Sakar Murli Churnings 27-12-2018

Sakar Murli Churnings 27-12-2018 image

Sakar Murli Churnings 27-12-2018

  • भगवान की मत (पवित्र बनो, देही अभिमानी बनो, निरन्तर याद करो, आदि) पावन बनाती, सुख देती… रावण की मत (अर्थात देह भान से प्रभावित मत) पतित बनाती, दुःखी करती
  • जो बाबा की श्रीमत पर चलते, वह स्वतः योगयुक्त वा धारणामूर्त रहते, उनकी सर्विस स्वतः श्रेष्ठ रहती… आगे चल, सबकी result का मालूम पड़ जाएगा

सार

तो चलिए आज सारा दिन… हर संकल्प वा हर कदम बाबा की श्रीमत पर चलते रहे, जिससे स्थिति स्वतः श्रेष्ठ रहती… जिससे हम भी खुश रहते, और सब को भी खुशी बांटते रहते… और ऎसे करते, हम फिर से इस धरा पर स्वर्ग को ले आएंंगे… ओम् शान्ति!

योग कमेंटरी | मैं स्वराज्य अधिकारी आत्मा हूँ | I’m a Ruler over the Self

योग कमेंटरी | मैं स्वराज्य अधिकारी आत्मा हूँ | I'm a Ruler over the Self image

योग कमेंटरी | मैं स्वराज्य अधिकारी आत्मा हूँ | I’m a Ruler over the Self

मैं स्वराज्य अधिकारी आत्मा हूँ… भ्रकुटी सिंहासन पर विराजमान… बहुत शक्तिशाली हूँ

मन, बुद्धि, संस्कारों की मालिक… शरीर और कर्मेन्द्रियों की भी मालिक हूँ

मैं अपने संकल्पों का रचता हूँ… हर संकल्प मेरा चुनाव हैं…

मैं अपने मन-बुद्धि को जहां चाहे, जितनी देर चाहे, वहां टिका सकती हूँ… मैं मायाजीत हूँ… निरन्तर योगी हूँ

बाबा ने मुझे माया से छुड़ाकर स्व का राजा बना दिया है… मैं बाबा का राजा बच्चा हूँ… स्वराज्य मैं ही सच्ची शान्ति, सच्ची खुशी हैं

मैं अपनी श्रेष्ठ स्थिति और व्यवहार द्वारा , सर्व को सन्तुष्ट करती हूँ (अर्थात सर्व के दिलों पर राज करती हूँ!)… मैं स्वराज्य अधिकारी सो विश्व राज्य अधिकारी आत्मा हूँ… ओम् शान्ति!

गीत: मस्तक सिंहासन पै हम आत्माएं…


Also read: योग कमेंटरी | I’m a Brahmin Soul | मैं ब्राह्मण आत्मा हूँ

Thanks for reading this article on ‘योग कमेंटरी | मैं स्वराज्य अधिकारी आत्मा हूँ | I’m a Ruler over the Self’

अविनाशी ज्ञान रत्नों से मालामाल बने | Becoming full of Baba’s imperishable jewels of knowledge | Sakar Murli Churnings 25-12-2018

अविनाशी ज्ञान रत्नों से मालामाल बने | Becoming full of Baba’s imperishable jewels of knowledge | Sakar Murli Churnings 25-12-2018

अविनाशी ज्ञान रत्नों से मालामाल बने | Becoming full of Baba's imperishable jewels of knowledge | Sakar Murli Churnings 25-12-2018 image

अविनाशी ज्ञान रत्नों का स्टॉक जमा करने की सहज विधि!

हम तीन रीति मुरली सुनते हैं:

  • सबसे अच्छा है… मधुबन में बाबा के सम्मुख
  • फिर है… सेन्टर पर निमित्त अत्माओं द्वारा
  • और last है… खुद पढ़कर

तो बाबा से ज्ञान रत्न लेने है… विचार सागर मंथन कर स्वयं में धारण कर, सबको बाँटते रहना है… योगयुक्त और धारणामूर्त बनकर!

