Answers from Sakar Murli 09-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 09-07-2020*

1. स्नेह और सहयोग के साथ ______ रूप बनो तो राजधानी में नम्बर आगे मिल जायेगा।
°शक्ति

2. मैं आत्मा विश्व कल्याण की सेवा के लिए परमधाम से अवतरित हुई हूँ, इस स्मृति में सदा रहने से क्या *प्राप्ति* होती? (2)
° जो भी *संकल्प* करेंगे, *बोल* बोलेंगे उसमें विश्व कल्याण समाया हुआ होगा।
° यही स्मृति लाइट हाउस का कार्य करेगी। आप *चैतन्य लाइट हाउस* द्वारा सर्व शक्तियों की लाइट आत्माओं को हर कदम में रास्ता दिखाने का कार्य करती रहेगी।

3. बाबा ने आज आते ही कहा… मीठे-मीठे बच्चे _________ होकर बैठे हो? तब ही _____ याद आयेगा। नहीं तो भूल जायेंगे। ____ कैसे कटेंगे! जब समय मिले तो एकान्त में बैठ _________ करो, जो प्वाइंट्स सुनते हो उसको ______ करो।
°आत्म-अभिमानी, बाप, पाप, विचार सागर मंथन, रिवाइज़

4. बाप कहते हैं हम तुमको कितना ऊंच पुरुषोत्तम बनाता हूँ। *उत्तम से उत्तम नम्बरवन* किन्हें कहेंगे? (2)
° *लक्ष्मी-नारायण* फिर नम्बरवार तुम बच्चे बनेंगे।
° *सूर्यवंशी* घराने को उत्तम कहेंगे।

5. शिवबाबा आते हैं जरूर कुछ ______ लाते होंगे।अभी तुम बच्चे नई दुनिया का ______ करते हो। लिखा हुआ भी है ______ के फूलों की वर्षा होती है। तुम बच्चों को कितना _____ का पारा चढ़ना चाहिए। तुमको ______ और _____ दोनों मिलते हैं।
°सौगात, मुहूर्त, सोने, खुशी, सुख, शान्ति

6. मुख्य है याद की यात्रा। तो बाबा ने इसके लिए कौन-सी *2 बहुत प्रैक्टिकल युक्तियां* सुनाई?
° *सवेरे का टाइम* तो सब फ्री होते हैं। सुबह का क्लास होता है – आधा पौना घण्टा, मुरली सुनकर फिर चले जाओ। याद तो कहाँ भी रहते कर सकते हो
° इतवार ( *रविवार*) का दिन तो छुट्टी है। सवेरे 2-3 घण्टा बैठ जाओ।

7. बाबा कितना _____ और ______ से पढ़ाते हैं तो इतना पढ़ना चाहिए ना। कैसे _______ रीति शिवबाबा आकर पढ़ाते हैं। कोई _________ नहीं।
°प्यार, रूचि, साधारण, अहंकार

8. मनुष्य तो बिल्कुल घोर ______ में हैं। अभी तुम घोर ______ में हो। बाप आकर रात को ______ बना देते हैं।
°अन्धियारे, रोशनी, दिन

9. तुम 3 पैर पृथ्वी में भी यह अविनाशी ______ और गॉडली _______ खोल सकते हो।
°हॉस्पिटल, युनिवर्सिटी

10. मनुष्य शान्ति-शान्ति मांगते *विश्व में शान्ति* चाहते हैं। उनको क्या बताना है?
बाबा ने और एक सर्विस की कौन-सी वन्डरफुल *युक्ति* सुनाई?
सर्विस में मान-अपमान, दु:ख-सुख, ठण्डी-गर्मी, सब सहन करने लिये कौन-से *2 श्रेष्ठ संकल्प* सुनाये?
° (विश्व में शान्ति) तुम यह *लक्ष्मी-नारायण का चित्र* दिखाओ। इन्हों का राज्य था तो पवित्रता-सुख-शान्ति भी थी। तुमको ऐसा राज्य चाहिए ना।
° बाबा युक्ति बताते रहते हैं। कमरे में 8-10 *चित्र* दीवाल में अच्छी रीति लगा दो और बाहर में *लिख दो* – बेहद के बाप से बेहद सुख का वर्सा लेना है अथवा मनुष्य से देवता बनना है, तो आओ हम आपको समझायें
° (सब सहन करना) किसको *हीरे जैसा बनाना* कम बात है क्या! *बाप कभी थकता है* क्या? तुम क्यों थकते हो?

11. हमारी *याद की यात्रा पूरी* तब होगी? (2)
° जब तुम्हारी कोई भी *कर्मेन्द्रियां धोखा न दें*।
° *कर्मातीत अवस्था* हो जाए तब याद की यात्रा पूरी होगी।

12. *ज्ञान-सागर* बाबा के लिये भक्ति में कौन-सा सुन्दर गायन है?
° *सारा सागर स्याही* बनाओ, जंगल को कलम बनाओ, धरती को कागज़ बनाओ…. तो भी अन्त नहीं आ सकती।

13. *त्रिलोकीनाथ* किसे कहेंगे? तो *स्वर्ग* (वा *पारसपुरी* ) का मालिक किसे कहेंगे? *नर्क* का मालिक कौन?
° सिर्फ *हम ब्राह्मण* ही त्रिलोकीनाथ कहेंगे। (ब्रह्माण्ड का मालिक शिवबाबा है, स्थूल वतन में वह मालिक नहीं है, न स्वर्ग का, न नर्क)
° *कृष्ण* है स्वर्ग का मालिक। (वा पारसपुरी के मालिक *लक्ष्मी-नारायण* हैं)
° नर्क का मालिक है *रावण*।

14. मोटी बुद्धि वा *महीन बुद्धि* का अन्तर किस बात में स्पष्ट होता?
° तुम्हारी आत्मा में पार्ट भरा हुआ है। सतयुग त्रेता में *जो पार्ट कल्प पहले बजाया है वही बजायेंगे।* मोटी बुद्धि यह भी नहीं समझते हैं। जो महीन बुद्धि हैं वही अच्छी रीति समझ कर समझा सकते हैं। उन्हें अन्दर भासना आती है कि यह अनादि नाटक बना हुआ है।

Answers from Sakar Murli 08-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 08-07-2020*

1. जहाँ सर्वशक्तियां हैं वहाँ _______ सफलता साथ है।
°निर्विघ्न

2. सदा मोल्ड होने की ______ से सम्पर्क और सेवा में सफल होने वाले सफलतामूर्त भव। ऎसे बच्चे सहज ही गोल्डन _____ की स्टेज तक पहुंच सकते हैं। मोल्ड होने वाले ही रीयल ______ हैं। जैसे साकार बाप की विशेषता देखी – जैसा समय, जैसा व्यक्ति वैसा रूप – ऐसे ______करो।
°विशेषता, एज, गोल्ड, फालो फादर

