Answers from Avyakt Murli 17-05-2020

*Om Shanti*

*Answers from Avyakt Murli 17-05-2020*

1. खुशियों के _____ के बच्चे बने हो तो हर संकल्प में, हर सेकण्ड खुशी की लहरों में लहराने वाले हो। सदा खुशियों के _____ हो!
° *सागर* , भण्डार

2. खुशी के लिए बाबा ने आज *16 विशेषण / उपमाएं* / शब्द प्रयोग किये… उनमें से कुछ बताइए।
° *रूहानी* खुशी, *आत्मिक* खुशी, *अलौकिक* खुशी, *आन्तरिक* खुशी , *वास्तविक* खुशी, *सदा* खुशी
° *अविनाशी* खुशी, *बेहद* खुशी, खुशी की *झलक* , खुशनसीबी की *फलक*
° खुशी का *खजाना* , खुशी का *भण्डार* , खुशियों के *सागर* (के बच्चे)
° खुशी की *खुशबू*, सदा खुशी के उमंग, उत्साह की *लहरों* , *भाग्य* की खुशी
° *मौज* , अतीन्द्रिय *सुख*

3. तो सदा स्वयं को _____ के आधार से संगठन की शक्ति में लाना, तिल समान _____ बनना और पतंग बन _____ में उड़ना, यह है आज के दिन का महत्व। साथ में जो भी कुछ _____ हो उसको दान में दे दो, _____ की आग जला दी। वह संक्रान्ति कहते हैं, आप _____ परिवर्तन कहेंगे।
° मधुरता (वा स्नेह), अति सूक्ष्म बिन्दी रूप, *उड़ती कला* , कमजोरी, दृढ़ संकल्प, संस्कार

4. बापदादा आज *किसको मिलने* आए है? *सम्पूर्ण पवित्रता* किसे कहेंगे?
° *होली-हैप्पी हंसों की सभा* (होली अर्थात् पवित्रता की प्रत्यक्ष निशानी-हैपी अर्थात् खुशी सदा प्रत्यक्ष रूप में दिखाई देगी।)
° अयथार्थ-व्यर्थ-साधारण *संकल्प-बोल-कर्म को समर्थ-श्रेष्ठ* बनाना ही सम्पूर्ण पवित्रता है

5. सदा भगवान और भाग्य की _____ में रहने वाले सर्वश्रेष्ठ भाग्यवान भव
° *स्मृति*

6. हम *ब्राह्मण* क्यूँ बने है?
° खुशी की जीवन व्यतीत करने के लिए ही श्रेष्ठ रूहानी जीवन अपनाई
° *रूहानी आन्तरिक खुशी वा अतीन्द्रिय सुख* जो सारे कल्प में नहीं प्राप्त हो सकता है वह प्राप्त करने के लिए ब्राह्मण बने हो।

7. बेहद की खुशी सेवा की वा सर्व के स्नेह की, सर्व द्वारा अविनाशी सम्मान प्राप्त होने की _____ अर्थात् श्रेष्ठ भाग्य स्वत: ही अनुभूति करायेगी। अविनाशी खुशी की निशानी है- उनको औरों से भी सदा खुशी की _____ अवश्य प्राप्त होंगी।
° *खुशनसीबी* , दुआयें

8. *सच्ची सेवा* किसे कहेंगे? _(4)_
° अपने *हर्षितमुख चेहरे* से सर्व प्राप्तियों की अनुभूति कराना – सच्ची सेवा है।
° सच्ची सेवा सदा बेहद की स्थिति का, *बेहद की खुशी* का अनुभव कराती है। स्वउन्नति, *स्व प्राप्ति* , सन्तुष्टता और *महानता* की अनुभूति
° सेवा अर्थात् *फूलों के बगीचे को हरा-भरा* करना। सेवा अर्थात् फूलों के बगीचे का अनुभव करना
° सबसे स्नेह, सम्मान, *दुआएं* प्राप्त करना

9. सदा _____ की कहानियाँ सबको सुनाते रहो।
° *अनुभव*

10. आज *अंतरराष्ट्रीय योग* में कौन सा अभ्यास करना है?
° सदा इसी स्वमान में बैठें कि मैं आत्मा *सर्व प्राप्तियों से सम्पन्न सर्वश्रेष्ठ भाग्यवान आत्मा* हूँ।
° *प्यार के सागर बाप* के प्यार की किरणें निकलकर मुझ आत्मा में समाती जा रही हैं।
° वही प्यार के *वायब्रेशन चारों ओर* वातावरण में फैल रहे हैं।

11. प्रवृत्ति में रहते सदा _____ और बाप के प्यारे हो ना! तीनों ही प्रकार के _____ में जरा भी कमी है तो निश्चिन्त नहीं रह सकते।माया हिल जाए आपका निश्चय रूपी पांव न हिले। माया स्वयं _____ होती है। सदा _____ यही आपका पांव है।
° न्यारे, *निश्चय* , सरेण्डर, एक बल एक भरोसा (वा निश्चय)

12. दुनिया वाले सिर्फ कहते हैं कि खाओ पियो मौज करो… *बापदादा* क्या कहते?
° खाओ और *खिलाओ* । मौज में रहो और *मौज में लाओ* ।

13. इस वर्ष विशेष _____ पर अटेन्शन रखने का समय दिया जा रहा है।
° *स्व*

14. खुशी किन 7 बातों के *आधार पर नहीं* होनी चाहिए?
° साधन, हद की प्राप्ति
° थोड़े समय की सफलता, मान्यता, नामाचार
° इच्छा पूर्ति, अच्छा लगना (चाहे व्यक्ति, वैभव, स्थान से)

15. *बलिहार* होना अर्थात्‌ क्या?
° बलिहार अर्थात् सदा समर्पित हो *बलवान* बनने वाले। मेरा कुछ नहीं (शरीर भी नहीं)

