Becoming a hero actor | हीरो एक्टर बनने की सहज विधि | Sakar Murli Churnings 25-01-2019

Becoming a hero actor image

Becoming a hero actor | हीरो एक्टर बनने की सहज विधि | Sakar Murli Churnings 25-01-2019

1. यह बेहद का नाटक है (जिसकी सूर्य चाँद बत्तियां हैं, 5000 वर्ष की आयु है, और एक सेकण्ड न मिले दूसरे से)… हम आत्मा मुसाफिर वा ऐक्टर्स है, जिन्होनें शरीर रूपी वस्त्रों से 84 जन्मों का पार्ट बजाया है… और परमात्मा का सबसे श्रेष्ठ पार्ट है टीचर बन हमको सत्य ज्ञान और राजयोग सीखाकर वंडर ऑफ वर्ल्ड स्वर्ग बनाना 21 पीढ़ी के लिए

2. संगम की ही बातों पर सारे त्योहार बने हुए हैं, तो सबकी सर्विस कर शृंगार करना है, उन्हें आत्मा समझकर ज्ञान देना है… याद में रह ever-healthy बनना है… और सच्ची पढ़ाई कर अविनाशी कमाई जमा करते रहना है… श्रीमत पर पूरा-पूरा चल शमा बाप पर फिदा होना है

सार

तो चलिए आज सारा दिन… अपने हीरो पार्टधारी की स्मृति द्वारा स्वयं को ज्ञान गुण और शक्तियों के श्रृंगार से सम्पन्न कर, औरों को भी सम्पन्न बनाते रहे… जिससे सहज ही हम सतयुग लाने के निमित्त बन जाएंगे… ओम् शान्ति!

योग कमेंटरी | वाह मेरा भाग्य वाह! | My illustrious fortune!

My illustrious fortune image

योग कमेंटरी | वाह मेरा भाग्य वाह! | My illustrious fortune!

मैं भाग्यशाली, सौभाग्यशाली, पद्मापद्म भाग्यशाली आत्मा हूँ… स्वयं भाग्यविधाता ने भाग्य की कलम मेरे हाथों में दी है… वाह मेरा भाग्य वाह!

भगवान का वरदानी हाथ मेरे सिर पर है… सदा सुखी भव, सफलता मूर्त भव, बाबा मुझे वरदान दे रहे हैं… मेरे भाग्य का सितारा चमक उठा है

भ्रकुटी के बीच चमकता हुआ दिव्य सितारा… मैं आत्मा, शान्ति प्रेम आनंद स्वरूप हूँ… बहुत सुखद अनुभव हो रहा है

सर्वशक्तिमान शिवबाबा की सन्तान… मैं सर्व प्राप्ति सम्पन्न हूँ… सदा इसी श्रेष्ठ स्थिति में स्थित हूँ

मेरा शरीर स्वस्थ हो रहा है… मेरी कार्य क्षमता भी बढ़ रही है… मेरे सम्बन्ध भी मीठे बन जाएँगे

मेरा हर कर्म श्रेष्ठ व कल्याणकारी है…सबको खुशियां बांटती हूँ… मुझे सब का भाग्य श्रेष्ठ बनाना है

मेरा भाग्य मेरे हाथों में है… ज्ञान योग का अभ्यास कर मुझे सदा के लिए सुख-शान्ति सम्पन्न बनना… और बनाना हैं… ओम् शान्ति!

गीत: मन खुशी में गा रहा है, वाह बाबा वाह!


और योग कमेंटरी:

Thanks for reading this article on ‘योग कमेंटरी | वाह मेरा भाग्य वाह! | My illustrious fortune!’

Becoming Emperor of the World | विश्व का मालिक बनने की सहज विधि | Sakar Murli Churnings 24-01-2019

Becoming Emperor of the World image

Becoming Emperor of the World | विश्व का मालिक बनने की सहज विधि | Sakar Murli Churnings 24-01-2019

1. भगवान ने हमें ज्ञान का तीसरा नेत्र दिया है, दुनिया बदल रही है… तो हम जितना अपने को आत्मा समझ बाप को याद करेंगे और दैवीगुण धारण करेंगे, तो शान्तिधाम-सुखधाम पहुंच जाएंगे

2. ऎसे स्वर्ग की सौगात देने वाले बाबा को बहुत प्यार से याद करना है… तो पावन बन जाएँगे!