3. *पावन दुनिया* को क्या कहा जाता है? (3)
° *स्वर्ग* अथवा विष्णुपुरी, लक्ष्मी-नारायण का राज्य कहा जाता है।

4. आत्मा _____ चाहिए। तब ही ______ दुनिया में ऊंच पद पा सके। _____ पर ही बाबा ज़ोर देते हैं। बिगर _______ किसको ज्ञान दे न सके।
°पवित्र, पवित्र, पवित्रता, पवित्रता

5. *याद* में रहने से कौन-सी मुख्य प्राप्ति है? (4)
° विकर्म विनाश होते, पावन-सतोप्रधान बनते, ज्ञान की धारणा होती।

6. किसको *तीर* कब लग सकता? (4)
° *योग* का पूरा पुरुषार्थ करना चाहिए, तब किसको तीर भी लग सकेगा।
° पहले *पवित्र* बनें, योग हो तब वाणी में भी जौहर भरेगा।
° योग में रहें, *जौहर* भरे तब किसको पूरा तीर लगे।
° जब तुम्हारा पतितपना निकल *सतोप्रधान* तक आत्मा आ जाती है तब जौहर भरता है तो झट तीर लग जाता है।

7. बाबा को लिखते हैं हमने *फलानी जगह जाकर सर्विस की* , बाबा ने क्या जबरदस्त उत्तर दिया?
° बाबा पूछेंगे पहले तुम *याद की यात्रा* पर तत्पर हो? पहली बात ही यह है – और संग तोड़ एक बाप संग जोड़ो। देही-अभिमानी बनना पड़े।

8. हम तो *सदैव* बाप को याद करते ही रहते हैं। _(सही / गलत)_
° *गलत* (यह भी गपोड़ा मारते रहते हैं। याद में तो बड़ी मेहनत है। हम याद करते हैं वा नहीं, यह भी समझ नहीं सकते। अनजाने से कह देते हम तो याद करते ही हैं। मेहनत बिगर कोई विश्व का मालिक थोड़ेही बन सकते।)

9. किसको ज्ञान सुनाते हो तो *उनके पाप* कट जायेंगे। _(सही / गलत)_
° *गलत* (जब खुद याद करें तब पाप कटें।)

10. देह-अभिमान छोड़ सर्विस में लग जाना चाहिए। ______ बनना है। स्थूल _धन_ भी व्यर्थ नहीं गँवाना है। पतितों को _____ नहीं करना है। ज्ञान _____ भी पात्र को देखकर देना है।
°कल्याणकारी, दान, धन

11. कदम-कदम पर ______ पर चलना चाहिए। तो ______ बनेंगे। ज्ञान मार्ग कोई _______ का मार्ग नहीं है। बाप के साथ तो फिर _______ भी है।
°श्रीमत, श्रेष्ठ, हंसीकुडी, धर्मराज

12. यह *ड्रामा* बनाया ही क्यों? चक्र में लाया ही क्यों? क्या उत्तर देंगे
° चक्र में तो आते ही रहेंगे। यह तो *अनादि* ड्रामा है ना। (अर्थात्‌ परिस्थितियों से भागना नहीं है… हमें ज्ञान-योग से संस्कार परिवर्तन कर हर परिस्थिति में सर्वश्रेष्ठ पार्ट बजाना है)

13. बाबा तो *सब जानते* हैं। _(सही / गलत)_
° *गलत* (बाबा जान करके भी क्या करेंगे, पहले तो तुम्हारी आत्मा जानती है श्रीमत पर हम क्या करते हैं, कहाँ तक बाबा को याद करते हैं? बाकी बाबा यह बैठकर जाने, इससे फायदा ही क्या? तुम जो कुछ करते हो सो तुम पायेंगे।)

14. *घर* में रहते भी क्या समझना है?
° बुद्धि में रहे यह तो पुरानी दुनिया, पुरानी देह खलास होनी है। हमारा काम है *बाप और वर्से* से। बाबा ऐसे नहीं कहते कि गृहस्थ व्यवहार में नहीं रहो।

Answers from Sakar Murli 07-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 07-07-2020*

1. जो *विश्व का मालिक* बनने वाले बच्चे हैं, उनकी निशानी क्या है? (3)
° उनके ख्यालात बहुत ऊंचे.
° चलन बड़ी रॉयल होगी।
° भोजन भी बहुत कम

2. यह तो पतियों का ______ है, तुमको कितना _______ रहे हैं – यह ऊंच ते ऊंच पद प्राप्त कराने के लिए। तो तुम बच्चों में कितना _____ होना चाहिए। कितनी _____ होनी चाहिए। _______ भी तुमको यहाँ धारण करने हैं। बड़े आदमी के बच्चे बड़ी ______ से चलते हैं।
°पति, श्रृंगार, नशा, खुशी, दैवीगुण, रायॅल्टी

3. *अच्छा भोजन* है तो बहुत खाना चाहिए! _(सही / गलत)_
° *गलत* (खुशी जैसी खुराक नहीं। ऐसी खुशी में सदैव रहो तो खान-पान भी बहुत थोड़ा हो जाए। बहुत खाने से भारी हो जाते हैं फिर झुटका आदि खाते हैं। फिर कहते बाबा नींद आती है। भोजन सदैव एकरस होना चाहिए)

4. *सबसे श्रेष्ठ कर्तव्य* कौन-सा हो?
° खुशखबरी सुनाकर खुशी दिलाना।

5. ______ की नॉलेज से _______ स्थिति बनाने वाले प्रकृति वा मायाजीत भव। कुछ भी हो लेकिन अन्दर से यह आवाज निकले कि ________। हाय क्या हुआ – यह ______ भी न आये।
°ड्रामा, अचल, वाह मीठा ड्रामा वाह, संकल्प

6. *आत्म-अभिमानी* बनने लिये बाबा ने कौन-कौन से संकल्प दिये? (6)
° आत्मा ही पढ़ती है शरीर से।
° सब कुछ आत्मा ही करती है शरीर से।
° शरीर विनाशी है, जिसको आत्मा धारण कर पार्ट बजाती है।
° आत्मा में ही सारे पार्ट की नूँध है। 84 जन्मों की भी आत्मा में ही नूँध है।
° पहले-पहले तो अपने को आत्मा समझना है।
° बाप के बच्चों प्रति महावाक्य हैं – बच्चे, आत्म-अभिमानी बनने का बहुत पुरूषार्थ करना है। घूमते फिरते भी विचार सागर मंथन करते रहना है