Answers from Sakar Murli 16-05-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 16-05-2020*

1. तुम्हारी मैं कितनी महिमा बढ़ाता हूँ। भारत माता की _____ कहते हैं ना।
° *जय*

2. सतयुग में तो तुम्हारी आत्मा पवित्र _____ हो जाती है तो शरीर भी _____ मिलता है। _(जैसा सोना, वैसा जेवर)_
° कंचन, *कंचन*

3. एक बाप की _____ में रहो और बाप को ही अपना _____ बनाओ।
° कम्पन्नी, *कम्पैनियन*

4. अब तुम बच्चे बाप के सम्मुख बैठे हो तो कितनी _____ होनी चाहिए! यहाँ डायरेक्ट _____ आती है।
° *खुशी* , भासना

5. *सतयुग* में क्या-क्या होगा?
° जवाहरातों के महल, शूबीरस, बड़े-बड़े फल
° एक लक्ष्मी-नारायण (दिव्यगुण वाले देवताओं) का राज्य-डिनायस्टी (सभी क्षीरखण्ड)
° सतोप्रधान-ता, सुख, पीस, आत्मा-शरीर दोनों कंचन

6. इस समय तुम्हारी बहुत महिमा है। तुम भारत की _____ करते हो। पूजा भी तुम्हारी जास्ती होती है।
° *सेवा*

7. यह है आत्मा और परमात्मा का मेला, _____ मेला… इनसे तुम _____ वा _____ बनते हो।
° ईश्वरीय, *उज्जवल* , पारसबुद्धि

8. बच्चों को बैठ बहलाते हैं, जो तुम सुनते-सुनते _____ हो जाते हो। मनुष्य से देवता!
° *चेंज*

9. _____ करने के बजाए हर पल बाप का _____ अनुभव करने वाले निश्चय बुद्धि विजयी भव
° किनारा, *सहारा*

10. बाबा ने हमे किन *3 प्रकार के स्वमानों* से आज श्रृंगारा?
° लक्की _(भाग्य)_
° स्वदर्शन चक्रधारी ब्राह्मण, त्रिनेत्री, त्रिकालदर्शी _(ज्ञान)_
° भारत माता _(सेवा)_

11. बाप कहते हैं मैं तो तुम बच्चों को _____ देने वाला हूँ।
° *सुख*

12. अब बाप कहते हैं _____ से न्यारा बनो। अपने को _____ समझो। देह नहीं समझो।
° नाम-रूप, *अशरीरी*

13. अभी हम सतयुग से लेकर कलियुग _____ तक हिस्ट्री-जॉग्राफी समझ रहे हैं। यह _____ की हिस्ट्री-जॉग्राफी अभी तुम्हारी बुद्धि में है। और कोई सतसंग में हिस्ट्री-जॉग्राफी अक्षर नहीं सुनेंगे।
° अन्त, *बेहद*

14. मनुष्य ही _____ बनते हैं, इसलिए सूक्ष्मवतन दिखाया है।
° *फ़रिश्ता*

15. अहो प्रभू तेरी लीला। *कौन-सी लीला?*
° *सृष्टि के बदलने की* लीला। यह है सबसे बड़ी लीला।

16. अब बच्चे छोटे अथवा बड़े सब जान गये हैं कि अभी _____ चलना है। यह नाटक पूरा होता है। हम फिर से _____ में जायेंगे फिर 84 जन्मों का चक्र लगाना है।
° घर, *सतयुग*

17. श्रीमत पर चलते बाप को याद करते रहेंगे तो _____ हो, _____ पद पायेंगे।
° विकर्म विनाश, *ऊंच*

18. इस मेले में _____ अनुसार तुम आये हो। यह नूँध है।
° *ड्रामा*

19. _____ का कनेक्शन रावण के साथ है। _____ का कनेक्शन राम के साथ है।
° भक्ति (रावण के वश दुःखी होने कारण भक्ति शुरू होती), *ज्ञान*

20. शिव का क्या *पार्ट* है?
° ज्ञान सागर नॉलेजफुल *आकर हमको पढ़ाते*

21. जल्दी सो जाओ फिर सवेरे उठो। _____ से _____ बजे तक आकर बैठो। बाबा भी आ जायेंगे, बच्चे खुश होंगे।
° *3, 5*

22. _____ है 5 विकारों का और _____ है सारी पुरानी दुनिया से।
° सन्यास, वैराग्य

23. *मनुष्यों के झाड़ में ऊपर* में कौन हैं?
° *ग्रेट-ग्रेट ग्रैन्ड फादर ब्रह्मा* को ही कहेंगे।

24. बाप का _____ है जिसने सारा ज्ञान सुनाया है।
° *शुक्रिया*

Answers from Sakar Murli 15-05-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 15-05-2020*

1. तुम क्या थे, अब क्या बनते हो। बच्चों को बड़ा _____ रहना चाहिए।
° *नशा*

2. चलते-फिरते सब काम करते, जैसे _____ को याद करते हैं, ऐसे याद में रहो।
° *आशिक माशूक*

3. सारी सृष्टि के मनुष्य मात्र को बाप समझाते रहते हैं – बच्चे अभी _____ के द्वार खुल रहे हैं। अब तुम्हारा बुद्धियोग _____ तरफ जाना चाहिए।
° स्वर्ग, *स्वर्ग*

4. कुमारियों को तो बहुत सर्विस का _____ आना चाहिए।
° *जोश*

5. निश्चयबुद्धी-विजयी की कौन सी *3 मुख्य विशेषताएं* बाबा ने आज वरदान में सुनाई?
° *खुशी* में नाचते, *व्यर्थ से मुक्त*
° *मास्टर सहारे दाता* बन हिम्मत दे सबको ऊंचा उठाते

6. _____ और _____ स्थिति से सेवा करने वाले ही सफलता मूर्त हैं। _(स्लोगन)_
° *नि:स्वार्थ* , निर्विकल्प