3. अपने को आत्मा समझ आत्मा भाई को ज्ञान (बाप का परिचय) देना है, इससे:

  • देह-भान उतर जाएगा
  • माया के तूफान, बुरे ख्यालात नहीं आएंगे
  • औरों को तीर भी लगेगा
  • यही मेहनत है विश्व का मालिक बनने के लिए

सार

तो चलिए आज सारा दिन… आत्मिक दृष्टि का अभ्यास पक्का कर, अनेकों का कल्याण करते रहे… साथ में बाबा को बहुत प्यार से याद करे, तो उनके रचे हुए स्वर्ग में ऊंंच पद मैं पहुँच जाएँगे, और अनेकों को ऊंच पद दिलाने के निमित्त बन जाएंगे… ओम् शान्ति!

Sakar Murli Churnings 23-01-2019

Sakar Murli Churnings 23-01-2019 image

Sakar Murli Churnings 23-01-2019

सदैव खुशी वा नशे में रहना है, कि हम पर बृहस्पति की दशा बैठी है, स्वयं भगवान हमें पढ़ाते हैं, स्टूडेंट लाइफ इस दी बेस्ट… तो खूब पुरूषार्थ करना है, अपने को आत्मा समझना है और बाबा को याद करना है, तो वैकुण्ठ के मालिक बन जाएँगे… सब का कल्याण करना है, बाप का पैगाम देना है, बोर्ड लगाना है… लक्ष्मी-नारायण के चित्र को देख-देख खुश होना है, हम क्या से क्या बन रहे हैं, कितने श्रेष्ठ सतयुग में जा रहे हैं (जहां नैचुरल beauty है, अकाले मृत्यु नहीं होती, सोने की खानियाँ है, प्रकृति सतोप्रधान है)

सार

तो चलिए आज सारा दिन… अपने श्रेष्ठ भाग्य को देख देख हर्षित होते रहे… और ऎसे No. 1 स्टूडेंट बने कि‍ हम स्वयं और सर्व का 21 जन्मों के लिए कल्याण कर दे, स्वर्ग बना ले… ओम् शान्ति!

योग कमेंटरी | शुभ भावनाएं देना | Giving Good Wishes

Giving Good Wishes image

योग कमेंटरी | शुभ भावनाएं देना | Giving Good Wishes

उनका भला हो… कल्याण हो… वह आगे बढ़े

उनकी उन्नति हो… प्रगति हो… उनको जीवन में सफलता मिले

वह सुख-शान्ति, प्रेम और खुशियों से भरपूर रहे… उनका भी सम्बन्ध अपने परमपिता से जुड़ जाए… वह भी अपना सुख-शान्ति का वर्सा प्राप्त कर ले

मेरा चित्त सर्व के लिए शुभ भावनाओं से भरपूर है… मैं फरिश्ता बन चुका हूँ

मुझे सब को देते रहना है… शुभ भावनाएं, सम्मान, प्यार आदि… हर सम्पर्क में, हर आत्मा को… सबकी सेवा करनी है… ओम् शान्ति!

गीत: सभी हो सुखी…

देते चले प्यार देते चले…


और योग कमेंटरी:

Sakar Murli Churnings 22-01-2019

Sakar Murli Churnings 22-01-2019 image

Sakar Murli Churnings 22-01-2019

अब फिर शान्ति के टाॅवर घर जाना है… इसलिए सतोप्रधान बनना (बाबा को याद करना है, देह और देहधारीयों से ममत्व नहीँ, उनकी सेवा करनी है) और सतोप्रधान बनाना है (सुकर्म, बैज पर समझाना, सेन्टर खोलना, आदि)… गुणवान बनना है जैसे कि बाबा (परम पूज्य), देवताएं (रॉयल चलन) और आत्मा (आत्मा के अनादि गुण)

सार

तो चलिए आज सारा दिन… सिर्फ इसी धुन में रहे, कि हमें सतोप्रधान बनना और बनाना है… जिससे स्वतः हम सभी सदा के लिए सुखी हो, सतयुग ला देंगे… ओम् शान्ति!