7. ऐसे आत्म-अभिमानी बनने के बाद, बाबा से *शक्ति* लेने लिया क्या संकल्प है? हमें बाबा से *कितनी* शक्ति मिलती है?
° *बाप है सर्वशक्तिमान्*।
° उनसे तुम बच्चों को शक्ति मिलती है। योग से शक्ति जास्ती मिलती है, जिससे तुम पावन बनते हो। बाप तुमको शक्ति देते हैं *विश्व पर राज्य करने की।* जितना-जितना याद बल में रहेंगे उतना मनुष्यों को तुम खीचेंगे, इसमें ही ताकत है। प्योरिटी फर्स्ट।

8. बाप के *डायरेक्शन* पर कौन चल सके? *चार्ट* बनाओ तो बहुत उन्नति होगी। यह किसने कहा?
° *गुप्त याद में रहें* तो बाप के डायरेक्शन पर चल सके।
° चार्ट रखो यह *शिवबाबा ने* कहा।

9. बाबा तो कहते हैं तन्दुरूस्ती अच्छी रखो तो _______ भी अच्छी रीति कर सकेंगे। कोई-कोई हॉस्पिटल में भी समझाने की सर्विस करते हैं तो डॉक्टर लोग कहते हैं यह तो _____ हैं। _चित्र_ साथ में ले जाते हैं। जो ऐसी-ऐसी सर्विस करते हैं उनको ______ कहेंगे।गुरू तो एक ही है, उनके द्वारा तुम ______ गुरू बनते हो।
°सर्विस, फ़रिश्ते, रहमदिल, रूहानी

10. *प्रदर्शनी* में भी मुख्य बात कौन-सी बतानी है?
° याद की यात्रा पर रहो। याद ही काम में आयेगी। बाप की याद से ही पावन बनेंगे।

11. बरोबर यह लक्ष्मी-नारायण तो स्वर्ग के मालिक हैं। स्वर्ग में इनका राज्य था। *बाकी सब आत्मायें* उस समय कहाँ थी?
° जरूर कहेंगे *निराकारी दुनिया में*।

12. हम कोई को भी *दु:ख नहीं दे सकते*। क्यों?
° हम *दु:ख हर्ता, सुख कर्ता* बाप के बच्चे हैं।

13. _______ में आने से आसुरी एक्टिविटी होती है। जब ________बन अच्छी रीति धारणा करते रहो तब ऊंच पद पाओ।
° देह-अभिमान, देही-अभिमानी

14. कौन-कौन से *आसुरी गुण* हम बच्चों मे नहीं होने चाहिए? (8)
° लड़ना-झगड़ना, रूठना, सेन्टर पर धमपा मचाना, दु:ख देना, काम महाशत्रु, क्रोध, तंग करना, डिससर्विस करना।

15. बाप कहते हैं क्षमा अपने पर आपेही करो। _____ में रहो। बाप किसको क्षमा नहीं करते हैं। यह तो ______ है।
°याद, पढ़ाई

Answers from Sakar Murli 06-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 06-07-2020*

1. बाबा हमें कैसे *साथ* ले जाएंगे? पावन बनने का कौन-सा *बहुत सहज उपाय* है?
° बाबा तुम बच्चों को *गुल-गुल बनाकर, नयनों पर बिठाकर* साथ ले जाते हैं।
° बाप पावन होने का बहुत सहज उपाय बतलाते हैं। तुम *एक बाप की याद* से पावन बन जायेंगे।

2. बाबा ज्ञान इन्जेक्शन लगाते हैं तो उसका _____ चढ़ना चाहिए ना। तुम कहेंगे ज्ञान का सागर बाबा आते हैं हमको पढ़ाने के लिए। ______ में रोमांच खड़े हो जाने चाहिए। कहते हैं बच्चे तुम भी पूरे ______ बनो। जितना मेरे में ज्ञान है उतना तुम भी _____ करो।
°नशा, खुशी, सागर, धारण

3. हमें कौन-सी *डबल खुशी* है? और *एक कौन-सी खुशी* हमारे लिए बहुत है?
° डबल खुशी होती है। *शान्तिधाम* घर जायेंगे फिर आयेंगे *राजधानी* में।
° तुम बच्चों के लिए एक ही खुशी बहुत है – *भगवान आकर पढ़ाते* हैं।

4. स्नेह रूप का अनुभव तो सुनाते हो अब _____ रूप का अनुभव सुनाओ।
°शक्ति

5. इस ऊँच-ते-ऊँच बड़े स्कुल से हम क्या बनते हैं? (3)
° हम सतयुग *पारसपुरी के मालिक* पारसनाथ बनते हैं
° इस स्कूल से तुम *करोड़ पद्म भाग्यशाली विश्व के मालिक* बनते हो, तो तुम बच्चों को कितनी खुशी रहनी चाहिए।
° अब फिर तुम पत्थर बुद्धि से *पारस बुद्धि* बनते हो।

6. *पारसपुरी* किसको कहा जाता है?
° वहाँ मकान आदि सब सोने-चांदी के होते हैं।

7. आजकल विश्व को आवश्यकता है मन के _____ की। तो मन से ______ आत्मा मन्सा द्वारा शान्ति के वायब्रेशन फैला सकती है। शान्ति के सागर बाप की ______ में रहने से आटोमेटिक शान्ति की किरणें फैलती हैं। ऐसे शान्ति का दान देने वाले ही _____ महादानी हैं।
°शान्ति, स्वतंत्र, याद, मन्सा

8. इस समय *सबसे मुख्य पार्ट* कौन बजा रहे?
° तुम बजा रहे हो। *तुम रूहानी सोशल वर्कर्स* हो।

9. कौन-सी 2 बातों को भी बाबा ने आज *मन्मनाभव* कहा?
° सदैव खुशी में रहो कि *हमें कौन पढ़ाता है*, तो यह भी मनमनाभव है।
° कल पत्थर बुद्धि थे, *आज पारस बुद्धि बन रहे* हैं। यह बात सदैव बुद्धि में रहे तो भी मनमनाभव ही है।

10. तुम तो ________ हो जो विश्व का मालिक बनने के लिए पढ़ते हो। ऐसी ______ पर कितना अटेन्शन देना चाहिए। तुम समझते हो हम आते हैं, ______ प्वाइंट्स सुन रिफ्रेश होकर जाते हैं।
°भाग्यशाली, पढ़ाई, नई-नई

11. शिवबाबा को कौन-सा नशा नहीं है?
° देह का। बाप कहते हैं बच्चे हम तो सदैव शान्त रहते हैं। तुमको भी जब देह नहीं थी तो (उल्टा) नशा नहीं था।

12. ब्रह्मा बाबा जानते हैं ______ स्पून इन माउथ होगा। एक ही _______ बाप का बच्चा हूँ। बाप ने _______ किया है। बाबा कितना प्यार करते हैं।
°गोल्डन, सिकीलधा, एडाप्ट