7. यह _____ का चित्र बहुत अच्छा है – गेट वे टू हेविन।
° *गोले*

8. इसमें बर्तन चाहिए सोने का, जिसमें _____ ठहरे।
° *अमृत*

9. *मुरली* हमने नहीं पढ़ी तो क्या हुआ! हम तो पार हो गये हैं। (सही / गलत)
° *गलत* (यह देह-अभिमान है। मुरली जरूर पढ़नी है।)

10. याद से कौन सी *3 मुख्य प्राप्तियां* आज बाबा ने सुनाई?
° *विकर्म विनाश* होते, *पुण्य आत्मा* वा *पूज्य* बनते (पारस-बुद्धि भी बनते, बुद्धि सोने का बर्तन)

11. गली-गली में तुम्हारा _____ हो जायेगा। गेट वे टू हेविन।
° *स्कूल*

12. यह है ज्ञान सागर की _____।
° *दरबार*

13. हेविन में जाने वाले को कहा जाता है _____।
° *पवित्र*

14. _____ कहती है – कोई को दु:ख न दो और सबको रास्ता बताओ।
° *श्रीमत*

15. मैं अभी डायरेक्ट आया हुआ हूँ, एकदम _____ हो जाओ। अभी तो मैं हूँ डायरेक्ट। अभी तुम जो करेंगे उनका रिटर्न _____ मिलेगा।
° सरेन्डर, *पद्मगुणा*

16. अपनी *दिल से क्या पूछना* है?
° हमको बाप पढ़ा रहे हैं। अपनी दिल से पूछना चाहिए *हम पढ़ते हैं वा नहीं? कितनो को पढ़ाते हैं?*

Answers from Sakar Murli 14-05-2020

Answers from Sakar Murli 14-05-2020


1. परमात्म याद की _____ में समाने वाले संगमयुगी श्रेष्ठ भाग्यवान आत्मा भव। परमात्म _____ है – याद की लवलीन अवस्था। यह _____ सेकेण्ड में अनेक जन्मों के दुख-दर्द भुला देती है।
° गोदी, *गोदी* , गोद

2. पहले-पहले 10-15 को रास्ता बताकर फिर बाद में _____ करना चाहिए। पहले शुभ काम करके आओ, इसमें ही तुम्हारा कल्याण है।
° *भोजन*

3. तुम बच्चे जानते हो 5000 वर्ष पहले भी हमको _____ मिली थी। अभी फिर से दैवी _____ स्थापन हो रही है।
° बादशाही, *राजधानी*

4. ऐसा _____ बनो जो बाबा आपके गीत गाये और आप बाबा के गीत गाओ।
° *सपूत*

5. यहाँ आत्माओं और परमात्मा का मिलन होता है, जिसको ही सच्चा _____ कहा जाता है।
° *मेला*

6. रीयल _____ बाप से तब हो जब अपने को आत्मा समझे। अब तुम बच्चों का इस दुनिया में आर्टीफिशियल _____ है।
° लव, *लव*

7. *भाषण की तैयारी* कैसे करनी है?
° कभी भी कोई भाषण आदि करना हो तो आपस में *मिलकर* दो चार बारी *रिहर्सल* करो, प्वाइन्ट्स एडीशन *करेक्शन* कर तैयार करो तो फिर *रिफाईन* भाषण करेंगे।

8. इस पढ़ाई से कितनी _____ होती है। तो खुशी होनी चाहिए। तुम बच्चों के अन्दर में _____ की खुशी रहती है।
° *कमाई* , ज्ञान

9. तुम बच्चों को सर्विस करने के लिए _____ आनी चाहिए। कई बच्चे हैं जिनको गांव-गांव में सर्विस करने का _____ है। बाबा सर्विस का _____ दिलाते हैं। बाप भी _____ बढ़ाते हैं।
° उछल, *शौक* , उमंग, हिम्मत

10. यहाँ सम्मुख सुनने से _____ आयेगा। हम नई दुनिया में अपने _____ महल जाकर बनायेंगे।
° *मज़ा* , हीरे-जवाहरातों के

11. इस चक्र को ही सिर्फ समझना है। इनका ही गायन है सेकण्ड में _____। फिर _____ भी सेकण्ड की बात है।
°जीवनमुक्ति, *चढ़ती कला*

12. नई दुनिया बनती है बेहद की _____ से। हर बात में _____ करना होता है। _____ एक बाप को याद करो तो पावन दुनिया के मालिक बन जायेंगे। अन्त मती सो गति हो जायेगी।
° पढ़ाई, *पुरुषार्थ*, पतित-पावन

13. पढ़ाई और _____ से ही बाप समान बनेंगे। जितना जास्ती _____ करेंगे उतना ही मीठा बनेंगे। बहुत लवली बच्चे चाहिए।
° *धारणा*, धारणा

14. बाबा ने *सेवा का उमंग* किन शब्दों से दिलाया?
° कोई मदद की दरकार हो तो बाबा *दुल्हेलाल* बैठा है
° बाप आये हैं सर्विस पर, सर्विस के लिए *सब कुछ* है।
° सर्विस करने वाले कभी भूख नहीं मर सकते। डरने की कोई बात नहीं है। तुम्हारी ईश्वरीय मिशन *बड़ी सहज* है। चित्र आदि सब तुमको मिलेंगे।

15. तुम जानते हो ऊंच ते ऊंच भगवान शिव है, वह है _____ बाप, टीचर, प्रिसेप्टर। साथ ले जाने की _____ और कोई कर न सकें।
° *ओबीडियन्ट* , गैरन्टी

16. हम तुमको _____ का वर्सा देने आया हूँ। फिर भूल क्यों जाते हो! मैं तुम्हारा बेहद का बाप हूँ, _____ सिखलाने आया हूँ। तो क्या तुम श्रीमत पर नहीं चलेंगे।
° मुक्ति-जीवनमुक्ति, *राजयोग*

