको रंक से राव बनाओ। यह तो बहुत अच्छा ______ है। उनको तुम कहते भी हो _____ हर्ता ______ कर्ता।
°लव,लव,ग्राहक,दु:ख,सुख

10. सतयुग में नही बुलायेंगे क्योंकि वहाँ तो सुख ही सुख है इसलिए गाते भी हैं________________|
°दु:ख में सिमरण सब करें सुख में करे न कोई।

11. बील्वेड बाप की महिमा और कृष्ण की महिमा में कौन-से *2 मुख्य अन्तर* बाबा ने बताये?
° वह *निराकार* , वह साकार है।
° कृष्ण की महिमा है सर्वगुण सम्पन्न…… शिवबाबा की यह महिमा नहीं करेंगे, जिसमें गुण हैं तो अवगुण भी होंगे इसलिए बाप की महिमा ही अलग है। (वह सर्व *गुणों के सागर* है)

12. बाप को ______ -मूर्त कहते हैं ना। हम भी _____ -मूर्त हैं। आखरीन अन्त में तुम नम्बरवार ______ अवस्था को पायेंगे। तुम संस्कार नहीं ले जाते हो। तुम पढ़ाई की ____ ले जाते हो।
°अकाल,अकाल,कर्मातीत,रिजल्ट

13. *बन्धनमुक्त स्थिति* क्या है?
° न्यारे और अधिकारी होकर कर्म में आना

14. माया दु:ख देने में _____ है ना। बाप सुख देने में ______ है इसलिए उनका गायन है।
°शक्तिमान,शक्तिमान

Answers from Sakar Murli 22-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 22-06-2020*

1. तुम बच्चे जब प्रदर्शनी आदि समझाते हो तो हज़ार बार मुख से ______ निकलना चाहिए। बाप ने कहा है यह ‘ _____ ‘ शब्द खूब अच्छी तरह से घोटते रहो। सारा दिन _______ करते रहना चाहिए।
°बाबा-बाबा, बाबा, बाबा-बाबा

2. *एवरहैपी* किन्हें कहेंगे? _(2)_
° एवरहैपी अर्थात् सदा खुश रहने का वरदान जिन बच्चों को प्राप्त है वह दुख की लहर उत्पन्न करने वाले वातावरण में, नीरस वातावरण में, *अप्राप्ति का अनुभव कराने वाले वातावरण में सदा खुश* रहेंगे
° अपनी खुशी की झलक से दुख और उदासी के वातावरण को ऐसे *परिवर्तन* करेंगे जैसे सूर्य अंधकार को परिवर्तन कर देता है।
° अंधकार के बीच रोशनी करना, अशान्ति के अन्दर शान्ति लाना, नीरस वातावरण में खुशी की झलक लाना इसको कहा जाता है एवरहैप्पी।

3. *प्रदर्शनी के 2 नाम* आज बाबा ने बताये।
° *गेट वे* टू हेविन
° बैकुण्ठ जाने का *रास्ता*, एक सेकण्ड में समझने का रास्ता।

4. बाबा आते हैं _______ का वर्सा देने के लिए। बाबा को याद करने से तुम्हारा कितना _____ होगा। बाबा ______ करते हैं तुम इमप्योर से प्योर ऐसे बन जायेंगे। देखते हुए बुद्धि का योग अपने _____ माशुक की तरफ हो।
°मुक्ति-जीवनमुक्ति, फायदा, गैरन्टी, बिलवेड

5. *खुशी* की कौन-कौन सी पॉइंट्स बाबा ने सुनाई? _(4)_
° भगवान हमको फिर से राजयोग सिखलाते हैं-यह *याद* रहे तो भी कितनी खुशी होगी।
° यह भी खुशी रहे हम *गॉड फादरली स्टूडेन्ट* हैं
° अपने को *एक्टर्स* समझते हो। तो अन्दर में खुशी बहुत रहनी चाहिए। पुरानी दुनिया से वैराग्य, ऩफरत आनी चाहिए।
° तुम बच्चों के अन्दर बहुत खुशी रहनी चाहिए। कोई भी झंझट नहीं। हम आत्मायें अब *बाबा के पास जाती* हैं पुराने शरीर आदि सब छोड़कर। हमने कितना पार्ट बजाया है। अब चक्र पूरा होता है।

6. बच्चों को सर्विस का ______ होता है। आपस में मिलकर राय कर निकलते हैं सर्विस पर, मनुष्यों का जीवन ______ जैसा बनाने। यह कितना _____ का कार्य है। सब धर्म वालों के लिए एक ही टोटका है- ______ क्योंकि गॉड इज वन।
°शौक, हीरे, पुण्य, मनमनाभव

7. *अपने से बाते* करते रहने से क्या प्राप्ति है? _(2)_
° उतना *हर्षित* भी रहेंगे और अपनी *चलन* को भी देखते रहेंगे-कहाँ तक हम लक्ष्मी-नारायण को वरने लायक बने हैं?

8. जब इस याद से हम एवर हेल्दी, निरोगी बनेंगे तो क्यों न अपना चार्ट रख उन्नति को पायें। *चार्ट में कौन-सी 3 बाते* देखनी है?
° सोने के समय अपना पोतामेल अन्दर देखो कि:
° किसको *दु:ख* तो नहीं दिया?
° हम कितना तमोप्रधान से *सतोप्रधान* बने हैं?
° सारे दिन में कितना समय *याद* किया अपने मीठे बाप को?