13. बाबा कौन-सी *गैरन्टी* करते हैं?
° मुझे याद करो तो मैं गैरन्टी करता हूँ तुम्हारी *आयु भी बड़ी* हो जायेगी। सतयुग में मृत्यु का नाम नहीं होता

14. निश्चय बुद्धि अच्छी रीति पढ़कर ______ करते रहेंगे। जैसे बच्चे _____ लगाकर निशान तक जाकर फिर लौट आते हैं।बाप भी कहते हैं बुद्धि को जल्दी शिवबाबा पास दौड़ायेंगे तो _______ बन जायेंगे। गाया भी जाता है, आत्माओं और परमात्मा का _____ लगता है
°गैलप, दौड़ी, सतोप्रधान, मेला

15. *प्रदर्शनी* में क्या सहज समझानी दे सकते?
° सतयुग-त्रेता की आयु भी लिखी हुई है 2500 वर्ष। सूर्यवंशी के बाद होते हैं चन्द्रवंशी
° फिर दिखाओ रावण का राज्य शुरू हुआ और भारत पतित होने लगा।
° बीच में रखो संगमयुग। रथी भी जरूर चाहिए ना। इस रथ में प्रवेश हो बाप राजयोग सिखलाते हैं, जिससे यह लक्ष्मी-नारायण बनते हैं।
° किसको भी समझाना तो बहुत सहज है।

16. बाबा कहते हैं बच्चे, मैं इस बैल (रथ) पर सदैव सवारी करूँ, इसमें मुझे _____ नहीं भासता है। जैसे पिंजड़े में _____ फँस जाता है। बाबा खुद भी _____ है।
°सुख, तोता, रॉकेट

17. इस समय बाबा बहुत *बिजी* रहते हैं। क्यों? (2)
° दिव्य दृष्टि दाता हूँ, तो भक्तों को राज़ी करना होता है।
° और तुमको पढ़ाता हूँ।

Answers from Sakar Murli 27-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 27-07-2020*

1. *प्रकृति दासी* कब बन जायेगी?
° जब डबल सेवा (वाणी + वृत्ति) द्वारा *पावरफुल वायुमण्डल* बनाएंगे।

2. इस *संगम के समय को कौन-सा वरदान* मिला है? (2) तो अब क्या *पुरूषार्थ* करना है?
° जो चाहे, जैसा चाहे, *जितना चाहे उतना भाग्य* बना सकते हैं (क्योंकि भाग्य विधाता बाप ने तकदीर बनाने की चाबी बच्चों के हाथ में दी है।) लास्ट वाला भी *फास्ट जाकर फर्स्ट* आ सकता है।
° सिर्फ सेवाओं के विस्तार में स्वयं की स्थिति *सेकण्ड में सार स्वरूप* बनाने का अभ्यास करो। अभी-अभी डायरेक्शन मिले *एक सेकण्ड में मास्टर बीज* हो जाओ तो टाइम न लगे। इस एक सेकण्ड की बाजी से सारे कल्प की तकदीर बना सकते हैं।

3. तुम एक्टर्स हो। उनमें भी नम्बरवार हैं, जिनका ________ का पार्ट है। __________ की आत्मा को मनुष्य आत्माओं में सुप्रीम कहेंगे। अच्छा पुरूषार्थ करेंगे, ऊंच आत्मा बनेंगे, _____ पद पायेंगे। स्वर्ग के मालिक तुम बनते हो। तुम्हारे कदम-कदम में _____ हैं।तुम तो _______ में प्रैक्टिकल में जाकर राज्य-भाग्य करेंगे।
°हीरो-हीरोइन, लक्ष्मी-नारायण, ऊंच, पद्म, वैकुण्ठ

4. कल्प के ____ पर ही सत का संग मिलता है। बाप कहते हैं तुम कितना ____ बुद्धि बनते हो।
°संगम, स्वच्छ

5. बाप की याद के साथ-साथ ______ बनाने की सेवा भी करनी है। चैरिटी बिगन्स एट होम…. सबको _____ से समझाना है।अभी तुम हो रूहानी _____ आर्मी। तुम विश्व का _____ पार करते हो। तुम बच्चों की भी महिमा ________ है।
°आप समान, प्यार, सैलवेशन, बेड़ा, अपरमअपार

6. हमें कौन-कौन सी बातों की *खुशी (वा नशा)* है? (3) खुशी कायम रखने की *युक्ति* क्या है?
° हमने 84 जन्म पूरे किये। अब *बाप के पास* जाना है।
° सब कहते हैं हम नर से *नारायण विश्व के मालिक* बनेंगे।
° अभी हम *बेहद के बाप के बच्चे* बने हैं
° (युक्ति) बाप को *याद* करते रहेंगे तो नशा रहेगा – बाबा हमको विश्व का मालिक बनाते हैं।

7. बाबा हमें ऊँच ते ऊँच श्रेष्ठ मत श्रीमत *क्यों* देते? (2) आज कौन-कौन सी *श्रीमत* दी? (4)
° हमको बेहद का *सुख देने* के लिए श्रीमत दे रहे हैं। *पावन बनाने* ।
° बाप मत देते हैं सुल्टा अच्छा कार्य करो। सबसे अच्छा कार्य *अपने ऊपर रहम* करो।
° अपने को आत्मा समझ और अपने पतित-पावन बाप को *याद* करो तो विकर्म विनाश हो पावन-सतोप्रधान बन जायेंगे।
° *टाइम वेस्ट मत करो* । (शरीर निर्वाह अर्थ धन्धा आदि भल करो फिर भी टाइम निकाल युक्ति रचो। काम करते आत्मा की बुद्धि बाप तरफ होनी चाहिए। जैसे आशिक-माशुक)
° *हियर नो ईविल*

8. श्रीमत पर नहीं चलते, तो क्या समझा जाता है? *तकदीरवान बच्चो* की निशानी क्या है?
° समझा जाता है इनकी *तकदीर* इतनी ऊंच नहीं है।
° तकदीर वाले सवेरे-सवेरे *उठकर याद करेंगे, बाबा से बातें* करेंगे। अपने को *आत्मा समझ* बाप को याद करेंगे (जो पास विद् ऑनर होते हैं वही राजाई के लायक बन सकते हैं।)

9. *कैसे* आत्मा समझ बाबा को याद करें?
° *आत्मा को जाना जाता* है (कैसे अति-सूक्ष्म, स्टार-मिसल, फायरफ्लाई से भी महीन है। शरीर से कैसे निकल जाती, पता भी नहीं पड़ता।)
° *परमात्मा को भी जाना जाता* है। जैसे आत्मा, वैसे परमात्मा भी सोल है। परन्तु परमात्मा को कहा जाता है – सुप्रीम सोल। वह जन्म-मरण में नहीं आते।