बाबा ने कहा… सृष्टि चक्र का ज्ञान चक्र, झाड़ और विराट रूप द्वारा भी समझा सकते… और उसमे मुख्य समझाना है कि कैसे संगम पर बाप आकार सेकंड में जीवनमुक्ति देते हैं (ज्ञान और योग द्वारा)!

माया से मुक्त रहने की सहज विधि

माया (व्यर्थ संकल्प, पुराने संस्कारों का प्रभाव, चिंता भय, आदि) से मुक्त रहने… बाबा के ज्ञान रत्नों का विचार सागर मंथन करते रहना है, और औरों का श्रेष्ठ जीवन बनाने की सेवा में लगे रहे… इससे माया का प्रभाव हल्का हो जाता, बुद्धि रिफ्रेश हो जाती, और सारी थकावट और मेहनत भी समाप्त हो जाती है!

बाबा को ऎसे ज्ञानी और योगी बच्चे बहुत पसंद है!

सार

तो चलिए आज सारा दिन… ज्ञान रत्नों का विचार सागर मंथन करते बाबा से बुद्धियोग जोड़े रखे… जिससे सहज सर्व प्राप्ति सम्पन्न बन जाएँगे… और सबको अपने ज्ञान, गुण और शक्तियों के खझाने बाँटते रहे, जिससे सर्व का (और हमारा!) कल्याण होता रहे… और हम फिर से विश्व को स्वर्ग बनाने के लिए निमित्त बन जाए!… ओम् शान्ति!

Sakar Murli Churnings 24-12-2018

Sakar Murli Churnings 24-12-2018

सारे विश्व पर माया का काला दाग लगा हुआ है (अर्थात सभी 5 विकारों के कारण दुख, अशान्ति और stress में है), और हम बाबा से राजयोग की पढ़ाई पढ़ रहे हैं… तो सदाकाल सुख शान्ति और आनंद से भरपूर रहने के लिए, हमें सिर्फ:

  • बाबा की श्रेष्ठ मत पर चलते रहना है
  • बाबा के मिले हुए ज्ञान रत्नों का विचार सागर मंथन करते रहना है
  • चुप रहकर मामेकम् याद करना है
  • घर गृहस्थ में रहकर कमल फूल समान पवित्र रहना है… सब कुच्छ बाप को सौप कर trustee बन हल्के रहना है
  • सेवा भी जरूर करनी है

सार पर चिंतन

तो बाबा हमें कितना सहज मार्ग बता रहे हैं, जिससे न सिर्फ भविष्य लेकिन हमारा वर्तमान भी सदा सुख आनंद से भरपूर, और दुःखों से मुक्त रहता है… और जिसका वर्तमान ऎसा सुन्दर है, उसका भविष्य तो उज्ज्वल है ही है… तो चलिए आज सारा दिन, हर पल ऎसे मीठे प्यारे बाबा का शुक्रिया मानते रहे, जो हमारा जीवन सदाकाल के लिए इतना श्रेष्ठ बना रहे हैं… ओम् शान्ति!

Thanks for reading this article on ‘Sakar Murli Churnings 24-12-2018’

परमात्मा के 108+ विभिन्न टाइटल | List of 108+ names of God

परमात्मा के 108+ विभिन्न टाइटल | List of 108+ names of God image

परमात्मा के 108+ विभिन्न टाइटल | List of 108+ names of God

सहजयोग का एक बहुत सुन्दर अभ्यास है, बाबा के भिन्न भिन्न titles को याद करना… तो आज 111 परमात्मा के titles देखते हैं, जो बाबा ने मुरलीयों में बताए हैं!