9. यह भी वन्डर है जो संगमयुग पर आकर _____ में बैठकर फिर उतर जाते हैं। अब तुम संगमयुग पर पुरूषोत्तम बनने के लिए आकर ______ में बैठे हो, पार जाने के लिए। बुद्धि से इस पुरानी दुनिया, पुराने शरीर का _______ किया है। अभी हम आत्मायें जाती हैं, जाकर बाप से मिलेंगी। हर एक को _______ अपनी तकदीर ऊंच बनाने के लिए पढ़ना है। इस दुनिया को देखते हुए अन्दर में समझते हैं यह तो _______ होना है। इनसे क्या कनेक्शन रखेंगे। तुमको ज्ञान मिलता है-उसको _____ कर उस पर चलना है।
°स्टीमर, नांव, संन्यास, इन्डीपिन्डेंट, कब्रिस्तान, धारण

10. *अशरीरी* किसे कहेंगे? पुरूषार्थ करते-करते *गैलप* कब करेंगे? *तीसरा नेत्र* क्यों मिला है? *महान् सौभाग्यशाली* वा पक्के निश्चयबुद्धि बच्चे कौन हैं?
° अशरीरी वह है जिसे शरीर की कोई भी आकर्षण अपनी तरफ आकर्षित न करे।
° पुरूषार्थ करते-करते गैलप करना है। वह तब होगा जब रोज़ शाम को अपनी अवस्था को देखेंगे।
° तीसरा नेत्र मिला है, इसलिए कि *बाप को ही देखो* और याद करो। देह अभिमान को छोड़ते जाओ।
° जो महान् सौभाग्यशाली पक्के निश्चयबुद्धि बच्चे हैं वह स्त्री-पुरूष साथ में रहते भाई-भाई होकर रहेंगे। स्त्री-पुरूष का भान नहीं होगा।

Answers from Sakar Murli 20-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 20-06-2020*

1. तुम बहुत सौभाग्यशाली हो जो _____ ने हाथ पकड़ा है। तुम ही कल्प-कल्प _____ बनते हो। वह परम आत्मा तो सदैव प्योर है। वही आते हैं _____ बनाने। सतयुग में तुम ______ बन जायेंगे। वहाँ नैचुरल _____ रहती है।
°खिवैया, निमित्त, प्योर, खूबसूरत, ब्युटी

2. तुम बच्चों का बैठना ____ है। ऐसे बैठने से तुम बच्चे _____ होते हो। मनुष्य से फिर भविष्य के लिए ______ बन रहे हैं। हम कांटों से _____ बन रहे हैं। बाबा बागवान भी है, माली भी है।
°सिम्पुल, ट्रांसफर, देवता, फूल

3. हम ईश्वरीय सन्तान हैं फिर दैवी सन्तान बनेंगे तो *डिग्री कम* हो जायेगी। _(सही / गलत)_
° *सही* … यह लक्ष्मी-नारायण भी डिग्री कम है, क्योंकि इनमें ज्ञान नहीं है। ज्ञान ब्राह्मणों में है। (परन्तु लक्ष्मी-नारायण को अज्ञानी नहीं कहेंगे। इन्होंने ज्ञान से ही यह पद पाया है।)

4. कुछ भी _____ करो, ______ पकाओ, बुद्धि में सिर्फ बाप को याद करो। बच्चों को यह श्रीमत मिलती है-चलते-फिरते सब कुछ करते सिर्फ ______ में रहो। बाप की याद से _____ भी याद आता है, _84 का चक्र_ भी याद आता है। बच्चे जानते हैं बाबा बहुत-बहुत _____ है, तुम बच्चों को कितनी ____ होनी चाहिए।
°काम-काज, रोटी, याद, वर्सा, मीठा, खुशी

5. अपने को आत्मा समझ बाप को याद करो, यह *कड़ुवी दवाई* है। _(सही / गलत)_
° *गलत* (बड़ी मीठी दवाई है)

6. याद के ______मंत्र द्वारा सर्व सिद्धियां प्राप्त करने वाले ______- भव। याद में रहना बड़ी बात नहीं है, ___ याद में रहना-यही बड़ी बात है, इसी से सर्व सिद्धियां प्राप्त होती हैं।
°जादू, सिद्धि स्वरूप, सदा

7. इनको कहा जाता है ______नॉलेज, जो ______ फादर बच्चों को बैठ देते हैं। वहाँ तो मनुष्य, मनुष्य को पढ़ाते हैं, यहाँ हम आत्माओं को परमात्मा _____ समान बना रहे हैं। बाप कहते हैं मैं तुमको अपने से भी ऊंच _________ बनाता हूँ। बाप कितना ____ से पढ़ाते हैं।
°स्प्रीचुअल,स्प्रीचुअल,आप, डबल सिरताज,
प्यार

8. *याद* में पैदल करने से कौन-सी 4 प्राप्तियां बाबा ने बताई?
° कभी *टांगे थकेंगी नहीं* ।
° *हल्के* हो जायेंगे।
° बहुत *मदद* मिलती है।
° तुम *मास्टर सर्वशक्तिमान* बन जाते हो।

9. मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों को सब ____ , सब युक्तियां बतलाते हैं। ____ में बैठे भी तुम सर्विस कर सकते हो। जो इस कुल का होगा वह अच्छी रीति _____ करेंगा।
°राज़, ट्रेन, धारणा

10. किस बात की *गांठ* बांध देनी चाहिए?
° अविनाशी सर्जन कहते हम तुमको आधाकल्प लिए निरोगी बनाते हैं। सिर्फ *मुझे याद करो* तो विकर्म विनाश होंगे। तुम *21 जन्म के लिए निरोगी बन जायेंगे* । यह गांठ बांध देनी चाहिए।

11. ब्रह्मा तन में प्रवेश करते हैं इसलिए उनको _____ कहा जाता है। ब्रह्मा के बच्चे _____, चोटी। बाप जब _____ रूप में आते हैं तो तुम बच्चों को ______ दान में विश्व की बादशाही देते हैं।
°भागीरथ, ब्राह्मण, गुप्त, गुप्त

12. *अन्तिम सर्टीफिकेट* लेना अर्थात् क्या?
° *सेकण्ड में विस्तार को सार* रूप में समा लेना।

13. बाप के पास आये हैं और कोई तकलीफ नहीं देते हैं। सिर्फ बच्चों को कहते हैं ________ । जो सर्विसएबुल बच्चे हैं उनके मुख से तो सदैव ______ ही निकलेंगे। ज्ञान की बातों के सिवाए बाकी है ____ मारना।
°हियर नो ईविल, ज्ञान रत्न, पत्थर

14. आज बाबा ने कौन-से 3 *आसुरी स्वभाव* सुनाए, जो देवता बनने वालो में नहीं होने चाहिए?
° कोई पर *क्रोध* नहीं करना
° किसको *दु:ख* नहीं देना,
° कोई भी फालतू बातें *झरमुई-झगमुई* कान से सुन *टाइम वेस्ट* नहीं करना हैं।