10. बाबा को *सतगुरू लिबरेटर* क्यों कहते? साथ में बाबा और क्या करते?
° सबको *पावन बनाकर ले जाते हैं* इसलिए उनको सतगुरू लिबरेटर कहा जाता है। सच्चा गुरू एक ही है। मनुष्य कभी किसकी सद्गति नहीं करते। सद्गति दाता है ही एक, उनको ही सतगुरू कहा जाता है।
° यह तो *स्थापना भी करते* हैं (भारत को सचखण्ड भी वह बनाते हैं।)

11. तमोप्रधान बनने में *आधाकल्प* लगा है _(सही / गलत)_
° *गलत*… सारा ही कल्प कहें क्योंकि कला तो (सतयुग से ही) कम होती जाती है।

12. इस *खेल* में क्या होता है? (3)
° बाबा वर्सा देते, रावण श्राप देता।
° भारत सचखणड होता। फिर बनता।
° हम भी स्वर्ग के मालिक से नर्क के मालिक बनते।

13. *अल्लाह अवलदीन* पर बाबा ने आज कौन-सी सुन्दर बात सुनाई?
° अल्लाह जो अवलदीन अर्थात् जो देवी-देवता धर्म स्थापन करते हैं। *सेकण्ड में जीवनमुक्ति* दे देते हैं। (सेकण्ड में साक्षात्कार हो जाता। कारून का खजाना!)

14. इस पुरानी दुनिया से *वैराग्य* लाना है। इसलिए बाबा ने कौन-कौन सी बाते सुनाई? (2)
° इस दुनिया में कितना लड़ना-झगड़ना मारामारी है। काम महाशत्रु। *डर्टी* दुनिया।
° *झूठखण्ड* (बाप वा देवताओं की भी ग्लानि करते), निर्गुण

Answers from Sakar Murli 04-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 04-07-2020*

1. कैसी भी परिस्थिति हो, परिस्थिति चली जाए लेकिन ____ नहीं जाए।
°खुशी

2. शिवबाबा कहने से भी बहुत बच्चों को क्या होता है?
° प्रेम के आंसू आ जाते हैं।

3. हर _______ में सेफ रहने वाले _______ की टिकिट के अधिकारी भव। जैसे उस टिकिट के लिए पैसे देते हो ऐसे यहाँ “ _______ ” बनने की मनी चाहिए। सिर्फ बाप के सदा साथ रहो तो ________ कमाई जमा होती रहेगी।
°कन्डीशन, एयरकन्डीशन,सदा विजयी, अनगिनत

4. बाबा ने आज 5 स्वमान दिए। कौन-से?
° शिव शक्ति पाण्डव सेना, आस्तिक, त्रिनेत्री, त्रिकालदर्शी, पण्डे

5. अभी तो तुम _____ देवता बनने के लिए पढ़ते हो। बाबा हमेशा कहते हैं – संगम अक्षर के साथ _______ अक्षर जरूर लिखो।
°पूज्य, पुरूषोत्तम

6. बाबा राय भी देते हैं – ऐसे-ऐसे करो, अपना ______ करो। बाप की ______ पर चलो। एरोप्लेन से ______ गिराओ, जो मनुष्य समझें कि यह तो बरोबर ठीक _______ देते रहते हैं।
°कल्याण, श्रीमत, पर्चे, पैगाम

7. पिछाड़ी में सब क्या करेंगे?
° खूब पुरूषार्थ करेंगे। याद करने लगेंगे।

8. इस ____ कमाई के लिए समय निकालना है, पीछे आते भी ______ से मेकप कर लेना है। यह विकर्म ______ करने का समय है इसलिए कोई भी विकर्म नहीं करना है।
°सच्ची, पुरूषार्थ, विनाश

9. ऊंच बनना है तो अपना ________ रोज़ देखो, कोई भी ______ धोखा न दे, ______ बहुत धोखेबाज हैं इनसे सम्भाल करो।
°पोतामेल, कर्मेन्द्रिय, आंखें

10. तकदीर में नहीं है, इसकी निशानी क्या है?
° तो संशय उठता है – शिवबाबा कैसे आकर पढ़ायेंगे! मैं नहीं मानता। मानते नहीं तो फिर शिवबाबा को याद भी कैसे करेंगे। विकर्म विनाश हो नहीं सकेंगे। यह सारी नम्बरवार राजधानी स्थापन हो रही है।

11. सबसे बुरी आदत कौन-सी है?
° जबान का स्वाद। कोई अच्छी चीज़ देखी तो छिपाकर खा लेंगे। छिपाना अर्थात् चोरी। चोरी रूपी माया भी बहुतों को नाक कान से पकड़ लेती है।

Answers from Sakar Murli 03-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 03-07-2020*

1. *श्रेष्ठ जीवन का अनुभव* स्वत: कब होता?
° जब *निश्चय रूपी फाउण्डेशन* पक्का हो।

2. ______ सेवाओं के बैलेन्स द्वारा सर्व _____ की अनुभूति करने वाले गुणमूर्त भव। आपके द्वारा सर्व दिव्य गुणों का ______ स्पष्ट दिखाई दे। _____ -दान सबसे बड़ा दान है।
°तीन, गुणों, श्रृंगार, गुण

3. बाहर वाले भी जानते हैं, भारत ही प्राचीन ______ था। सतयुग में बिल्कुल ही ______ का राज्य होता है। एक धर्म, एक भाषा होती है। वहाँ किसी भी प्रकार के धक्के नहीं होते। ______ ही ______ है, कोई हंगामा नहीं। वहाँ तो ______ ही ______ है।
°बहिश्त, शान्ति, आराम, आराम, सुख, सुख

4. *परमधाम के 5 नाम* बाबा ने आज सुनाये। कौन-से?
° निर्वाणधाम, मूलवतन, *घर*, निराकारी दुनिया, शान्तिधाम

5. तुम बच्चों को *पढ़कर फिर* क्या करना है?
° *पढ़ाना* है।

6. यह है रूहानी नॉलेज। ______ को ही यह नॉलेज मिलती है। यह नॉलेज एक _______ ही दे सकते हैं।
°रूहों, बाप

7. *पावन बनने का एकमात्र उपाय* कौन-सा है? यह नहीं अपनाया, तो क्या होगा?
° *योग लगाना* है तब ही पावन बनेंगे।
° नहीं तो कभी पावन बन नहीं सकेंगे और पिछाड़ी में हिसाब-किताब चुक्तू कर *सज़ायें* खाकर चले जायेंगे।

8. किन बच्चों की बुद्धि में *याद* नहीं ठहर सकती?
° जिन बच्चों को बाप की पूरी पहचान नहीं, पूरा *निश्चय* नहीं उनकी बुद्धि में याद भी ठहरेगी नहीं। हमको कौन सिखला रहे हैं, वह जानते नहीं तो याद किसको करेंगे? बाप की याद से ही तुम्हारे विकर्म विनाश होंगे।

