योग कमेंटरी | बाबा के नैनों का नूर

योग कमेंटरी | बाबा के नैनों का नूर

बाबा ने कहा… तुम मेरे नैनों के नूर हो… मैं बाबा को अति प्रिय हूँ

मुझे चरणों से उठाकर… कितना ऊंच बना दिया है… सर्वश्रेष्ठ स्थान पर बिठा दिया है

मैं बाबा की नज़रों में हूँ… उनकी छत्रछाया में… सदा सुरक्षित, उड़ती कला का अनुभवी हूँ

मैं बाबा की दृष्टि में हूँ… उनकी शक्तिशाली सकाश मुझे मिल रही है… मैं पावन सतोप्रधान बन रहा हूँ

बाबा मुझे देख रहे… मैं भी बाबा को देख रहा हूँ… यह भगवान के साथ सर्वश्रेष्ठ मिलन, जन्म-जन्मान्तर का भाग्य बनाता… मेरा और सर्व का… सारे विश्व का… ओम् शान्ति!


और योग कमेंटरी:

Thanks for reading this meditation commentary on ‘बाबा के नैनों का नूर’

The fastest rocket! | Sakar Murli Churnings 20-05-2019

The fastest rocket! | Sakar Murli Churnings 20-05-2019

1. जैसे बगीचे में फूल है, हम भी बाबा के पास आए हैं श्रीमत पर कांटे से फूल बनने… देह अभिमान मुख्य काँटा है (जिससे और विकार आते), इसलिए देही-अभिमानी बनना है, फिर सतयुग में भी ऎसे रहेंगे (जिससे सर्वगुण-सम्पन्न भी रहते)

2. विकारों-वश जो पाप किए है, उसे सर्वशक्तिमान बाप साथ योग लगाकर भस्म करना है… तो पावन-शक्तिमान नई दुनिया के मालिक लक्ष्मी-नारायण ऊंच ते ऊंच बन जाएँगे, यह दैवी sapling लग रहा है संगम पर… इसलिए हम सर्वोत्तम विद्यालय-टीचर के पास स्टूडेंट बने है

3. बाबा ने सारे ड्रामा का ज्ञान हमें समझाकर परिपक्व बना दिया है… औरो को भी बहुत अच्छे से समझाना है, बाबा (रॉकेट) को साथ रख… संस्कार साथ जाते, इसलिए दैवी संस्कार बनाते रहना है

4. बाबा ब्रह्मा-तन में प्रवेश उन्हें विष्णु-समान बनाते, तत्वम् हमें भी देवता बनाते, पवित्र-समझदार-लायक… भक्ति में बहुत शो, दलदल है… बाबा का सेवा-साथी खुदाई-खिदमतगार बन, सबको बाबा का परिचय देकर आप समान जरूर बनाना है

सार

तो चलिए आज सारा दिन… जबकि हमें सबसे तीखा रॉकेट बाबा मिल गए हैं, तो बार-बार उसका आह्वान कर बुलाकर, अपने जीवन को बिल्कुल आसान, सुखमय, अलौकिक बनाते रहे … ऎसे बाबा के संग रह सदा शान्ति-प्रेम-आनंद से भरपूर रह, सबको भी सम्पन्न बनाते, सतयुग बनाते चले… ओम् शान्ति!


Recent Sakar Murli Churnings:

Thanks for reading this article on ‘The fastest rocket! | Sakar Murli Churnings 20-05-2019’

योग कमेंटरी | मेरा घर बन गया है सूक्ष्मवतन

योग कमेंटरी | मेरा घर बन गया है सूक्ष्मवतन

चारों ओर व्हाइट ही व्हाइट… लाइट ही लाइट है… मैं प्रकाशमय फरिश्ता हूँ

मैं बिल्कुल हल्काशान्त-चित… अलौकिक हूँ

बाबा का आह्वान करता हूँ… उसके अपने ही घर में… उनके वाइब्रेशन चारों ओर छा गएँ हैं

बापदादा आ गएँ है… वही इस घर के मालिक हैं… सबकुछ उन्हें सौप देती हूँ

सभी घर में फरिश्ते है… बाबा के बच्चे… मैं निश्चिंत हो गया हूँ…

हर पल उन्नति करते… सबको श्रेष्ठ अनुभूति कराता… बाबा ने मेरा जीवन सर्वश्रेष्ठ हीरे-तुल्य बना दिया है… ओम् शान्ति!