15. *लक्ष्मी-नारायण का चित्र* कैसा है? _(2)_ उस पर क्या समझाना है? _(2)_
° ए वन, *फर्स्टक्लास*
° आज से *5 हज़ार वर्ष पहले इनका राज्य था* , विश्व में सुख-शान्ति-पवित्रता सब थी, और कोई धर्म नहीं था।
° तुम चाहते हो ना- *विश्व में शान्ति* हो। परन्तु वह कब थी? सतयुग में पवित्रता, सुख, शान्ति सब थी।

Answers from Sakar Murli 19-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 19-06-2020*

1. अभी तुम यहाँ _____ बनने के लिए आये हो। यह है पुरूषोत्तम संगमयुग। बाप आये ही हैं सबको ______ बनाने।
°फूल, पुरूषोत्तम

2. और _____ तोड़ अपने को आत्मा समझो, एक बाप को याद करो। बाप ही पतित-पावन है। ______ चक्र फिराते रहो। इतना याद किया तो भी ____ में जरूर आयेंगे। फिर ऊंच पद तो _____ के अनुसार ही मिलेगा। अभी तुम बाप के पास आये हो, जानते हो _____ बाबा इतना ऊंच ते ऊंच ले जाते हैं। उनको कौन भूलेंगे।
°संग, स्वदर्शन, स्वर्ग, पुरूषार्थ, मीठा

3. सर्व का सद्गति दाता तो एक ही ______है। वह परम _____ भी है, फिर नॉलेज भी देते हैं। तुम बच्चों को पढ़ाते भी हैं, उनका पार्ट ही _______ है।
°परमपिता परमात्मा, गुरू, वन्डरफुल

4. _____ कितना साहूकार था, ______ है स्वर्ग, वन्डर ऑफ वर्ल्ड।
°भारत, भारत

5. यहाँ के रंक-राव और वहाँ के *रंक-राव* में कौन सा (रात-दिन का!) फ़र्क होता है?
° यहाँ के राव भी दु:खी हैं तो रंक भी दु:खी हैं। वहाँ *दोनों सुखी* रहते हैं।

6. बाप कहते हैं मैं आया हूँ तुमको पतित से पावन होने की ______ बताने। पवित्र नहीं बनेंगे तो _____ भी नहीं होगी। जीत पानी है।
°युक्ति, धारणा

7. “मीठे बच्चे – अभी तुम्हें निंदा-स्तुति, मान-अपमान, दु:ख-सुख सब कुछ _____ करना है, तुम्हारे _____ के दिन अभी समीप आ रहे हैं”
°सहन, सुख

8. बाप कहते हैं और सबसे तो भल रूठो लेकिन एक ____ से कभी नहीं रूठना। अगर कोई रूठ गया तो कहेंगे _____ से रूठ गया। तुम बच्चे समझते हो हमको _____से पढ़ना है। तुम यहाँ पढ़ते ही हो मनुष्य से _____ बनने।
°बाप, सद्गति, फादर, देवता

9. जैसे आकाश का अन्त नहीं वैसे सागर का भी अन्त नहीं पा सकते हैं। ______ का भी अन्त नहीं। ड्रामा का एक्टर होकर भी ड्रामा के _______ और मुख्य ______ आदि को नहीं जानते हैं तो उन्हें क्या कहें।
°, ब्रह्म महतत्व, आदि-मध्य-अन्त, एक्टर्स

10. यह शरीर-आत्मा दोनों ही खत्म हो जायेंगे। _(सही / गलत)_
° *गलत* (आत्मा तो मिट्टी में नहीं मिलती)

Answers from Sakar Murli 18-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 18-06-2020*

1. _____ का _____ आन हो तो मूड ऑफ हो नहीं सकती। (स्लोगन)
°स्मृति, स्विच

2. तुम बच्चों को अन्दर में खुशी से _____ होना चाहिए कि बेहद का बाबा शिवबाबा हमको पढ़ा रहे हैं, वह ज्ञान का सागर है, सृष्टि के आदि-मध्य-अन्त को जानता है। ऐसा बाबा हमारे लिए आया है तो खुशी में ______ होती है। बाबा को कहते हैं बाबा हमने आपको अपना ________ बनाया है।
°गद्गद्, गुदगुदी, वारिस

3. बाप ने अपना परिचय दिया है कि मैं ____ हूँ। मुझे ही ज्ञान का सागर कहते हैं। मुझ ____ में सारा ज्ञान भरा हुआ है।
°छोटी बिन्दू, बिन्दू

4. हम बच्चे ऐसा नहीं कह सकते भगवान ही सुख-दु:ख देता है। क्यों?
° क्योंकि हम जानते हो कि *बाप तो सुखदाता है।* सतयुग में सुखधाम था। वहाँ दु:ख का नाम नहीं था।

5. यह तो पतियों का पति, बापों का बाप है, इनसे कितना हमको ____ मिलता है। और सबसे तो _____ मिलता है। हमने आज से 5 हज़ार वर्ष पहले तुमको कितना समझदार बनाया था, तुम ____- , वेल्दी , _______ थे।
°सुख, दु:ख, एवरहेल्दी, समझदार

6. यहाँ तो एक ही टीचर है। कितना ____ है। बाप भी ____- , टीचर भी _____ ….. । तुमको वन्डर लगता है। बाबा आप सारे रचता और रचना की नॉलेज सुनाते हो। आप हमको कितना ऊंच पढ़ाते हो। _____ जाऊं, हमको तो सिवाए एक बाप के और कोई को याद नहीं करना है। अन्त तक पढ़ना है तो जरूर _____ को याद करना है।
°लवली, लवली, लवली, बलिहार, टीचर

7. _____ की स्थिति द्वारा ________का स्टॉक खत्म करने वाले _खुशी_ के खजाने से सम्पन्न भव। आपके पास अनेक भावों से अनेक आत्मायें आयेंगी लेकिन आपकी तरफ से _____ भावना की बातें ही ले जाएं। यदि दिल में किसी के प्रति कोई व्यर्थ बातें होगी तो जहाँ बातें हैं वहाँ बाप नहीं, ______ है।
°रूहानियत, व्यर्थ बातों, शुभ, पाप