9. सबसे जास्ती ______ ईश्वर ही है। बाप है बेहद का ________ , ऊंच ते ऊंच बनाने वाला। तुम किसके बच्चे बने हो वह भी नशा होना चाहिए। परमपिता परमात्मा _____ की हम सन्तान हैं, जिसको ही _______ दाता, सद्गति दाता कहते हैं।
°रहमदिल, साहूकार, शिव, जीवनमुक्ति

10. बाप कल्याणकारी है वही आकर भारत का कल्याण करते हैं। *सबसे अधिक कल्याण* किनका करते हैं?
° तुम *बच्चों का!* तुम क्या से क्या बन जाते हो! तुम अमरलोक के मालिक बन जाते हो।

11. परमात्मा से *बेमुख* करने वाला क्या है?
° आत्मा सो परमपिता परमात्मा, सो हम आत्मा – यही *रांग मंत्र* परमात्मा से बेमुख करने वाला है।

12. निराकारी आत्मायें असली ______कुल की हैं। निराकारी दुनिया में रहने वाली हैं। फिर साकारी दुनिया में आती हैं। _____ बजाने आना पड़ता है। तुमने इतने जन्म _____ कुल में लिये फिर इतने जन्म _____ कुल में लिये। 84 जन्मों का चक्र है।
°ईश्वरीय, पार्ट, दैवी, क्षत्रिय

13. इस *देवी-देवता धर्म का बीज* क्या / कौन है?
° परमपिता *परमात्मा* शिव।

14. जो जन्म-जन्मान्तर *लिंग* को ही याद करते हैं, समझते हैं यह परमात्मा है, उनके लिए क्या सुनाया?
° (परमात्मा का) यह चिन्ह है, वह है निराकार, साकार नहीं है।

15. इनको *रुद्र ज्ञान यज्ञ* क्यों कहा जाता?
° *रुद्र* शिवबाबा ने यज्ञ रचा है
° बाबा *ज्ञान* देते
° इस बेहद *यज्ञ* में सारी पुरानी दुनिया की आहुति पड़नी है। फिर नई दुनिया स्थापन हो जायेगी।

16. अभी तुम बच्चों को बेहद का ______ सिखाया जाता है। यह है ही पुरानी दुनिया, अब सुखधाम को याद करो, फिर वाया शान्तिधाम यहाँ आना है।
°वैराग्य

Answers from Sakar Murli 02-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 02-07-2020*

1. सदा बाप के अविनाशी और नि:स्वार्थ _____ में ________ रहने वाले मायाप्रूफ भव
°प्रेम, लवलीन

2. *सेकण्ड में फुलस्टॉप* कौन लगा सकता है?
° *न्यारे-प्यारे होकर कर्म* करने वाला।

3. (बुद्धि का) *ताला* किनका खुलेगा? _(2)_
° जो *श्रीमत* पर चलने लग पड़ेंगे और पतित-पावन बाप को *याद* करेंगे।

4. तुम जब *किसको समझाते* हो, तो बुद्धि में क्या आना चाहिए? _(2)_
° हमारी आत्मा में ज्ञान है, *आत्मा को यह सुनाता* हूँ।
° हमने *बाबा से जो सुना* है वह आत्माओं को सुनाता हूँ।

5. तुम्हें अभी भविष्य ____ जन्मों के लिए यहाँ ही पढ़ाई पढ़नी है, कांटे से ________ फूल बनना है, _______ धारण करने और कराने हैं। हमारे बाप के पास यह कारखाना है, यह मील है, _______ रहता है ना।पुरानी दुनिया और नई दुनिया का तुम _______ को ही पता है।
°21, खुशबूदार, दैवीगुण, नशा, ब्राह्मणों

6. शान्ति के साथ *सुख भी चाहिए* , तो शिवबाबा की याद के साथ-साथ क्या करना है?
° *स्वदर्शन चक्रधारी* बन राजाई को भी याद करना है।

7. हम *कैसी दुनिया* में जा रहे? _(3)_
° नई दुनिया, सतयुग, *स्वर्ग*
° जहां *दैवीगुण-सम्पन्न देवता* राज्य करते (यह लक्ष्मी-नारायण प्रेम के सागर हैं।)
° *पवित्र सृष्टि* और पवित्र शरीर होंगा।

8. आत्मा को _______ नॉलेज मिली है। ज्ञान की तीसरी _______ मिली है।
°स्प्रीचुअल, आंख

9. बाप कहते हैं पहले *आत्मा को रियलाइज़* करो। तो देही-अभिमानी रहने लिये बाबा ने कौन-कौन से संकल्प सुनाये? _(11)_
° आत्मायें *भाई-भाई* हैं।
° आत्मा *कानों से सुनती* है, सुनाने वाला है परमपिता परमात्मा। उनको सुप्रीम आत्मा कहेंगे।
° हमारी आत्मा में ज्ञान है, (दूसरी) *आत्मा को यह सुनाता* हूँ
° मैं आत्मा *अविनाशी* हूँ।
° मैं आत्मा इन *कर्मेन्द्रियों द्वारा पार्ट* बजा रही हूँ।
° तुम आत्मा शूद्र कुल में थी, अभी ब्राह्मण कुल में हो। फिर देवता कुल में जायेंगे।
° अपने को आत्मा निश्चय करना है, आत्मा *निश्चय कर बैठो*।
° तुम आत्मायें तो *अमर* हो।
° आत्मा ही एक *शरीर छोड़ दूसरा* लेती है।
° आत्मा अविनाशी है। है कितनी *छोटी* । उनमें 84 जन्मों का पार्ट है।
° आत्मा को *स्प्रीचुअल नॉलेज* मिली है।

10. वहाँ (सतयुग में) तुम्हारे लिए *तत्व भी पवित्र* चाहिए। क्यों?
° इस आसुरी पृथ्वी पर (तुम) *देवताओं की परछाई* (भी) नहीं पड़ सकती।

11. *स्वास्तिका* में भी 4 (समान) भाग देते हैं। क्यों?
° क्योंकि यह 4 युगों का ड्रामा है (जिन सबकी अवधि एक समान है)

12. आगे यह ड्रामा, *बाइसकोप* आदि नहीं थे। यह भी अभी बने हैं। क्यों बने हैं?
° क्योंकि बाप को (ड्रामा के ज्ञान का) *दृष्टान्त देने में सहज* हो!