परमात्मा के नाम

  • परमात्मा, भगवान, शिव
  • अल्लाह, खुदा, God, Godfather, Lord, Jehovah
  • प्रभु, ईश्वर, रब, मौला, एकओमकार
  • अमरनाथ, सोमनाथ, बबूलनाथ
  • रामेश्वर, गोपेश्वर, पापकटेश्वर, महाकालेश्वर
  • पशुपतिनाथ, बद्रीनाथ, केदारनाथ

परमात्मा के गुण

  • ज्ञान सागर, ज्ञान सूर्य, knowledgeful, त्रिकालदर्शी
  • पवित्रता का सागर, पवित्रता का सूर्य, ever-pure, भोलानाथ
  • शान्ति का सागर
  • प्रेम का सागर, दिलाराम, दिलवर, रहमदिल (Merciful), दयालु, कृपालु
  • सुख का सागर, सुखदाता, सुखकर्ता दुखहर्ता
  • आनंद का सागर, सत-चित-आनंद स्वरूप, Blissful
  • शक्तियों का सागर, सर्वशक्तिवान, Almighty Authority, सर्व समर्थ
  • परम सत्य, Truthful, सतनाम, सत्यम शिवम सुन्दरम
  • अभोक्ता, अकालमूर्त, निर्भय, निर्वैर

परमात्मा का कर्तव्य

  • मनुष्य सृष्टि का बीजरूप, विश्व का रचयिता , ब्रह्माण्ड का मालिक, सदा जागती ज्योत, विदेही, अशरीरी
  • Liberator, Guide, पण्डा
  • उस्ताद, बागवान, माली, खीवैया
  • दाता, विधाता, वरदाता, भाग्यविधाता
  • मुक्ति-जीवनमुक्ति दाता, गति-सद्गति दाता
  • ऊंच ते ऊंच, बापों का बाप, पतिओं का पति, श्री श्री, बुद्धिवानों को बुद्धि
  • दीपराज, रत्नागर, जादूगर, सौदागर
  • गीता ज्ञान दाता, मुरलीधर, योगेश्वर, महादेव, भक्त वत्सलम्
  • करनकरावनहार, कर्तापुरूष

परमात्मा से सम्बन्ध

  • परमपिता परमात्मा, रूहानी बाप, Supreme Teacher, परम सतगुरु
  • बेहद की माँ, खुदा dost, शिव बालक
  • रूहानी माशूक, रूहानी प्रीतम, साजन, साथी
  • Supreme Surgeon, बड़ा भाई, रक्षक
  • धोबी, सोनार, जौहरी, रूहानी चुम्बक

और नाम

  • ऊपरवाला

सार (List of 108+ names of God)

तो चलिए आज सारा दिन… बाबा को विभिन्न titles के आधार से याद करते हुए, खुशियों और आनंद से भरपूर रहे… और रोज नई नई रीति से, नए titles के आधार से बाबा को याद करते हुए, अपने याद के चार्ट को बढ़ाते जाए!… ओम् शान्ति!


Thanks for reading this article on ‘परमात्मा के 108+ विभिन्न टाइटल | List of 108+ names of God’

You may also like to read:

सन्तुष्टता, एकता और निर्मानता | The Virtues of Contentment, Unity & Humility | Avyakt Murli Churnings 23-12-2018

The Virtues of Contentment, Unity & Humility image

सन्तुष्टता, एकता और निर्मानता | The Virtues of Contentment, Unity & Humility | Avyakt Murli Churnings 23-12-2018

अज बाबा ने मुरली सन्तुष्टता, एकता और निर्मानता पर मुख्य चलाई है!

सभी गुणों का राजा, सन्तुष्टता!

सन्तुष्टता से अनेक प्राप्तियां हैं:

  • सन्तुष्टता, रूहानियत (अर्थात soul-consciousness, शान्ति प्रेम और आनंद की निरन्तर अनुभूति) की सहज विधि है
  • जहां सन्तुष्टता है, वहां सभी विशेषताएं, खाझाने और प्राप्तियां स्वतः आती है
  • सन्तुष्टता से प्रसन्नता स्वतः आती है
  • निर्संकल्प रहते, स्थिति एकरस रहती, विजयी रहते
  • स्वमान में सहज स्थिति हो सकते, बेफिक्र बादशाह बनते, और सभी हद के मेरेपन के चक्रों से मुक्त हो स्वदर्शन चक्रधारी बन जाते हैं!
  • बाबा के दिलतख्तनशीन, श्रेष्ठ स्मृति के तिलकधारी, और विश्व सेवा के ताजधारी सहज बन जाते!
  • महादानी, वरदानी, विश्व कल्याणकारी बन सकते हैं
  • ब्राह्मण जीवन का जियदान, उन्नति का सहज साधन है
  • ज्ञान के सब्जेक्ट का प्रत्यक्ष प्रमाण (practical proof) है!