8. *पुण्य आत्मा बनने* के लिए क्या करना है? माया का धर्म क्या है?
° पुण्य आत्मा बनने के लिए *याद में जरूर रहना* चाहिए।
° माया का धर्म है तुम्हारे योग को तोड़ना।

9. ______ ब्रह्मा तो जरूर यहाँ ही चाहिए ना जिससे ब्राह्मण पैदा हो। _____ माना ही मुख से एडाप्ट करने वाला, तुम हो मुख वंशावली।
°प्रजापिता, प्रजापिता

10. भगवानुवाच। बाकी वह जो भी वेद-शास्त्र आदि सुनाते वह है _______ के। यहाँ तो खुद ______ तुमको सुना रहे हैं। अभी तुम समझते हो हम _____ बन रहे हैं।
°भक्ति मार्ग, भगवान, पुरूषोत्तम

11. कोई गरीब दु:खी है तो समझेंगे ______ ही ऐसा किया हुआ है। अच्छे _______ किये हैं तो सुखी हैं।
°कर्म, कर्म

12. कौन-कौन *वानप्रस्थी* हैं?
° बाप भी कहते हैं मैं वानप्रस्थ में आया हूँ। यह भी वानप्रस्थी, मैं भी वानप्रस्थी। यह सब मेरे बच्चे भी वानप्रस्थी हैं।

13. माया का तूफान ही न आये, योग लगा ही रहे तो ______ अवस्था हो जाए।
°कर्मातीत

14. शिवबाबा को अपना ______ बनाकर सब कुछ एक्सचेंज कर देना है। फिर शरीर निर्वाह भी करना है, _______ समझकर रहना है। ______ कोई भी पाप कर्म में नहीं लगाने हैं।
°वारिस, ट्रस्टी, पैसे

15. मीठे बच्चे – बाप तुम्हें नई दुनिया के लिए राजयोग सिखला रहे हैं, इसलिए इस पुरानी दुनिया का ______ भी जरूर होना है
°विनाश

16. कहते भी हैं *हम सब ब्रदर्स हैं*। इससे क्या सिद्ध होता है?
° तो जरूर सब एक बाप के बच्चे ठहरे ना। आत्माओं का बाप भी है।

Answers from Mamma Murli 24-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Mamma Murli 24-06-2020*

1. *सुनो* बहुत और *धारण* करो थोड़ा। _(सही / गलत)_
° नहीं। सुनो थोड़ा *धारण करो बहुत* ।

2. परमात्मा की इतनी *महिमा* क्यों है? इसके लिए *हमें कैसा* बनाते? तो अब हमे प्रैक्टिकल में *क्या करना है* ? फिर आखरीन कौन-सी *डिग्री* मिलेंगी?
° महिमा है क्योंकि उनका कर्तव्य सबसे ऊंचा है (सबके लिये *सबका गति-सद्गति दाता* है, प्रकृति सहित *सारे विश्व को सुखदाई बनाता* )
° इसके लिए हम आत्माओं को *स्वच्छ, गोल्डन एजेड* (सतोप्रधान) बनाते
° अब हमे अपना *पोतामेल* रखना है कि सारे दिन में हमारा कितना फायदा रहा, कितना नुकसान रहा? (धारणा का चार्ट, वा याद) अपना *अटेन्शन* रखने से फिर हम फायदे में जाते-जाते अपनी जो पोजीशन है उसको पकड़ते चलेंगे।
° स्वच्छ की डिग्री है *देवता* (सर्वगुण सम्पन्न, सोलह कला सम्पूर्ण, सम्पूर्ण निर्विकारी…)

3. सोचना चाहिए कि जब परमात्मा बाप आया है तो उनसे हम ______ वर्सा ले लेवें। स्टूडेन्ट का काम है ______ पुरुषार्थ कर स्कॉलरशिप लेना, तो हम पहला नम्बर _____ क्यों न विन करें! वह है ________ में पिरोया जाना।
°कम्पलीट, सम्पूर्ण, लॉटरी, विजय माला

4. *दुनिया* कब बदलेगी?
° जब *हम* बदलेंगे!

5. बाबा को *त्वमेव माताश्च पिता* … क्यों कहते?
° क्योंकि उसमें सब रस समाया हुआ है, उनसे *सभी सम्बन्धों की रसना* मिलती है।

6. चढ़ने का _____ बाप सिखला रहे हैं। अभी उनके साथ हमें अपना _____ जोड़ना है। हमारा सम्बन्ध कितना बड़ी ______ से है! हमारा ग्रैण्ड ______ है शिव, उनका नाम कितना भारी है, वो सारी मनुष्य सृष्टि का बीजरूप है। सर्व आत्माओं का _________ होने कारण उनको कहा जाता है हर हर भोलानाथ शिव महादेव। वो सारी सृष्टि का ______, _________ है, उस द्वारा हमें सुख-शान्ति-पवित्रता का बड़ा हक मिलता है।
° ढंग, रिलेशन, अथॉरिटी, पप्पा, कल्याणकारी, दु:ख हर्ता, सुख कर्ता

7. *सर्वोत्तम पुरुषार्थी* क्या नहीं करते?
° *दो लड्डू* पकड़कर बैठेना, यहाँ का भी हद का सुख लूँ और वहाँ भी वैकुण्ठ में कुछ-न-कुछ सुख ले लेंगे, ऐसे विचारवान को मध्यम और कनिष्ठ पुरुषार्थी कहेंगे।

8. कोई भी परिस्थिति जो भल हलचल वाली हो लेकिन ______ कहा और अचल बनें। कारण ही ______ बन जाए क्योंकि मास्टर सर्वशक्तिमान् ब्राह्मणों के आगे परिस्थितियां _____ समान भी नहीं। सिर्फ क्या हुआ, क्यों हुआ यह सोचने के बजाए, जो हुआ उसमें _______ भरा हुआ है, _______ समाई हुई है, ऐसे देखेंगे तो सदा अचल अडोल रहेंगे।
°बाबा, निवारण, चींटी, कल्याण, सेवा