17. जो बेहद के बाप में नॉलेज है, वह बच्चों की _____ में है। ऊंच ते ऊंच बाप से हम कितना ऊंच बनते आये हैं। ऐसे-ऐसे अपने से _____ करनी हैं। अभी तुम बच्चे पत्थरबुद्धि से _____ जैसा बनते हो।
° बुद्धि, बातें, *हीरे*

18. अब तुम बच्चों को _____ बनना है। आधाकल्प रावण राज्य में हम बाप को भूल गये, अब बाप ने आकर _____ किया है।
° देही-अभिमानी, *सुजाग*

19. अभी तुम बाप के मददगार बने हो। तुम अपनी _____ से राज्य स्थापन कर रहे हो।
° *शक्ति*

20. बाप से ही लव है, _____ से भी लव है। बाप को और _____ को याद करना है।
° *घर* , घर

21. आगे चल तुम्हारी _____ भी भाई-भाई की हो जायेगी। जितना पुरुषार्थ करेंगे उतना वह _____ रहेगी।
° वृत्ति, *वृत्ति*

22. हम _____ आये थे। 84 जन्म का चक्र पूरा किया। अब बाप कहते हैं _____ अवस्था में जाना है।
° *अशरीरी* , कर्मातीत

23. बाबा ने कौन सी *4 स्थूल महत्वपूर्ण धारणाओं* की बात की?
° बाइसकोप, शुद्ध भोजन, संग, पवित्रता (किसी भी बात में ममत्व भी नहीं)

Answers from Sakar Murli 13-05-2020

*Om Shanti*

*Answers from Sakar Murli 13-05-2020*

1. एक बाप तो सबको _____ देने वाला है। अभी तुम बच्चों को यह ज्ञान है कि हम राम राज्य में जायेंगे, वहाँ अथाह _____ है।
° सुख, *सुख*

2. जितना बाप की याद में रहेंगे उतना _____ का पारा चढ़ेगा। ब्राह्मण जीवन की विशेषता है _____, इसलिए इसका दान करते चलो।
° खुशी, *खुशी*

3. भारत जैसा _____ दूसरा कोई खण्ड नहीं है।
° *सौभाग्यशाली*

4. शिवबाबा को याद करते रहो। वह भी _____ है, हम आत्मा भी _____ हैं।
° बिन्दी, *बिन्दी*

5. आत्मा कितनी छोटी है, पहले-पहले आत्मा का _____ कराते हैं।
° *रियलाइजेशन*

6. *सफलता-मूर्त* कौन बनते? *गणेश* वा *स्वास्तिका* का क्या अर्थ है?
° जो ज्ञान स्वरूप, *समझदार बनकर कोई भी संकल्प* वा कर्म करते हैं, वे सफलता-मूर्त बनते हैं।
° यह स्वास्तिका, *स्व स्थिति में स्थित* होने और गणेश *नॉलेजफुल स्थिति* का सूचक है।

7. तुम सब मातायें हो, वन्दे मातरम्। तुम सब शिव से _____ लेते हो योग बल से।
° *शक्ति*

8. _____ का समय अच्छा है। उस समय बाहर के विचारों को _____ कर देना चाहिए, कोई भी ख्याल न आये।
° *अमृतवेले* , लॉकप

9. हमको याद करो, _____ हो बाप को ही याद करना है। यह सब अपने साथ _____ करने की युक्तियाँ हैं। अपने साथ _____ करते रहो।
° *अन्तर्मुखी* , बातें, रूहरिहान

10. रोजाना टाइम मुकरर कर दो अपना _____ लिखने का।
° *चार्ट*

11. *याद / योग* के लिए बाबा ने आज 6 नाम / उपमाएं / विशेषण प्रयोग किये… उनमे से कुछ बताइए।
° *योग अग्नि* , योग बल
° मन्मनाभव, वशीकरण मंत्र
° मामेकम् याद, अव्यभिचारी याद

12. जबकि बाप आये हैं, ऐसी राजाई देने तो बच्चों को कितना _____ करना चाहिए। _____ बिगर खाना भी नहीं मिलता।
° पुरूषार्थ, *पुरूषार्थ*

13. किसी को दु:ख देते हैं तो नोट करना है। _____ से बाप को सुनाना है, _____ दिल बन एक बाप की याद से सब हिसाब चुक्तू करने हैं।
° *सच्चाई* , साफ

14. यह पुरूषोत्तम युग भी अभी तुमको _____ सहित बुद्धि में है।_____ सहित याद करने से ही खुशी होगी। देही-अभिमानी जो बात करेंगे _____ सहित। उनसे फल निकलेगा।
° अर्थ, *अर्थ* , अर्थ

15. *शिव के चित्र* पर क्या समझाना है?
° यह ज्ञान का सागर, *पतित-पावन* है, उनको *याद* करना है (बच्चे जानते हैं वही बाप आया है सुख घनेरे का रास्ता बताने।)

16. जिनकी तकदीर में है, वह अच्छी रीति _____ करते और कराते हैं। अब तो बाप कहते हैं पढ़कर _____ हो जाओ।
° धारण, *होशियार*

17. जास्ती ख्याल न कर अपनी भविष्य _____ में लग जाना चाहिए। _____ होने पर ही आधार है तुम्हारे भविष्य का।
° *कमाई* , विकर्म विनाश

18. बाप कहते हैं मैं आकर तुम बच्चों को _____ देता हूँ। मैं आकर तुम बच्चों को माया के _____ से छुड़ाता हूँ।
° *मंत्र* , बन्धन