और योग कमेंटरी:

Thanks for reading this meditation commentary on ‘मेरा घर बन गया है सूक्ष्मवतन

The power of Simplicity! | सरलता का दिव्यगुण | Avyakt Murli Churnings 19-05-2019

The power of Simplicity! | सरलता का दिव्यगुण | Avyakt Murli Churnings 19-05-2019

श्रेष्ठ संकल्पों को फलीभूत करने की सहज विधि!

विश्व की सभी आत्माएं कुछ न कुछ कार्य में लगी हुई है, ब्राह्मण आत्माएं भी विशेष बनने में, वा विशेष कार्य करने के इच्छुक है… संकल्प बहुत श्रेष्ठ करते, लेकिन प्रैक्टिकल लाने में नम्बरवार हो जाते, क्यूंकि बीजरूप बाप की सर्व शक्तियों से कनेक्शन कम है, और साधन-व्यक्ति के प्रभाव में आ जाते… इसलिए फिर हताश-निराश हो जाते, वा जितनी खुशी-सन्तुष्टता-गति होनी चाहिए, वह नहीं रहती

सम्बन्ध-सम्पर्क में ही कभी-कभी वाले बन जाते हैं… लेकिन अभी तो समय है स्वयं निर्विघ्न बन, बहुत काल की शक्तियों से सारे विश्व को निर्विघ्न बनाना

हम आत्माएं (कुमारीयां) कौन है?

  • हम गंवाने के बजाए कमाने के रास्ते में है, साधारण से शक्तिशाली, कमझोर से बहादुर बने है… माया की छोटी-छोटी बातों से डरने के बजाए अपनी श्रेष्ठ प्राप्ति को याद रखना है… श्रेष्ठ स्वराज्य-अधिकारी जीवन से नीचे नहीं उतरना है, इस जीवन में ब्रह्माकुमारी बन जाना, यह सबसे बड़ा भाग्य है
  • अपने को ऑफर करना अर्थात बाबा जहां बिठाए वहां सन्तुष्ट… बन्धन वास्तव में मन में ही होते हैं, फिर भी योग से सभी बन्धन को भस्म कर देना है

सरलता का दिव्यगुण!

  • जैसे देवताओं-फरिश्तों-ब्रह्मा बाबा में सरलता दिखाई देती… हमें भी धारण करना है
  • सरलता अर्थात सार-रूप, वह सब बातों से सार उठाते, कर्मों में भी सार दिखाई देता… हां-जी का पाठ पक्का… स्तुति-इच्छाओं से परे बाबा की याद (एक बल एक भरोसा, एकमत, एक से सर्व सम्बन्ध-प्राप्ति) से स्थिति बनाना अर्थात सरलता
  • वह स्वतः अन्दर से स्वच्छ-सच्च-साफ… उनके नैन-बोल में मधुरता दिखाई देती… व्यर्थ संकल्प-समय से बचे हुए दूरांदेशी होंगे, माया उनका सामना नहीं कर पाएंगी… आलराउंडर होंगे, किसी बात में कम नहीं… सबके लिए सैम्पल, सबके स्नेही, सहयोग प्राप्त करने वाले होंगे… सहनशील होने के कारण सब के साथ चलके सफलता प्राप्त करेंगे, इसे ही कहा जाता है, सर्वस्व त्यागी

सार

तो चलिए आज सारा दिन… बीजरूप बाबा से सदा combined रह उनकी सर्व शक्तियों से सम्पन्न मायाजीत बन… सारे विश्व को गुण-शक्तियों का दान दे निर्विघ्न बनाते, सतयुग बनाते चले… ओम् शान्ति!