9. किसी भी आत्मा के *प्रभाव* में कौन नहीं आ सकते?
° जो *एक बाप के प्रभाव में रहने वाले* हैं।

10. *माया* कितना विघ्न डालती है, क्यों?
° अब माया का *राज्य समाप्त* होने वाला है।

11. आखिर तुम मेरे हो अभी _____ हो करके कैसे रहो। ऐसे तुम ____, ____, ____से मेरे हो करके चलो। इसका आदर्श (प्रमाण) यह (बाबा) है, ऐसे ________ ।
°मेरे, तन, मन, धन, फॉलो फादर

12. 21 जन्मों के लिये इतना इस समय पुरुषार्थ भी करें, फिर भी 21 जन्मों के बाद गिरना ही है… एसा सोचना क्यों गलत है? _(3)_
° ड्रामा के अन्दर आत्माओं की जितनी *सर्वोत्तम सिद्धि* मुकरर है वो तो मिलेगी ना! सतयुग त्रेता का सारा सुख इस जन्म के पुरुषार्थ पर आधार रखता है तो क्यों न सम्पूर्ण पुरुषार्थ कर अपना सर्वोत्तम पार्ट बजायें!
° मनुष्य पुरुषार्थ सदा *सुख* के लिये ही करता है
° आत्माओं को फिर भी पार्ट में आना ही पड़ेगा तो क्यों न *सर्वोत्तम पार्ट* बजायें।

13. _____ के कारण ही हम दु:खी हुए हैं।
°विकारों

14. गीत:- मेरा छोटा-सा देखो ये संसार है…। इस *परिवार* में हमारा किन-किन के साथ क्या *सम्बन्ध* है? _(4)_
° हम परमपिता परमात्मा शिव के *पोत्रे* हैं
° ब्रह्मा सरस्वती की मुख *संतान* हैं
° विष्णु शंकर हमारे *ताया जी* है
° हम आपस में सभी *भाई बहन* ठहरे।
° यह है अपना छोटा-सा संसार… इनके आगे और सम्बन्ध रचा ही नहीं

Answers from Sakar Murli 16-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 16-06-2020*

1. ज्ञान, गुण और धारणा में ____ बनो, स्मृति में ____ बनो।
° सिन्धू, *बिन्दू*

2. मुझे याद करो तो तुम ____ बन जायेंगे। मैं आया हूँ मनुष्य से ____ बनाने। सतोप्रधान शरीर लेना यह तो ____ की बात है। वहाँ ____ वर्ष आयु एवरेज रहती है। तुम बहुत _____ पद पाते हो
° पुरूषोत्तम, देवता, *खुशी*, 150, ऊंच ते ऊंच

3. *बृहस्पति की दशा* किसे कहा जाता है? _(2)_
° तुम्हारे पर बृहस्पति की दशा अविनाशी बैठती है तब तुम *अमरपुरी के मालिक* बन जाते हो।
° *स्वर्ग के मालिक बनने को* बृहस्पति की दशा कहा जाता है।
° तुम बहुत *ऊंच ते ऊंच पद* पाते हो। इनको कहा जाता है बृहस्पति की अविनाशी दशा।

4. तुम ही जानते हो कल्प-कल्प यह ____ बाबा से सुनते हैं। शिवबाबा ही ____-नाथ है। हम सतयुग _____-लोक के लिए पढ़ रहे हैं। _____ बाबा हमको ज्ञान सुना रहे हैं। तुम _____ बनते हो। बाबा हर एक बात क्लीयर कर समझाते हैं। कोटों में कोई आकर यह पढ़ते हैं। समझानी तो बहुत ____ है।
° अमरकथा, अमर, *अमर* , अमर, अमर, मीठी

5. जैसे ब्रह्मा बाप ने स्वयं का समय भी सेवा में दिया, स्वयं ____ बन बच्चों को मान दिया। नाम, मान, शान सबमें ____ बनें, स्वयं को सदा ____ रखा, बच्चों को मालिक बनाया। स्वयं का सुख बच्चों के ____ में समझा। ऐसे बाप समान इच्छा मात्रम् अविद्या अर्थात् ____ बन ____-दानी परोपकारी बनो तो विश्व कल्याण में तीव्रगति आ जायेगी।
° निर्मान, *परोपकारी*, सेवाधारी, सुख, मस्त फकीर, अखण्ड

6. हम *कैसे* बने रहे हैं? _(7)_
° श्रेष्ठ, *पुरुषोत्तम*, पावन, पूज्य, दिव्यगुण-सम्पन्न, अमर, डबल वैष्णव (निर्विकारी)

7. कल्प पहले भी बाप ने कहा था ____ याद करो। यह योग ____ है, जिससे पाप दग्ध होते हैं। खाद निकलने से आत्मा ____ बन जाती है। योग में पूरा रहने से कर्मेन्द्रियां ____ हो जाती हैं। तुम जानते हो ____ में हम वैष्णव थे।
° मामेकम्, अग्नि, *पवित्र*, शीतल, सतयुग

8. अपने अन्दर ____ रहो-बाप, बीज और झाड़ को याद करना है। यह है गुप्त ____ भविष्य के लिए। बाबा बार-बार कहते हैं पहले-पहले अल्फ की बात याद करो, ____ पर चलने से ही तुम श्रेष्ठ बनेंगे। अभी एक तो बाप को ____ करते हो और नॉलेज जो बाप में है, वह तुम ____ करते हो। तुम राजाओं का ____ बनते हो। हमको ज्ञान सागर बाप पढ़ाते हैं। कोई मनुष्य नहीं। यह ____ कर लेना है।
° घोटते, *खजाना* , श्रीमत, याद, धारण, राजा, पक्का

9. *आत्म-अभिमानी* बनने का पहला शब्क (पाठ) क्यों इतना जरूरी है?
° आत्म-अभिमानी होंगे तो *बाप की याद आयेगी*, अगर देह-अभिमानी होंगे तो लौकिक सम्बन्धी याद आयेंगे।
° याद करते-करते शरीर छोड़ देना है इसलिए बाबा कहते हैं देही-अभिमानी बनो।

11. बाबा हमारे *कैसे बाप* है? _(6)_
° परलौकिक, बेहद का बाप
° आत्माओं का बाप, देही का बाप
° रूहानी, *स्प्रीचुअल* फादर

12. आदि देव भी _____ ही था, देवता नहीं कहेंगे।
° *ब्राह्मण*

13. भक्ति मार्ग में *कौन-से प्रश्नों* का उत्तर हम नहीं जानते थे? _(6)_
° शिव की पूजा क्यों करते?
° लक्ष्मी-नारायण की पूजा क्यों करते?
° श्रीनाथ और जगन्नाथ के भोग लगाने में इतना फ़र्क क्यों? दोनों को काला क्यों दिखाते?
° राधे-कृष्ण, लक्ष्मी-नारायण का संबंध क्या है?
° बैकुण्ठ कहाँ है?