19. बाप ने तुम्हें ज्ञान का _____ नेत्र दिया है। तुमने ही पहले-पहले एक शिवबाबा का _____ बनाया। अभी तुम समझा सकते हो कि एक _____ धर्म था, वह प्राय: लोप हो गया है। लाखों वर्ष होते तो मनुष्य _____ हो जाएं।
° *तीसरा* , मन्दिर, आदि सनातन देवी-देवता, अनगिनत

20. यह बेहद का नाटक है, तुम सभी हो ____। आत्मा _____ होकर क्रियेटर, डायरेक्टर, मुख्य एक्टर को न जाने तो वह क्या काम की।
° एक्टर्स, *एक्टर*

21. आत्मा को देख सकते हैं (दिव्य दृष्टि से), परन्तु उससे कोई _____ नहीं है।
° *फायदा*

Answers from Sakar Murli 12-05-2020



1. सदा रूहानी _____ का अनुभव करते रहो तो कभी भी मूंझेंगे नहीं।
° *मौज*

2. यह _____लाइफ भी एक ही बार होती है, जबकि भगवान आकर पढ़ाते हैं। तुम्हें अपना एक _____ भी वेस्ट नहीं करना चाहिए।
° *स्टूडेन्ट* , मिनट

3. हमें किन *3 बातों की खुशी* होनी चाहिए?
° बच्चों को अन्दर में खुशी है *जिसको सारी दुनिया ढूँढ रही, वह हमें मिल गया।*
° तुम तो *भगवान के बच्चे बने* हो, तो तुम बच्चों को अथाह खुशी रहनी चाहिए।
° जबकि जानते हो *भगवान हमको पढ़ाते* हैं तो कितना हर्षित रहना चाहिए।

4. चलते-फिरते _____ स्वरूप का साक्षात्कार कराने वाले साक्षात्कार-मूर्त भव
° *फरिश्ते*

5. बाबा जायेंगे तो फिर बच्चे भी इस छी-छी दुनिया से अपनी _____ दुनिया में चलकर राज्य करेंगे। बाप आकर हमें सारे विश्व पर राज्य करने लायक, इतना _____ बनाते हैं। सतयुग में सब हैं _____-बुद्धि, यथा राजा रानी तथा प्रजा।
° *गुल-गुल* , समझदार, पारस

6. परमात्मा को *खिवैया* , *बागवान* वा *जादूगर* क्यों कहते?
° खिवैया मिला है *इस पार से उस पार* ले जाने के लिए
° बागवान बनकर *काँटों को फूल* बना देना
° जादूगरी है *कौड़ी तुल्य आत्मा को हीरे तुल्य* बना देना

7. अभी तुम रीयल _____ में जाते हो ना। _____ बनते हो। वो है साइलेन्स वर्ल्ड।
° साइलेन्स, *अशरीरी*

8. बाप कहते हैं मैं तुमको उस स्वर्ग का मालिक बनाने आया हूँ। बनेंगे? वाह, क्यों नहीं बनेंगे! अच्छा, मुझे _____ करो, _____ बनो।
° *याद* , पवित्र

9. उस *न्यु वर्ल्ड के अनेक नाम* हैं। बाबा ने आज 11 नाम सुनाए, उनमे से कुछ बताइए
° न्यु वर्ल्ड (नई दुनिया, नया घर), बाप का वर्सा, सद्गति
° सतयुग, स्वर्ग, वैकुण्ठ
° हेवन, पैराडाइज़, बहिश्त
° जीवनमुक्ति, गुल-गुल दुनिया

10. आत्मा तो है ही _____, उसमें सिर्फ खाद पड़ती है।
° *अविनाशी* (जिस खाद को निकालने के लिए बाप एक ही युक्ति बतलाते हैं कि याद करो।)

11. तुम्हारे _____ अब इस पुरानी दुनिया पर नहीं हैं, तुम्हारा _____ उठ चुका है।
° पैर, *लंगर*

12. मार में भी ड्रामा में तुम्हारे लिए गुप्त _____ है। क्यों?
° *कल्याण* (क्योंकि बुद्धि शिवबाबा वा वर्से की तरफ चली जाती; याद से पाप कटते)

13. बाप कहते हैं तुम यहाँ बैठे हो, आत्मा की _____ बाप और वर्से तरफ रहे। तुम भी यहाँ बैठे सब कुछ करते शिवबाबा को याद करते रहो। तो भी _____।
° बुद्धि, *अहो सौभाग्य*

14. *प्रदर्शनी* के कौन से 2 नाम बाबा ने बताये?
° नव निर्माण प्रदर्शनी
° गेट वे टू हेविन (न्यू वर्ल्ड)

15. जरूर ब्राह्मणों को शिवबाबा ने _____ किया होगा।
° *एडाप्ट*

16. पुजारी को कभी _____ कह न सकें।
° *पूज्य*

17. विकर्मों का बोझ आत्मा पर है, न कि शरीर पर। इसका *प्रमाण* क्या है?
° अगर शरीर पर बोझा होता तो जब शरीर को जला देते हैं तो उसके साथ पाप भी जल जाते।

Answers from Sakar Murli 11-05-2020

Answers from Sakar Murli 11-05-2020

1. याद की यात्रा से हम तमोप्रधान से सतोप्रधान बन फिर सतोप्रधान _____ के मालिक बनते हैं।
° *सतयुग*

2. तुम _____ बल से साइंस पर विजय पाते हो। अब तुमको _____ बनना है।
° *साइलेन्स* , आत्म-अभिमानी

3. _____ में आत्मा कहाँ की कहाँ जाकर जन्म लेती है। आत्मा सबसे तीखा _____ है।
° *चपटी* , रॉकेट

4. *व्यर्थ नजर* से बचने लिए क्या करना है?
° अपना *दैवी स्वरूप सदा स्मृति में* रखना

5. बच्चों की बुद्धि में तो है कि हम सभी _____ की यात्रा पर हैं
° *दिन* (वा याद)