योग कमेंटरी | Experiencing Peace | शान्ति की अनुभूति

Experiencing Peace image

योग कमेंटरी | Experiencing Peace | शान्ति की अनुभूति

मैं शान्त स्वरूप आत्मा हूँ… शान्ति मेरा स्वधर्म है, मेरे गले का हार है… मैं बिल्कुल शान्त हूँ

मैं शान्ति के सागर की सन्तान हूँ… उनकी शान्ति की किरणें मुझ पर पड़ रही है… मैं शान्ति से भरपूर हो रही हूँ… सच्ची सुख-शान्ति अनुभव कर रही हूँ

मैं शान्तिधाम की रहवासी… शान्ति की दुनिया स्थापन करने वाली आत्मा हूँ

मैं सदा हल्की हूँ… बाबा मेरे साथ है… सभी मेरे भाई-बहन है

मुझे सबको शान्ति का खजाना बांटना है… शान्ति का रास्ता बताना है

मैं शान्तिदूत… शान्ति का भण्डार… शान्ति का फरिश्ता हूँ… मेरा स्थान शान्ति-कुण्ड है… ओम् शान्ति!

गीत: शान्ति सागर की लहरें…


और योग कमेंटरी:

Thanks for reading this article on ‘योग कमेंटरी | Experiencing Peace | शान्ति की अनुभूति’

Sakar Murli Churnings 21-01-2019

Sakar Murli Churnings 21-01-2019

हमारे पिता परमेश्वर बाबा कहते… मामेकम् याद करने से ही विकर्म विनाश होते (और हम पावन जीवनमुक्त सतयुगी बनते), हममें लाइट आती, सेवा में जौहर भर जाता… बाप समान टीचर बन सबको धारणा करानी हैबाबा की तरह ड्रामा पर पूरा निश्चय रखना है, जो पास्ट हुआ वह ड्रामा accurate, अभी आगे के लिए संभालकर श्रेष्ठ करना है (चार्ट जरूर रखना है)

सार

तो चलिए आज सारा दिन… ड्रामा के पॉइंट को use कर, सदा योगयुक्त स्थिति में लवलीन रहे… और सबका जीवन श्रेष्ठ बनाते रहे, सतयुग लाते रहे… ओम् शान्ति!

योग कमेंटरी | अशरीरी स्थिति का अभ्यास | Practising the Bodyless stage

Practising the Bodyless Stage image

योग कमेंटरी | अशरीरी स्थिति का अभ्यास | Practising the Bodyless stage

मैं अशरीरी हूँ… ये देह अलग, मैं आत्मा अलग हूँ… मैं एक दिव्य प्रकाश हूँ

(ऊपर से देखते हुए) देह विश्राम कर रहा है… मैं उसको जरा भी use नहीं कर रही हूँ… आँखे भी स्थिर है

मैं देह से बिल्कुल न्यारी हूँ… एक गहरी शान्ति अनुभव हो रही है… मेरे मन-बुद्धि स्थिर हो रहे हैं

अभी शिवबाबा को लंबा समय देख सकती हूँ… उनके गुणों और शक्तियों की किरणें मुझ पर निरन्तर बरस रही है… मैं भरपूर हो रही हूँ… मेरी प्यास बुझ गई है, मैं तृप्त हो चुकी हूँ…

इसी अभ्यास को बीच बीच में करते रहना है… ये देह अलग, मैं आत्मा अलग हूँ… जिससे सहज आत्म-अभीमानी बन, शान्ति प्रेम आनंद से भरपूर रहेंगे… ओम् शान्ति!