13. *ड्रामा में नूँध* है, फिर हम पुरूषार्थ ही क्यों करें! _(सही / गलत)_
° *गलत* (अरे, पुरूषार्थ बिगर तो पानी भी नहीं मिल सकता। कर्म तो जरूर करना ही है।)

14. गीता में *कुछ-कुछ अक्षर* ठीक होते भी, उनसे प्राप्ति क्यों नहीं होती? _(बाबा ने एक शब्द का उदाहरण दिया)_
° *भगवानुवाच* है परन्तु भगवान किसको कहा जाता है, यह किसी को पता नहीं है।

15. (पहले-पहले) बाबा के पास आते थे तो कहते जो विकर्म किये हैं, वह *बताओ*। क्यों? (2)
° *हल्का* हो जायेगा (इसमें भी मुख्य विकार की बात है।)
° बाप बच्चों के *कल्याण* अर्थ ही पूछते हैं।

16. दृष्टान्त देते हैं कि (सूरदास) ने अपनी *आंखें निकाल दी*। इसका आध्यात्मिक रहस्य क्या है?
° बच्चों की कभी क्रिमिनल आई नहीं होनी चाहिए। यह *आंखें ही धोखा देने वाली हैं* इसलिए दृष्टान्त देते हैं कि उसने अपनी आंखें निकाल दी।

17. बाप की *महिमा* क्या है?
° गायन भी है ना – परमपिता परमात्मा ब्रह्मा द्वारा स्थापना करते हैं। वह ज्ञान का सागर, मनुष्य सृष्टि का बीजरूप है। वह *सत है, चैतन्य है, आनन्द, सुख-शान्ति का सागर है*। यह है बाप की महिमा।

Answers from Sakar Murli 01-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 01-07-2020*

1. बच्चों को कितनी _____ होनी चाहिए। बाबा हमको फिर से क्या बनाने आये हैं! तुम बच्चों को _____ होना चाहिए कि भगवान हमको पढ़ाते हैं। ________ नर से नारायण बनने की सामने खड़ी है।
° खुशी, फ़खुर, एम ऑब्जेक्ट

2. *रिगार्ड देना* अर्थात्‌ क्या?
° दूसरे के विचारों को अपने विचारों से मिलाना।

3. तुम याद के _____ से ही सारे सृष्टि को पवित्र बनाते हो क्योंकि तुम्हारे लिए तो _____ सृष्टि चाहिए।
° बल, पवित्र

4. किसी से *बात* कैसे करनी है? (बाबा ने एक बहुत श्रेष्ठ धारणा की पॉइंट आज सुनाई)
° बड़े आदमी (वा सभी) को *हमेशा “आप” कह बात करनी होती है।*

5. स्व कल्याण के ________द्वारा विश्व कल्याण की सेवा में सदा सफलतामूर्त भव। जो बोलते हो वह आपके स्वरूप से _______ दिखाई दे तब मानेंगे। दिलशिकस्त आत्माओं में ______ परिवर्तन देखने से ही हिम्मत वा शक्ति आ सकती।
° प्रत्यक्ष प्रमाण, प्रैक्टिकल, प्रैक्टिकल

6. माया पर जीत पानी है, बहुत ऊंच पद है। तो *मायाजीत* बनने की कौन-सी 2 वन्डरफुल युक्तियां बाबा ने आज बताई?
° इसलिए बाबा कहते हैं – (याद का) *चार्ट* रखो और *सर्विस का ख्याल* करो तो बहुत खुशी होगी।

7. तुम हो ______ रूहानी सर्जन। तुमको सिखलाते हैं आत्मा को _____ का इन्जेक्शन कैसे लगाना है। बाबा है _______ सर्जन। दूसरा बच्चों को समझाया – _______ बनना है, अविनाशी ज्ञान रत्नों का। अच्छा!
° मास्टर, ज्ञान, अविनाशी, सेल्समैन

8. बाबा ______ भी तो है ना। तुमसे कखपन पाई पैसे लेकर एक्सचेंज में क्या देता हूँ! इसलिए गाया जाता है _______ । कौड़ी से हीरे जैसा बनाने वाला, मनुष्य को देवता बनाने वाला। ________ एक बाप की है। बाप न होता, तो तुम्हारी क्या _______ होती।
° बिजनेसमैन, रहमदिल, बलिहारी, महिमा

9. हमको तो अपनी अविनाशी ____ करनी है, इसमें बहुतों का कल्याण होगा। सर्विस की वृद्धि तभी होगी जब बच्चे कार्य _______ से करे। बच्चों को सर्विस का ______ बनाना है। आपस में मिलकर _____ निकालनी चाहिए। बाप बच्चों को समझाते हैं ______ बुद्धि बनो।
° कमाई, फ्राकदिली, प्लैन, राय, विशाल

10. अच्छे-अच्छे सेन्टर बनाकर बोर्ड-चित्र पर सुन्दर-सुन्दर अक्षर लिखने है। तो बाबा ने आज कौन-से *4 सुन्दर टॉपिक* सुनाये?
° *विश्व में शान्ति* कैसे हो सकती है आकर समझो।
° *21 जन्मों के लिए निरोगी* कैसे बन सकते हो, आकर समझो।
° ऐसी खुशी की बातें लिखी हुई हो। 21 जन्मों के लिए निरोगी, *सतयुगी डबल सिरताज* आकर बनो।
° *अमरलोक का मालिक* तुम कैसे बन सकते हो आकर समझो।

11. बाबा कितनी अच्छी-अच्छी प्वाइंट्स समझाते हैं, *बच्चों को भूल जाती* हैं। तो इसका उपाय क्या बताया?
° तब बाबा कहते हैं प्वाइंट्स *लिखो* । टॉपिक्स लिखते रहो।

12. बाबा पहले-पहले राय देते हैं कि देहली जो _____ थी, फिर से इसे ______ बनाना है। देहली में भी _______ से पर्चे गिराओ।
° परिस्तान, परिस्तान, एरोप्लेन

13. बच्चों की बुद्धि में है कि हम अच्छी रीति पुरूषार्थ कर बाबा के _____ में नजदीक आ जाएं। यह कितना ______ है जो सर्व का सद्गति दाता परमपिता परमात्मा आकर पढ़ाते। तुमको यह सब प्वाइंट्स भी ______ करनी है। गीता के _____ कौन। अभी तुम बच्चों ने ज्ञान _____ रचा है श्रीमत से। जो फिर विद्यालय भी हो जाता है।
°माला, वन्डर, धारण, भगवान, यज्ञ

Answers from Sakar Murli 15-07-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 15-07-2020*