6. वहाँ तो गर्भ महल में _____ से रहते हैं। कृष्ण का जन्म कैसे होता है, एकदम जैसे _____ हो जाती है।
° आराम, *रोशनी*

7. मीठे बच्चे, अपने ऊपर _____ का पहरा देते रहो।
° *अटेन्शन*

8. भविष्य में *तख्तनशीन* कौन बनते? दिल पर कैसे चढ सकते?
° तख्तनशीन वह बनते जो बच्चे अभी मात-पिता के दिल पर चढ़ते हैं
° दिल पर वह चढ़ते जो *दिन-रात सर्विस में बिजी* रहते हैं।

9. हम संगमयुगी पुरूषोत्तम _____ देवता बन रहे हैं। हम अभी संगमयुग पर _____ देवता बनते हैं। हम उत्तम पुरूष अर्थात् _____ देवता थे।
° पवित्र, *सर्वोत्तम* , पूज्य

10. बाप की याद द्वारा असन्तोष की परिस्थितियों में, सदा सुख व सन्तोष की अनुभूति करने वाले _____ भव। नथिंगन्यु के साथ-साथ _____ की स्मृति से सदा एकरस स्थिति रह सकती है।
° *महावीर* , बाप (सदा बाप की याद में रहने वाले हर परिस्थिति में सदा सन्तुष्ट रहते हैं)

11. उनको कहा ही जाता है सुख-दाता तो फिर _____ कैसे देंगे। बाप तो कहते हैं हम तुमको बहुत _____ बनाते हैं।
° दु:ख, *सुखी*

12. दिखलाते हैं देवतायें *सागर से रत्नों की थालियाँ* भरकर देते थे। इसका आध्यात्मिक रहस्य क्या है?
° वास्तव में *ज्ञान सागर बाप* है जो तुम बच्चों को *ज्ञान रत्न की थालियाँ* भरकर दे रहे हैं।

13. बाप को याद करेंगे तो विकर्म विनाश होंगे और तुम _____ बन जायेंगे। अभी तुम बच्चे जानते हो आत्मा स्वीट होम में रहती है तो _____ है
° फूल, *पवित्र*

14. मैं आकर आदि से अन्त तक सारा _____ समझाता हूँ
° *राज़*

15. अभी तुम बैकुण्ठ के मालिक बनते हो तो ऐसा _____ करना चाहिए।
° *पुरूषार्थ*

16. *परमधाम* के बाबा ने आज 5 टाइटल्स सुनाए… उनमें से कुछ बताइये।
° परमधाम, शान्तिधाम, मुक्तिधाम
° घर (स्वीट होम)
° मुलवतन

17. तुम्हारी दिल में है – हम ब्राह्मण अपने लिए _____ राजधानी स्थापन कर रहे हैं श्रीमत पर। अभी तुम बच्चे पुरूषार्थ करते हो कि हम _____ कुल का बनें। _____ का मालिक बनने के लिए तुम ब्राह्मण बने हो।
° *सूर्यवंशी* -चन्द्रवंशी, *विष्णु* , विष्णुपुरी

18. आत्माओं का बाप मैं _____ हूँ, मेरे में सारा ज्ञान है, तुमको भी पहले यह ज्ञान थोड़ेही था कि आत्मा _____ है।
° बिन्दी, *बिन्दी*

19. यहां की पवित्रता कितना *समय* चलती? वहाँ की *रस्म-रिवाज* कैसी है?
° *21 जन्म*
° वहाँ की तो रस्म-रिवाज ऐसी है जो कोई तकलीफ अथवा *थकावट की बात नहीं* रहती।

20. हम पुरूषार्थ करते हैं _____ पद पाने के लिए। तो यह नशा होना चाहिए। हम अभी _____ पर अपना राज्य-भाग्य स्थापन कर रहे हैं।
° *ऊंच* , श्रीमत

21. तो अब बाप समझाते हैं – _____ याद करने का पुरूषार्थ करो। यह याद करने की ही _____ है।
° *मामेकम्* , युद्ध

22. दिखाते हैं शंकर ने पार्वती को *कथा* सुनाई। इसका आध्यात्मिक रहस्य क्या है?
° निराकार परमात्मा शिव अभी हमारी *ज्ञान रत्नों से झोली* भरते।

23. *खान-पान* कैसा होना चाहिए?
° *शुद्ध पवित्र* (दाल भात सबसे अच्छा!)

24. सबको पैगाम देना है कि बाप को याद करो। _____ का दान दो तो ग्रहण छूटे।
° *5 विकारों*

Answers from Avyakt Murli 10-05-2020

Answers from Avyakt Murli 10-05-2020


1. मुख के भाषण नहीं लेकिन _____ का भाषण करना है। भाषण के साथ _____ भी आवे। ऐसे लगे यह तीन हजार नहीं है लेकिन _____ की सभा है। दृष्टि से भी सुनहरी _____ की अनुभूति हो।
° शान्ति, भासना, *फरिश्तों*, शक्तियों

2. अपनी चलन और चेहरे से _____ की श्रेष्ठता का अनुभव कराओ। _____ के आधार पर विश्व के आगे एग्जाम्पल बनने वाले सहजयोगी भव
° *पवित्रता* , ईश्वरीय मर्यादाओं

3. हम कैसे सितारे है? _(बाबा ने 13 विशेषण प्रयोग किए!)_
° *धरती* के *चमकते* , *रूहानी* , *वैराइटी* सितारे
° *लकी* , सर्व *आशायें* पूर्ण करने वाले, सदा *सफलता* के, श्रेष्ठ *उम्मीदों* के सितारे
° विशेषताओं से सम्पन्न *विशेष* , *होली* , *सुख* स्वरूप, *सन्तुष्टता* के, सुख *शान्ति* के सितारे