14. जिन बच्चों का *योग यथार्थ* है, उनकी निशानी क्या है?
° उनकी *सर्व कर्मेन्द्रियां योगबल से वश* में होंगी।

Answers from Sakar Murli 15-06-2020

Om Shanti

*Answers from Sakar Murli 15-06-2020*

1. दुआओं की मालायें पहनने लिए क्या करना है?
° हाँ जी कर सहयोग का हाथ बढ़ाना

2. तुम्हारी बुद्धि में है हम जब सतयुग में होंगे तो ______के कण्ठे पर _______के महल होंगे। हम बहुत ________वहाँ के रहने वाले होंगे। उनको कहा ही जाता है ______। __________ऐसे होता रहता है।
° जमुना, सोने, थोड़े, हेविन, कल्प – कल्प

3. बच्चा पैदा हुआ और मिलकियत का मालिक बन गया। बाप के बने तो फिर ______चढ़ना चाहिए ना। तुम तो _____हो ना। बेहद बाप के बच्चे बने हो तो बेहद की ________पर तुम्हारा हक है इसलिए गायन भी है – __________सुख पूछना हो तो गोपी वल्लभ के गोप-गोपियों से पूछो
° नशा, बड़े, राजधानी, अतीन्द्रिय

4. कोई भी बूढ़े हो वा जवान हो एक बात याद कर सकते, जिसमें सारे सृष्टि का ज्ञान आ जाता। सारी डिटेल बुद्धि में आ जाती। जिससे खुशी होगी, स्मृति रहेगी। कोन-सी बात?
° सिर्फ तुम संगमयुगी ब्राह्मण बच्चे ही जानते हो कि हम थोड़े समय के लिए इस पुरानी दुनिया दुःखधाम के मेहमान हैं। तुम्हारा सच्चा घर है शान्तिधाम।

5. आत्मा _____ है, शरीर है विनाशी। आत्मा का यह _______-तख्त है, आत्मा तो ______है, अकाल मूर्त आत्मा का यह _______तख्त है।
° अविनाशी, अकाल, अमर, भृकुटी

6. बाप को सृष्टि को रचने वाला कहेंगे। (सही / गलत)
° गलत (सृष्टि तो अनादि है ही। स्वर्ग को रचने वाला कहेंगे।)

7. ज्ञान तो बड़ा _______ है, कोई और बात पूछने के पहले _______और ______को याद करना है, वह मेहनत कोई से होती नहीं है, भूल जाते हैं। तुम _______करते हो, राजाई भी तुम्हारे लिए ही है।
° सिम्पुल, बाप, वर्से, सर्विस

8. भक्ति मार्ग और ज्ञान मार्ग में कौन-सा सुन्दर अन्तर (रात-दिन का फ़र्क!) आज बाबा ने बताया?
° वहाँ कितने झांझ घण्टे आदि बजाते हैं। यहाँ सिर्फ याद में रहना है।

9. सतयुग से लेकर कलियुग तक इस __________में 5 हज़ार वर्ष लगे हैं। सृष्टि के _________का चक्र, 84 जन्मों का ज्ञान तुम्हारी बुद्धि में है। अनगिनत बार 84 जन्म लिए हैं और लेते रहेंगे। इनका __________कभी होता नहीं है। तुम्हारी बुद्धि में ही यह चक्र है, _______चक्र घड़ी-घड़ी याद आना चाहिए। यही __________है, जितना बाप को याद करेंगे उतना पाप भस्म होंगे।
° जरनी (यात्रा), आदि-मध्य-अन्त, इन्ड (अन्त), स्वदर्शन, मनमनाभव

10. मैं और मेरे पन को समाप्त कर __ व __ का अनुभव करने वाले सच्चे त्यागी भव।
कौन-से 6 प्रकार के मैं-पन का त्याग करना है? कैसे?
° समानता, सम्पूर्णता
° हर सेकेण्ड, हर संकल्प में बाबा-बाबा याद रहे, मैं पन समाप्त हो जाए, जब मैं नहीं तो मेरा भी नहीं।
° मेरा स्वभाव, मेरे संस्कार, मेरी नेचर, मेरा काम (या ड्यूटी), मेरा नाम, मेरी शान

11. तुम जब ________अवस्था के समीप पहुँच जायेंगे तो तुमसे कोई भी विकर्म नहीं होंगे। यह बाबा भी तुम्हारे साथ ________है। पढ़ाने वाला है ________।
° कर्मातीत, स्टूडेन्ट, शिव -बाबा

12. इतना लड़ाई-झगड़ा आदि क्यों है?
° हम आपस में भाई-भाई हैं, वो भूल गये हैं।

13. हम पहले-पहले ______गृहस्थ धर्म के थे। बाप कहते हैं अभी यह अन्तिम जन्म ______बनो फिर तुम 21 जन्म के लिए बहुत _____हो जायेंगे। बाबा तो बहुत अच्छी बातें सुनाते हैं। बुरी चीज़ छुड़ाते हैं, तुम ______थे ना। अब फिर बनना है। _____बनो। कितना सहज है। कमाई बहुत भारी है।
° पवित्र, पवित्र, सुखी, देवता, पवित्र