सन्तुष्टता का certificate लेना है… स्वयं से, बाप से, और परिवार से… इसके लिए अभी भी थोड़ा समय है!

सफलता का सहज साधन, एक दो को आगे बढ़ाना!

एक दो को आगे तब बढ़ा पाएंगे, जब:

  • आपस में स्नेह होगा
  • एकता का गुण होगा
  • विशेषताओं का चश्मा पहना होगा, अर्थात सबकी विशेषताएं देखना… कमी होते हुए भी वर्णन नहीं करना, बल्कि शुभ भावनाओं का दान देते रहना… जैसे बाबा करते!

निर्मानता की महानता!

निर्मानता का आधार निमित्त भाव है (अर्थात यह स्मृति की करन-करावन्हार बाबा है)… और निर्मानता से बहुत प्राप्तियां हैं:

  • जो निर्मान है, वही नव-निर्माण का कार्य कर सकते हैं
  • महान बन सकते, निरहंकारी बन जाते हैं, हल्के रहते
  • रोब से मुक्त हो, रूहानियत में स्थित कराता
  • शुभ-भावना वा शुभ-कामना सहज ले और दे सकते, सच्चे सेवाधारी और सभ्यता की निशानी है, सब अनुभव करे को यह हमारा है!
  • सुखदाई बनाता, सबके दिल की दुआएं प्राप्त कराता है, सेवा की सफलता का सहज साधन है, सदाकाल का विजयी बनाता है
  • निर्मानता ही सच्चा स्वमान है, जिससे औरों का भी सम्मान मिलता है, सब दिल से झुकते हैं!

सार

तो चलिए आज सारा दिन… सन्तुष्टमणि रहकर, ब्रह्मा बाप समान निर्मान बन सबको आगे बढ़ाते रहे… जिससे हम खुद बाबा के दिलतख्तनशीन बन सर्व प्राप्तियों के झूले में झूलते रहते!… ओम् शान्ति!

Thanks for reading this article on ‘सन्तुष्टता, एकता और निर्मानता | The Virtues of Contentment, Unity & Humility | Avyakt Murli Churnings 23-12-2018’

Sakar Murli Churnings 22-12-2018

Sakar Murli Churnings 22-12-2018

भगवान की यह पढ़ाई प्रत्यक्षफल (अर्थात मनुष्य से देवता, 21 जन्मों के लिए बनाने) वाली है… इसलिए, अशरीरी बन बहुत प्यार से बाबा को याद करना है (और बाबा से बातें भी करनी है!)… उस पर बलिहार जाना है, नष्टोमोहा बनना है… सेवा भी जरूर करनी है!

ओम् शान्ति!

शिवबाबा की याद में कैसे टिके | Stabilising in God’s remembrance | Sakar Murli Churnings 21-12-2018

शिवबाबा की याद में कैसे टिके | Stabilising in God’s remembrance | Sakar Murli Churnings 21-12-2018

आज का wonderful रात्रि क्लास!

सिर्फ एक बाप को याद करना अव्यभिचारी याद हैं, औरों को याद करने से याद व्यभिचारी हो जाती है… और हमारा लक्ष्य है एक की याद में रहना, इसलिए जब भी हमारी बुद्धि और तरफ भटके, तो बाबा ने आज 15 स्मृतियाँ दिलाई जिससे फिर से हम बाबा की याद में टिक जाएं!

  • बाबा हमें विश्व का मालिक बनाते, पतित से पावन बनाते, ज्ञान का सागर है… ऎसे wonderful बाप को कैसे भूल सकते हैं!
  • हमारा वायदा है, मेरा तो एक… भक्ति में भी कहते थे, जब आप आएंगे तो आप की ही याद में रहेंगे… उसमें ही फायदा है, और सब में नुकसान है
  • बाप की याद से पाप कटते है, हम दैवी dynasty में जाएँगे, दैवी सम्बन्धी मिलेंगे… बाबा की श्रीमत है ‘मामेकम् याद करो’, औरों को याद करना ठगी है!
  • नई दुनिया आ रही है, जिसके लिए पवित्रता चाहिए, जो योग से ही बढ़ती है!… अभी याद करेंगे तो, कल्प कल्प की श्रेष्ठ नूंढ़ हो जाएगी!
  • हमारी लगन एक बाप से हैं!