4. _____ उमंग-उत्साह वाले ही नई दुनिया बनाने के निमित्त बनते हैं। ऐसे नई दुनिया के _____ हो।
° *सदा* , फाउण्डेशन (ऐसा पक्का फाउण्डेशन बनाओ जो 21 जन्म तक बिल्डिंग सदा चलती रहे।)

5. हर संकल्प, हर कर्म _____ हो। _____ बनाने के निमित्त हो।
° गोल्ड, *गोल्ड* (मास्टर पारसनाथ)

6. *दिलतख्तनशीन* कौन बनते?
° जिनके *दिल में एक बाप की याद समाई* रहती है (सदा और स्वतः)… बाप के सिवाए और है ही क्या (तख्तनशीन हैं इसी नशे और खुशी में रहते)

7. यह गोल्डन जुबली का वर्ष विशेष अपने को _____ और _____ बनाने का वर्ष मनाओ। तो सर्व आत्माओं के आगे अज्ञान का पर्दा हट जाए।
° *सम्पन्न, सम्पूर्ण*

8. यह रूहानी सितारों का संगठन कितना _____ है और कितना _____ है।
° श्रेष्ठ, *सुखदाई*

9. हमें कौन सी *रिसर्च* करनी है?
° किसी गुण की, चाहे शान्ति की, चाहे शक्ति की *विशेषता* अपने में भरने की विशेष तीव्रगति की तैयारी करो। (जैसे स्पेशलिस्ट, *प्रभावशाली* )

10. शक्तिशाली आत्मायें हैं वह सदा _____ को समाप्त कर आगे बढ़ते रहते है।
° *विघ्नों*

11. और _____ बन गुह्य अनुभवों के रत्नों से बुद्धि को भरपूर बनाओ क्योंकि प्रत्यक्षता का समय समीप आ रहा है।
° *अन्तर्मुखी*

12. किन बातों की महीनता में जाना है? _(4)_
° हर *गुण* , हर *शक्ति* की
° *याद की स्टेजेस* , *पुरूषार्थ की स्टेजेस* की

13. जैसे उन सितारों की स्पीड चेक करते हैं, वैसे अपने _____ की स्पीड स्वयं चेक करो।
° *प्रभाव*

14. आज *कौन किसको* देख रहे है?
° आज *ज्ञान सूर्य बाप* अपने *अनेक प्रकार के विशेषताओं से सम्पन्न विशेष सितारों* को देख रहे हैं।

15. बच्चों के लिए _____ ही ब्रहस्पति की वेला है।
° *संगमयुग* (हम भगवान के है, भाग्य बनाने वाले भाग्यवान, भाग्यवान दुनिया के अधिकारी)

16. हम सितारे विशेष क्या *कर्त्तव्य* करते? _(5)_
° इस विश्व को *परिवर्तन* करते
° पवित्रता-सुख-शान्तिमय *स्वर्णिम* संसार बनाने का प्रभाव डालते (सुख की साँस, *शान्ति की साँस* देने के निमित्त)
° *आशायें पूर्ण* करते, सर्व की *नाउम्मीदों को उम्मीदों* में बदलते

17. चारों ओर विश्व में होली सितारों की _____ अनुभव होगी। सबके मुख से यही आवाज निकलेगा कि लकी सितारे, सफलता के सितारे आ गये।
° *रिमझिम*

18. भाषण के साथ कौन-सा *विशेष प्रोग्राम* करना बाबा ने विस्तार से बताया?
° आधा घण्टा के लिए एक दिन स्टेज के भी आगे *भिन्न-भिन्न आयु* वाले बैठे (ड्रामा समान लाइट-दृश्य-साइलेन्स हो)
° और एक-एक तीन-तीन मिनट में अपना विशेष गोल्डन वर्शन्स सुनावे कि इस *श्रेष्ठ जीवन बनने का गोल्डन वर्शन क्या मिला* , जिससे जीवन बना ली। (एसे हर वर्ग सुनाए, *सफलता की मुख्य धारणा-पॉइंट* क्या मिली)
° लास्ट में गोल्डन वर्शन *स्लोगन* के रूप में सारी सभा को *दोहरायें* ।
° हर ब्राह्मण अपने को *शक्तिशाली वायुमण्डल बनाने के सहयोगी* समझे (जैसे कि भट्ठी में जा रहे)

Answers from Sakar Murli 09-05-2020

Answers from Sakar Murli 09-05-2020

1. याद की यात्रा बहुत मुश्किल है (सही / गलत)
° *गलत* (अरे, तुम बाबा को याद नहीं कर सकते हो! बाप को थोड़ेही भूलना चाहिए!)

2. हमारी आत्मा का _____ परमपिता परमात्मा के साथ है।
° *लव* (तुम्हारा प्यार परमात्मा बाप से होना चाहिए, शरीरों से नहीं)

3. शिवबाबा भारत को _____ देकर गया था। बाप तो मोस्ट बिलवेड है, उनसे _____ मिलता है।
° *राज्य, वर्सा*

4. तुम जानते हो सतयुग में सारे विश्व पर _____ थी।
° *शान्ति* (सुख-शान्ति)

5. हम बाप द्वारा बाप की याद से _____ पुण्य आत्मा बन रहे हैं।बाप को तो अच्छी रीति याद करना है तब विकर्म विनाश होंगे और तुम _____ बनेंगे।
° पवित्र, *एवर हेल्दी*

6. हजार भुजा वाले ब्रह्मा बाप के साथ का _____ अनुभव करने वाले सच्चे स्नेही भव
° *निरन्तर*

7. *नम्बर आगे* आने का आधार क्या है?
° *अशरीरी स्थिति* का अनुभव व अभ्यास

8. उस _____ को भी नम्बरवार कोई विरला जानता है। जो जानता है उनको _____ भी रहती है।
° *उस्ताद, खुशी*

9. कहते भी हैं बाबा हम आये हैं राजाई लेने। सो भी सूर्यवंशी में। अच्छा, तुम्हारा मुख _____ हो। अब बाप की _____ पर चलो और बादशाही लो।
° *मीठा* , श्रीमत