1. आज बाबा ने आते ही अपनी क्या *महिमा* सुनाई? इससे संबंधित *संगमयुग* की कौन-सी बातें सुनाई? तो हमे क्या *परहेज* / *पुरुषार्थ* करना है?
° वह है *परमपिता परमात्मा* शिव, गॉड फादर… ज्ञान सागर नॉलेजफुल टीचर, बाप… पतित-पावन सद्गति दाता
° वह हमको पढ़ा रहे हैं। हम हैं *ब्रह्माकुमार-कुमारियाँ* । *ब्रह्मा* भी रचना है शिवबाबा की और अभी है भी *संगमयुग* । *एम ऑब्जेक्ट* भी *राजयोग* की है, हमको राजयोग सिखलाकर त्रिकालदर्शी बना रहे।
° परहेज में *सच्चा वैष्णव* बनना अर्थात् 3 बाते (वेजिटेरियन, प्याज़ आदि तमोगुणी चीज़ें नहीं, पवित्र रहना)
° देह के सम्बन्ध तोड़ अपने को *आत्मा* समझो। मामेकम् *याद* करो। बस तुम्हारे 84 जन्म अब पूरे हुए। अब तमोप्रधान से *सतोप्रधान* बनना है।

2. *बाबा के दिलतख्त* पर कौन-बैठ सकते? तो अब हमे क्या करना है? इससे प्राप्ति क्या है?
° बापदादा का दिलतख्त इतना प्योर है जो इस तख्त पर *सदा प्योर आत्मायें ही बैठ सकती* हैं।
° जिनके संकल्प में भी अपवित्रता या अमर्यादा आ जाती है वो तख्तनशीन के बजाए गिरती कला में नीचे आ जाते हैं इसलिए पहले *शुद्ध संकल्प के व्रत द्वारा अपनी वृत्ति का परिवर्तन* करो।
° वृत्ति परिवर्तन से भविष्य *जीवन रूपी सृष्टि बदल जायेगी* ।

3. हम कितने *भाग्यशाली* है? ऐसे बच्चों की *निशानी* क्या है?
° बाप कहते हैं तुम बच्चे *सौभाग्यशाली* , हजार भाग्यशाली, करोड़ भाग्यशाली, पदम, अरब, खरब भाग्यशाली हो।
° जो बच्चे अपने को सौभाग्यशाली समझते हैं, वह जरूर अच्छी तरह से बाप को *याद* करते रहेंगे। वही गुलाब के फूल ( *खुशबूदार फूल* ) बनेंगे।

4. लौकिक बाप नहीं कहेंगे वा पूछेंगे कि मुझे याद करो, *याद* होती ही है। यहाँ पूछना पड़ता है, क्यों?
स्त्री 12 मास तक तो अच्छी रीति याद करती है, *मुँह ढक कर रोती रहती* है। बाबा ने इसका कौन-सा जबरदस्त उत्तर दिया?
° क्योंकि *माया भुला देती* है।
° ऐसे मुँह ढक कर अगर तुम बाप को याद करो दिन-रात तो *बेडा ही पार* हो जाए। बाप कहते हैं – जैसे पति को तुम याद करती रहती हो ऐसे मेरे को याद करो तो तुम्हारे विकर्म विनाश हो जाएं। बाप युक्तियां बतलाते हैं ऐसे-ऐसे करो।

5. बच्चों को इस पढ़ाई का अच्छी रीति _____ करना है। अभी बाप कहते हैं – मीठे बच्चे, बहुत-बहुत ______ बनो। यहाँ तो ज्ञान सागर के कण्ठे पर आते हो, जितनी _____ करेंगे उतना अच्छा है। इसमें लग जाना चाहिए। तुम आते ही हो ________ की झोली भरने।
°सिमरण, समझदार, कमाई, अविनाशी ज्ञान रत्नों

6. बाप बैठ मीठे बच्चों को कहते बच्चे *सुखदाई* बनो। और हमें भी अपनी चाल-चलन ( *मैनर्स* ) अच्छी रखनी है। तो
कोई कुछ बोले, तो क्या करना है? (3)
° *सुना-अनसुना* कर दो।
° तुम *मुस्कराते* रहो तो वह आपेही ठण्डा हो जायेगा।
° बाबा ने कहा था कोई क्रोध करे तो तुम उन पर *फूल चढ़ाओ* । (बाप-समन अपकारी पर उपकार)

7. तुम मीठे-मीठे बच्चों को कितना _____ ले जाते हैं। हम क्या थे, अभी क्या बनते हैं! विश्व के मालिक बनते हैं। _______ में भी नहीं था। यह नया _____ झाड़ स्थापन हो रहा है ना। बच्चे जानते हैं हमारा _____ फूलों का बगीचा बन रहा है। सतयुग में ______ ही रहते हैं।
°ऊंच, ख्याल-ख्वाब, दैवी, दैवी, देवतायें

8. तन और मन को ______ समझकर चलेंगे तो ______ रहेंगे और रूहानियत आयेगी।
°अमानत, अनासक्‍त

9. बेहद का बाप भी बच्चों को कहते हैं याद की यात्रा बहुत _______ है। बाप कहते हैं यह है ______ यात्रा। अब तुम बच्चे भी जितना _______ करेंगे, उतना ही कल्याण करेंगे। तो बाप समझाते हैं खूब ______ करो। बरोबर मम्मा-बाबा सबसे जास्ती _____ करते हैं।
°सहज, रूहानी, पुरूषार्थ, पुरूषार्थ, सर्विस

10. *भगवान अपना बच्चा बनाते* हैं, तो हम क्या बन जाते हैं? *माया* थप्पड़ कब मारती है?
° खुदा के बच्चे तो हो ही। भगवान अपना बच्चा बनाते हैं तो तुम *भगवान-भगवती* बन जाते हो। लक्ष्मी-नारायण को गॉड गॉडेज कहते हैं ना।
° तुम *याद नहीं करते* हो, देह-अभिमान में आ जाते हो तो माया थप्पड़ मार देती है।

11. जो दान आदि करते हैं उनको कहेंगे *पुण्य आत्मा* । इससे क्या सिद्ध होता है? (2)
*सर्वव्यापी* कहना रांग है, इसलिए कौन-सा तर्क बाबा ने दिया?
° आत्मा ही दान-पुण्य करती है इसलिए पुण्य आत्मा, पवित्र आत्मा कहा जाता है। *आत्मा कोई निर्लेप नहीं* है। ऐसे अच्छे-अच्छे अक्षर याद करने चाहिए।
° (सर्वव्यापी) साधुओं को भी महान् आत्मा कहते हैं। *महान् परमात्मा नहीं कहा जाता* है।

12. शिवबाबा, ब्रह्मा बाबा, मम्मा (और हम सभी) का आपसी *सम्बंध* किन शब्दों में बाबा ने स्पष्ट किया?
° शिवबाबा सागर है। ब्रह्मा बाबा है ब्रह्मपुत्रा बड़ी नदी। मेला भी लगता है *सागर और ब्रह्मपुत्रा* का। (हम सभी ज्ञान नदियां-गंगायें है)
° ब्रह्मा बाबा है *बड़ी मम्मा* , जिसमें बाप प्रवेश कर बच्चों को रचते हैं। (फिर मम्मा-सरस्वती हो गई छोटी मम्मा)