और भी कई संकल्प हैं:

  • बैठकर योग करने लिए समय निर्धारित करना है, भल 10-15 मिनट के लिए… और उस समय दूसरी बात याद आए, तो उसको 10 मिनट बाद सोचेंगे!
  • सहजयोग की भिन्न भिन्न विधि use करे, जैसेकि:
    • बाबा से बातें करे… पत्र लिखे
    • बाबा के भिन्न भिन्न titles याद करे
    • बापदादा (शिवबाबा, ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त शरीर में) को याद करें
  • जैसे अर्जुन को सिर्फ चिड़िया को आंख दिखाई दी… हमें भी शिव पिता बिन्दु ही दिखाई देता!

और बाबा ने कहा यदि योग बढ़ाना चाहते हो, तो:

  • योग में बैठो… तो मेहनत करनी है, attention रखना है, कि बुद्धि इधर-उधर न जाए… फिर यह अभ्यास सहज हो जाएगा, और हम शान्ति प्रेम और आनंद के झूले में झूलते रहेंगे!
  • अपनी डायरी (chart) रखना है, कि हम कितना समय बाबा की याद में रहते हैं?

यह रात्रि क्लास ब्रह्मा बाप के सम्पूर्ण होने के 6 दिन पहले चली थी… तो हम देख सकते कि शिवबाबा कितनी wonderful रीति से ब्रह्मा बाबा को तैयार कर रहे हैं, और ब्रह्मा बाबा का पुरुषार्थ भी कितना ऊंचा स्तर पर चल रहा था!… हमें भी ऎसा श्रेष्ठ पुरुषार्थ करना है!

आज के अन्य पॉइन्ट्‍स

  • शुभ काम में देरी नहीं करनी है… अपने भाई-बहनों को ठोक्कर खाने से बचाना है… ज्ञान की भूं-भूं करते रहना है!
  • हम निश्चयबुद्धि बच्चे हैं, ईश्वरीय संप्रदाय, जो बाबा से राजयोग सीख रहे हैं… और फिर बाबा के पास जाकर, हमारा अगला जन्म नई दुनिया में होगा!

सार

तो चलिए आज सारा दिन… बार-बार योग में बैठकर अपनी बुद्धि की लिंक बाबा से जोड़ने रखने का पुरुषार्थ करे… ऎसे कुछ समय के Attention से, योग में रहने का हमारा संस्कार बन जाएगा, और हम सदा के लिए शान्ति प्रेम और आनंद से भरपूर होते रहेंगे!… ओम् शान्ति!

56 दिव्यगुणों की लिस्ट | List of 56 Divine Virtues

List of Divine Virtues image

56 दिव्यगुणों की लिस्ट | List of 56 Divine Virtues

हमारा लक्ष्य है मनुष्य से देवता (अर्थात सर्वगुण सम्पन्न) बनना… तो आज 56 दिव्यगुणों की लिस्ट देखते हैं, जो बाबा ने मुरलीयों में बताए हैं!

सबके प्रिय गुण! 

  • संतुष्टता, प्रसन्नता, हर्षितमुखता 
  • मधुरता, शीतलता, धैर्यता
  • सरलता, स्वच्छता, नम्रता
  • निमित्त भाव, निर्मान भाव, निर्मल वाणी, निःस्वार्थ भाव
  • उमंग, उत्साह, रमणीकता

आत्मा के अनादि गुण

  • दिव्यता, ज्ञान, पवित्रता, शान्ति, प्रेम, सुख, आनंद, शक्ति

और गुण! 