10. साइलेन्स, मूवी, टॉकी। तुम सब जानते हो लक्ष्मी-नारायण के राज्य से लेकर अब तक सारा चक्र तुम्हारी _____ में है। अभी बाप द्वारा तुम ज्ञान की _____ बने हो।
° बुद्धि, *अथॉरिटी*

11. आत्मा के पाप _____ से ही निकलते हैं। _____ है तो फिर पुरूषार्थ करना चाहिए ना।
° *योगबल*, *निश्चय*

12. तुम्हें गृहस्थ व्यवहार में रहते यही ओना लगा रहे कि हमको _____ बनना है।
° *पावन*

13. बाबा _____ व्यापारी है तब तो तुमको मुट्ठी चावल के बदले 21 जन्मों के लिए महल दे देता है, कितना ब्याज देता है। बाबा कहते हैं नम्बरवन _____ तो मैं हूँ।
° भोला, *भोला*

14. बाबा ने आज हमें किन *स्वमानों* से श्रृंगारा? _(6)_
° राजयोगी, सच्चा स्नेही
° स्वदर्शन चक्रधारी, मास्टर ज्ञान सागर, ज्ञान नदियां
° सीतायें (एक राम की)

15. बाप के स्नेह का प्रत्यक्ष स्वरूप _____ के स्नेही बनो।
° *सेवा*

16. कभी भी पुरूषार्थ में _____ नहीं होना चाहिए। माया को पहलवान देख _____ नहीं होना चाहिए।
° *ठण्डा* , हार्ट फेल

Answers from Sakar Murli 08-05-2020

Answers from Sakar Murli 08-05-2020

1. अभी स्वर्ग के _____ खुल रहे हैं।
° *गेट*

2. तुम जानते हो हमको भगवान पढ़ाते हैं, तो कितना _____ रहना चाहिए।
° *नशा*

3. बाप है श्रेष्ठ ते श्रेष्ठ। उनसे तुम _____ बनते हो। बेहद के बाप से बेहद _____ की प्राप्ति होती है।
° *श्रेष्ठ, सुख*

4. आप लाइट हाउस भी _____ की लाइट व _____ की लाइट से वायुमण्डल परिवर्तन करने की सेवा करो।
° *पवित्रता, सुख* (स्थूल लाइट आंखों से देखते हैं, रूहानी लाइट अनुभव से जानेंगे।)

5. बाबा को कैसे *याद* करना है? _(3)_
° *उठते-बैठते, चलते-फिरते* बाप को याद करो
° आशिक हो, *प्रीत-बुद्धि* बन
° *अव्यभिचारी*

6. आत्मा को कोई भी नहीं जानते इसलिए बाप आकर _____ कराते हैं।
° *रियलाइज़* (आत्मा अति सूक्ष्म और अविनाशी है। न आत्मा विनाश होने वाली है, न उनका पार्ट विनाश हो सकता है।)

7. बाप कहते हैं पहले तो अपने को _____ समझना है।
° *देही* (आत्मा)

8. मैं अभी _____ रथ में ही प्रवेश करता हूँ।
° *भाग्यशाली*

9. आत्मा को ज्ञान ही नहीं जो परमात्म-_____ बनें।
° *अभिमानी*

10. इस *ज्ञान / नॉलेज* के सन्दर्भ में कौन-कौन से सुन्दर शब्द बाबा ने कहे? _(4)_
° अविनाशी ज्ञान *रत्नों का खजाना, भण्डारा* (जिसका बाबा सागर है)
° *बेहद* का ज्ञान है।
° रचता और रचना के *आदि-मध्य-अन्त* की नॉलेज (सृष्टि के आदि-मध्य-अन्त का ज्ञान)

11. तुम हमेशा कहो हम _____ के पास जाते हैं।
° *बापदादा*

12. बाबा और मम्मा यह दोनों अक्षर बहुत _____ हैं।
° *मीठे*

13. बच्चों को पूरा _____ कर श्रीमत पर चलना चाहिए। मेहनत बिगर थोड़ेही कोई विश्व के मालिक बन सकते हैं। पूरा _____ करना चाहिए।
° पुरूषार्थ, *पुरूषार्थ*

14. ड्रामा अनुसार _____ का नाम बाला होना है। तुम बच्चों को यह ख्याल रखना है, _____ को आगे करना है।
° माताओं, *माताओं*

15. इस *समय* के बारे में बाबा ने क्या बताया?
° यह समय *खोने का नहीं* है
° यह समय *बहुत भारी कमाई* करने का है। (जितनी कमाई करनी हो उतनी; अथाह और अविनाशी।)

16. अभी बाप ने नॉलेज दी है तो हम भी _____ बन गये हैं।
° *नॉलेजफुल*

17. तुम राज्य लेते हो _____ से। तुम अभी डबल _____ बनते हो।
° *अहिंसा*, अहिंसक

18. व्यर्थ बातों में समय और संकल्प गँवाना – यह भी _____ है।
° *अपवित्रता*

19. देह-अभिमान में आने से संस्कार _____ बन जाते हैं। फिर उनको दैवी बनाने के लिए बाप को आना पड़ता है।
° *आसुरी*

20. कहते हैं पावन दुनिया में ले जाओ, तो _____ को थोड़ेही ले जायेंगे।
° *शरीरों*

21. बच्चे *माया* का थप्पड़ क्यों खा लेते?
° क्योंकि बाप के *डायरेक्शन के विरूद्ध* कार्य कर लेते हैं

22. किन बातों का *वैराग्य* ? _(4)_
° *भक्ति* का, *पुरानी दुनिया* का वैराग्य है। *पुराने शरीर* का वैराग्य है। बाप कहते हैं इन *आंखों से जो कुछ देखते* हो वह नहीं रहेगा।