14. माया का फरमान है- _______से _______होकर लड़ो। तुम बाप को याद करते हो, माया तुमको और _______में ले जाती है। एक नाटक भी है-माया ऐसे करती, भगवान ऐसे करते। माया भी _______है, कितने महारथियों को हप कर खा जाती है। तुमको मालूम है, ऐसे तुम्हारी ______है माया। सभी माया से युद्ध करने वाले हैं। गुप्त ही गुप्त ________। तुम बिल्कुल शान्ति में बैठे हो, उनका हैं साइन्स बल।
° रूसतम, रूसतम, तूफान, मगरमच्छ, दुश्मन, अन्डरग्राउण्ड

15. माया रूपी जिन्न से बचने के लिए बाबा ने क्या कहा?
° कहते हैं तुम बच्चे इस रूहानी धन्धे में लग जाओ। मनमनाभव। बस इसमें ही जिन्न बन जाओ। जिन्न का मिसाल देते हैं ना। कहा काम दो.. तो बाबा भी काम देते हैं। नहीं तो माया खा जायेगी।

16. अभी तुम बच्चे पापों से मुक्त होने का पुरूषार्थ करते हो, ध्यान रखते हो और कोई पाप न हो जाएं। पाप होता कब है?
° देह-अभिमान में आने से ही फिर और विकार आते हैं, जिससे पाप होता है।

17. इस दुनिया की कोई भी चीज़ में _____न हो। इस पुरानी दुनिया से ______हो। भल देखते हो, पुराने घर में रहे पड़े हो परन्तु बुद्धि _____दुनिया में लगी हुई है। जन्म-जन्मान्तर का सिर पर बोझा है। जितना ______में रहेंगे, हल्के होते जायेंगे। खाद निकलती जायेगी और ____चढ़ जायेगी।
° मोह, वैराग्य, नई, याद, खुशी

Answers from Sakar Murli 13-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 13-06-2020*

1. परमात्म बाप के बच्चे हो तो बुद्धि रूपी पांव सदा _____ हो।
° *तख्तनशीन*

2. _____ तुम पार्वतियों को सच्ची-सच्ची _____ सुना रहे हैं। तुम जानते हो _____ बाबा है। अब _____ के बादशाह बनते हो।
° अमरनाथ, अमरकथा, *अमर*, अमरपुरी (वा अमरलोक)

3. कौन-से 5 चित्रों से *सृष्टि चक्र का ज्ञान* स्पष्ट कर सकते? (बाबा ने आज इनमे से 4 बताए)
° गोला, सीढ़ी, झाड़
° विराट रूप
° त्रिमूर्ति (ब्रह्मा सो विष्णु)

4. बुद्धि को ज्ञान _____ में बिजी रखना है। राजाई पद प्राप्त करने के लिए _____ और _____ के साथ-साथ _____ बनाने की सर्विस भी करनी है। अपनी _____ बहुत शुद्ध बनानी है।
° मंथन, ज्ञान, *योग*, आपसमान, दृष्टि

5. आत्म-अभिमानी होकर बैठेंगे तो बाप के साथ _____ रहेगा। यह याद सारा दिन बुद्धि में रहे-इसमें ही _____ है। यह घड़ी-घड़ी भूल जाते हैं तो _____ का पारा डल हो जाता है। अभी बाप कहते हैं _____ याद करो।
° *प्यार*, मेहनत, खुशी, मामेकम्

6. *भाषण करने से पहले* कौन-से 3 स्टेप्स बाबा ने बताये?
° बाबा जो एसे (निबंध) देते हैं उस पर फिर *विचार सागर मंथन* करना चाहिए।
° विचार सागर मंथन कर फिर बैठ *लिखना* चाहिए।
° फिर *पढ़ो* तो ख्याल में आयेगा। यह-यह *अक्षर एड* करने चाहिए।

7. अल्पकाल के नाम-मान से न्यारे बनो तो सदाकाल सर्व के _____ स्वत: बन जायेंगे। जो नाम-मान के भिखारीपन का त्याग करते हैं वह विश्व के _____ बन जाते हैं। कर्म का फल तो स्वत: आपके सामने सम्पन्न स्वरूप में आयेगा इसलिए अल्प-काल की इच्छा _____ बनो। _____ फल नहीं खाओ।
° प्यारे, *भाग्य विधाता*, मात्रम अविद्या, कच्चा

8. जिस्मानी यात्रा और रूहानी यात्रा में कौन-से *3 अन्तर* आज बाबा ने बताये?
° जिस्मानी यात्रा में तीर्थों आदि पर जाकर *फिर लौट आते* हैं। तुम जाकर मृत्युलोक में वापिस नहीं आयेंगे। पवित्र बन फिर तुमको पवित्र दुनिया में आना है।
° वह आधाकल्प चलती है। यह संगमयुग की यात्रा *एक ही बार* की है।
° तुम्हारी है रूहानी यात्रा, जो तुम *बुद्धि से* करते हो

9. कौन-सा *टॉपिक* बहुत फर्स्टक्लास है?
° *ब्रह्मा सो विष्णु, विष्णु सो ब्रह्मा कैसे* बनते हैं।
° ब्रह्मा सो विष्णु एक सेकण्ड में। विष्णु सो ब्रह्मा बनने में 84 जन्म लगते हैं।

10. सतयुग है _____ वर्ल्ड, कलियुग है _____ वर्ल्ड। कलियुग में _____ धर्म हैं, सतयुग में है _____ धर्म। तुम जानते हो अभी हम _____ सम्प्रदाय के हैं। फिर _____ सम्प्रदाय बनते हैं।
° *वाइसलेस*, विशश, कितने (बहुत), एक, ब्राह्मण, दैवी

11. अभी तुम हो ब्राह्मण _____ के। प्रजापिता ब्रह्मा का यह है ब्राह्मण सम्प्रदाय तो जरूर _____ चाहिए। जरूर _____-युग का कहेंगे। बाप कहते हैं ब्रह्मा द्वारा _____ धर्म की स्थापना कराता हूँ। ब्राह्मण सो _____ के देवता बनते हैं।
° कुल, प्रजापिता, संगम, *आदि सनातन देवी-देवता*, विष्णुपुरी

12. ब्राह्मणों की *डिनायस्टी* नहीं कहेंगे। _(सही / गलत)_
° *सही* (डिनायस्टी राजाई को कहा जाता है। विष्णु की डिनायस्टी है। ब्राह्मणों की डिनायस्टी नहीं कहेंगे।)