  • गंभीरता, सत्यता, निर्भयता
  • दृढ़ता, सहनशीलता
  • आज्ञाकारी, वफादार, फरमानवरदार, ईमानदार, सपूत 
  • एकांतप्रिय, अंतर्मुखी, एकाग्र-चित
  • एकरस, अचल, अडोल 
  • एकव्रता, एकनामी, व्यर्थ से economy, एकता
  • स्वमान में रहना, औरों को सम्मान देना 
  • स्वचिंतक, शुभचिंतक, गुण-ग्राही दृष्टि
  • अथक, एवररेडी, आल-राउंडर 
  • निश्चयबुद्धि, बेफिक्र, समर्पण भाव, परोपकारी

सार 

बाबा साजन बनकर हमें इन सभी दिव्यगुणों से श्रृंगारने आए हैं… तो चलिए आज सारा दिन, योगयुक्त रहकर इन सभी गुणों का अनुभव करते रहें… जिससे स्वतः इन दिव्यगुणों की खुशबू चारों ओर फैलती रहेगी, और सबका जीवन सुखमय और शान्तिमय बनता जाएगा… ऎसे सहज ही ये संसार स्वर्ग बन जाएगा!… ओम् शान्ति! 


Thanks for reading this article on ’56 दिव्यगुणों की लिस्ट | List of 56 Divine Virtues’

You may also like to read:

God, the most humble| भगवान सबसे निरहंकारी है | | Sakar Murli Churnings 20-12-2018

God, the most humble image

God, the most humble| भगवान सबसे निरहंकारी है | Sakar Murli Churnings 20-12-2018

कितना मीठा, कितना प्यारा! 

बाबा ने कहा मैं तुमसे अपनी पूजा नहीं करा सकता, क्योंकि:

  • में तुम्हारा most obedient servant हूँ… तुम मेरे मालिक हो 
  • मैं तो तुम्हें नमस्ते करता हूँ… निरहंकारी हूँ 
  • में सदा दाता हूँ… कुछ भी लेता नहीं हूँ 
  • मेरे तो पैर ही नहीं! 
  • तुम विश्व के मालिक बनने वाले हो… बाप समान बनते हो 
  • तुम खुद पूज्य बनते हो, सालिग्राम और देवता रूप मे तुम्हारी डबल पूजा होती है… क्योंकि तुम पवित्र बन, रूहानी सोशल वर्कर बन भारत को स्वर्ग बनाने की सेवा करते हो!
  • माया ने तुम्हें बहुत तंग किया है, और भी बहुत दुःख आने है 

और भी कुछ पॉइंट्स हैं:

  • आधाकल्प बच्चे भक्ति करते थक गए हैं 
  • बाबा हमसे सच्चा प्यार करते… हमको मेहनत करते नहीं देख सकते 
  • बाबा हमें बहुत ऊंची दृष्टि से देखते हैं! 
  • बाबा ज्ञान का सागर है, इसलिए हमे सिर्फ यथार्थ पुरुषार्थ कराते हैं… अर्थात अपने को आत्मा समझ बाप को यथार्थ रीति याद करना हैं, इसमें सब कुछ आ जाता है 
  • वह चाहता है, कि उसके सारे गुण हम अपने में ग्रहण करे, सिर्फ पूजा नहीं! 

आज के अन्य पॉइन्ट्‍स 

  • सतयुग में हम पारसबुद्धि होते हैं, निरोगी रहते हैं, और सम्पूर्ण सुख होता है 
  • हम बाबा की गोद में है… बाबा हमें ज्ञान, गुण, शक्तियों से रॉयल पालना कर रहे हैं… इससे हम छोटी छोटी समस्याएं तो क्या, विनाश के दर्दनाक सीन को भी सहज क्रॉस कर लेंगे! 
  • आज का गीत, निर्बल से लड़ाई बलवान की ये कहानी है दिये की और तूफान की, बहुत अच्छा है.. इसे पूरा अवश्य सुने (Brahma Kumaris Official Madhuban Murli App द्वारा!) 

सार 

तो चलिए आज सारा दिन… ऎसे मीठे निरहंकारी बाबा को बहुत प्यार से याद करते रहें, और उनके गुण और शक्तियों से भरपूर रहे… जिससे हम सभी दुखों के प्रभाव से पार, अतिन्द्रीय सुख की झूले में झूलते रहें!… ओम् शान्ति!