और योग कमेंटरी:

Thanks for reading this article on ‘योग कमेंटरी | अशरीरी स्थिति का अभ्यास | Practising the Bodyless stage’

Becoming Pure like Brahma Baba | ब्रह्मा बाप समान पावन बनने की सहज विधि | Avyakt Murli Churnings 20-01-2018

Becoming Pure like Brahma Baba image

Becoming Pure like Brahma Baba | ब्रह्मा बाप समान पावन बनने की सहज विधि | Avyakt Murli Churnings 20-01-2018

पवित्रता का महत्व

1. हम होली हंसों को अपने पवित्रता की पर्सेंटेज चेक करनी है, मन्सा वाचा कर्मणा सम्बन्‍ध सम्पर्क में… जहां सच्ची शक्तिशाली पवित्रता है, वहां औरों के संकल्प वृत्ति दृष्टि स्मृति भी परिवर्तन हो जाती… नहीं तो हम भी प्रभावित हो जाते, जिससे सिद्ध होता कि हम अपने स्वभाव-संस्कार बाबा से हमारा सम्बन्ध कमझोर है!

2. पवित्रता ही foundation है, 21 जन्मों के प्राप्तियों की… पवित्रता ही महानता है, जिससे सर्व प्राप्तियां वा सफलता मिल जाती, सभी श्रेष्ठ स्थितियों का अनुभव कर सकते… तो इस पर पूरा-पूरा खबरदार रहना है

3. काम विकार के कई बाल-बच्चे हैं… किसी के प्रति व्यर्थ विकारी दृष्टि जाना भी अपवित्रता है, महापाप है… जिससे कुल कलंकित बनते, दुखी होकर मरते, धर्मराज द्वारा सौगुणा दण्ड मिलता, और राज्य-भाग्य भी गंवाते

ब्रह्माचारी अर्थात कौन?

1. ब्रह्माचारी अर्थात ब्रह्मा बाप के आचरण पर चलने वाले… अर्थात हर संकल्प, बोल, कर्म में ब्रह्मा बाप के कदम पर कदम रखना है, पहले चेक करना यह ब्रह्मा बाप समान है?… तो हमारे:

  • हर कर्म (उठना बैठना आदि) बाबा जैसे कर्मयोगी बन जाएँगे!… गंभीरता वा हर्षितमुखता का बैलेंस रहेगा
  • स्थिति महान रहेगी
  • चेहरे और चलन में अन्तर्मुखता और अतिन्द्रीय सुख समाया रहेगा… श्रेष्ठ जीवन का प्रभाव और बाबा का अनुभव होगा
  • हर बोल अलौकिक महावाक्य होगा, पवित्रता के vibration से सम्पन्न
  • Personality purity की बन जाएगी
  • संस्कार-स्वभाव में बाप समान हम निराकारी, निर्विकारी, निरहंकारी बन जाएँगे… मुरली से बहुत प्यार रखना है!

2. कितनी भी सेवा वा जिम्मेवारीयां हो, लेकिन हम सिर्फ बाबा की निमित्त katputli है… इसी स्मृति से सदा हल्का रहना है!

3. ब्रह्मा बाबा समान पाठ पक्का रखना है, मेरा तो एक शिव बाबा दूसरा ना कोई… माया कितना भी हिलाए, सदा खुश रहना है, परिस्थिति के ऊपर से उड़ जाना है!

4. ब्रह्मा बाप को पसन्द है कम खर्च बाला-नशीन… इसलिए कम संकल्प, बोल से सफलता ज्यादा प्राप्त करनी है! … सब कुछ सफल करना है!

सार

तो चलिए आज सारा दिन… अपनी आंतरिक पवित्रता पर पूरा-पूरा ध्यान रखे, और उसे श्रेष्ठ बनाने सदा ब्रह्मा बाबा के footsteps पर चलते रहे… तो हमारी स्थिति सदा श्रेष्ठ, खुश और हल्की रहेगी, कम शक्ति से सफलता ज्यादा मिलेगी, सबका कल्याण करतेे रहेंगे… और हम बहुत जल्द सतयुग लाने के निमित्त बन जाएंगे… ओम् शान्ति!