13. संगम पर तुम ब्राह्मणों को _____ बनने की ही गुप्त मेहनत करनी पड़ती है। हम बी.के. हैं, _____ हैं। करते-करते _____ बन जायेंगे।
° पवित्र, *फ़रिश्ते*, सूक्ष्मवतन वासी फ़रिश्ते

14. सत्ययुग में किसकी *प्रतिमा* होती? और कलियुग में किसकी?
° वहाँ *चतुर्भुज* की प्रतिमा रहती है, जिससे मालूम पड़ता है यह विष्णु सम्प्रदाय हैं।
° यहाँ प्रतिमा है *रावण* की, तो रावण सम्प्रदाय हैं।

Answers from Sakar Murli 12-06-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 12-06-2020*

1. सतयुग में कितना अथाह _____ रहता है। स्वर्ग की राजाई का _____ तुमको मिलता है। मीरा की भेंट में तुम अपने _____ की भेंट करो।
° सुख, *मक्खन*, सुख

2. *सेवा का मेवा* कब मिलता है?
° *सेवाधारी बन नि:स्वार्थ सेवा* करो तो सेवा का मेवा मिलना ही है।

3. बाप का कितना _____ है बच्चों पर। बाप को तो सिवाए बच्चों के और कोई है नहीं जिसको _____ करें। तुम्हारे ऊपर हमारा _____ भी है। चिट्ठी नहीं लिखते हो तो _____ हो जाता है। बाप कहते हैं मैं जब अपने घर परमधाम में था तो भक्ति मार्ग में तुम पुकारते थे-बाबा आप आयेंगे तो हम सब कुछ _____ करेंगे। यह हुए जैसे करनीघोर!
° *लव*, याद, मोह, ओना, कुर्बान

4. अब यह तो है बेहद का बाप। जिससे स्वर्ग का वर्सा मिलता है तो उनकी याद _____ जानी चाहिए। बाप से हम भविष्य 21 जन्मों का फिर से _____ ले रहे हैं।
° *छप*, वर्सा

5. आत्मा में जो *आधाकल्प से अशान्ति* है, वह कैसे निकलनी है?
° *शान्ति के सागर बाप को याद* करने से। तुमको शान्ति का वर्सा मिल रहा है।

6. नॉलेज भी _____ में धारण होती है ना। _____ ही पढ़ती है। _____ का ज्ञान भी परमात्मा बाप ही आकर देते हैं।
° आत्मा, *आत्मा*, आत्मा

7. हम चक्रवर्ती राजा कैसे बनते हैं? _(2)_
° तुम सिर्फ बाप को *याद* करते हो और *स्वदर्शन चक्रधारी* बनने से चक्रवर्ती राजा बनते हो।

8. बाबा कहते- हमारा तो एक ही _____ है। हम आये ही हैं बच्चों को स्वर्ग का _____ बनाने। बेहद के बाप की _____ सिर्फ तुम बच्चे हो।
° धन्धा, *वारिस*, प्रापर्टी

9. अब तुम्हारी बुद्धि में सारे वर्ल्ड की _____ है। जानते हो हेविनली गॉड फादर हमको _____ के लायक बना रहे हैं। माया ने छी-छी बना दिया है। अब _____ बनाते हैं बाप। ब्रदर्स को आपस में कभी _____ नहीं होना चाहिए। _____ बच्चे तो फौरन मानेंगे।
° हिस्ट्री-जॉग्राफी, *हेविन*, गुल-गुल, लून-पानी, सपूत

10. साइंस बल और साइलेन्स बल वालों में क्या *समानता* है? और क्या *अन्तर* है?
° दोनों का है *बुद्धि बल*
° वह विनाश के लिए निमित्त बने हुए हैं। तुम *अविनाशी पद* पाने के लिए निमित्त बने हो।

11. अभी तुम _____ औलाद बने हो, तुम्हारे में कोई आसुरी गुण नहीं होने चाहिए, अपनी _____ करनी है। इतना _____ ज्ञान तुम लेते हो विश्व का मालिक बनने के लिए।
° *ईश्वरीय*, उन्नति, भारी

12. भल कितनी भी अहिल्यायें, कुब्जायें हो, *सिर्फ दो अक्षर* याद करने हैं – कौन से?
° *बाप* और *वर्सा*।

13. सतयुग में सब _____ वश में रहती हैं, कोई चंचलता नहीं। यहाँ योगबल से _____ पर जीत पाते हो। बाप से _____ वर्सा लेने में ही माया ग़फलत कराती है। परन्तु तुम्हें उस _____ में नहीं फँसना है। तूफान आयेंगे, इसमें लाइन _____ चाहिए। हम पहले पवित्र थे। बाप कहते हैं मुझे याद करो तो इस योग _____ से तुम्हारे विकर्म विनाश होंगे। इसमें बिल्कुल _____ चाहिए।
° कर्मेन्द्रियां, कर्मेन्द्रियों, पूरा, फन्दे, क्लीयर, अग्नि, *अन्तर्मुखता*

14. जो बच्चे *निष्काम रहमदिल* हैं, उनकी कौन-सी 4 निशानियाँ बाबा ने आज वरदान में बताई?
° उनके रहम के संकल्प से अन्य आत्माओं को अपने *रूहानी रूप वा रूह की मंजिल सेकण्ड में स्मृति में* आ जायेगी।
° उनके रहम के संकल्प से भिखारी को *सर्व खजानों की झलक* दिखाई देगी।
° भटकती हुई आत्माओं को *मुक्ति वा जीवनमुक्ति का किनारा व मंजिल* सामने दिखाई देगी।
° वे *सर्व के दु:ख हर्ता सुख कर्ता* का पार्ट बजायेंगे, दु:खी को सुखी करने की युक्ति व साधन सदा उनके पास जादू की चाबी के मुआफिक होगा।

15. यह पुरानी दुनिया अब गई कि गई। उसके जाने के पहले पूरा _____ करना है। जबकि ईश्वरीय औलाद हैं तो अथाह _____ होनी चाहिए। बाप कहते रहते हैं-बच्चे, अपना जीवन _____ जैसा बनाओ।
° पुरूषार्थ, *खुशी*, हीरे