Recent Avyakt Murli Churnings:

Thanks for reading this article on ‘The power of Simplicity! | सरलता का दिव्य गुण | Avyakt Murli Churnings 19-05-2019’

आत्मिक दृष्टि पक्की करने के 108 संकल्प | 108 Thoughts for strengthening soul conscious drishti

आत्मिक दृष्टि पक्की करने के 108 संकल्प | 108 Thoughts for strengthening soul conscious drishti

आज बाबा ने पूरी मुरली में आत्मिक दृष्टि पक्की करने को कहा… तो आज आपको आत्मिक दृष्टि पक्की करने के 108 संकल्प भेज रहे हैं… इन्हें प्रेम से, बाबा की याद में स्वीकार करना जी!

आत्मा है!

  • वह आत्मा है… शान्त स्वरूप, प्रेम स्वरूप, आनंद स्वरूप, सुख स्वरूप, पवित्र स्वरूप, ज्ञान स्वरूप
  • आँखों द्वारा देखने वाली, कानों द्वारा सुनने वाली, मुख द्वारा बोलने वाली, शरीर द्वारा कर्म करने वाली, सबकुछ आत्मा ही करती है
  • प्रकाश का पुंज, चमकती मणि, दिव्य सितारा है

हमारा उनसे सम्बन्ध

  • एक बाबा के बच्चे… हम सभी भाई-बहन, भाई-भाई है
  • मुझे उनको देना है, शुभ-भावना, सकाश, गुण देखना है… शान्ति, रुहानी स्नेह, सुख, खुशी, सम्मान देना है
  • उनकी कोई गलती नहीं, वह खुद अपने संस्कारों से परेशान हैं, यह कलियुग है, मुझे उनको देना है

सम्पर्क में!

  • मेरा सम्बन्ध आत्मा के साथ है, लेन-देन हिसाब-किताब, आदि
  • (बातें सुनते) वह आत्मा बोल रही, शरीर द्वारा, भ्रकुटी के बीच बैठे… मैं आत्मा सुन रही हूँ, कानों द्वारा, भ्रकुटी में बैठ
  • (बातें करते) मैं आत्मा बात कर रही हूँ, मुख द्वारा, भ्रकुटी में बैठ… आत्मा को सुना रही हूँ, भ्रकुटी में, वह कानों से सुनती है
  • (फोन की रिंग बजते) आत्मा का फोन है, आत्मा से बात करनी है
  • जो गुस्सा, झगड़ा, तंग करते, वह आत्माएं है

सभी मित्र-सम्बन्धी

  • सभी मित्र (स्कूल, कॉलेज, बिल्डिंग, पड़ोसी) आत्माएं है
  • सभी सम्बन्धी (मात-पिता, भाई-बहन, चाचा-चाची, मौसा-मौसी, दादा-दादी, नाना-नानी, बच्चा-बच्ची, आदि) आत्माएं है
  • ऑफिस में सभी (बॉस, साथी, जूनियर) आत्माएं है
  • विश्व में सभी, आत्माएं है… वैज्ञानिक, राष्ट्रपति, प्रधान-मंत्री, नेता, अभिनेता, धनवान, आदि

दिन-चर्या में!

  • (उठते) मैं आत्मा हूँ, बाबा परम-आत्मा है, घर में सभी आत्माएं है
  • (सेन्टर पर मुरली) सुनाने वाली टीचर आत्मा है, सुनने वाले सभी आत्माएं है, जिज्ञासू सभी आत्माएं है 
  • (बाबा का कमरा) बाबा मुझे दृष्टि दे रहे, मुझ आत्मा को देखते, मैं भी उनके मस्तक पर शिवबाबा को देखता
  • (भोजन) परोसने वाले आत्मा है, मैं जिसको परोस रहा वह आत्मा है, भोजन पर बैठे सभी आत्माएं है 
  • (रास्ते में) सभी रास्ते पर आत्माएं है, गाड़ी में भी आत्माएं है, ट्रेफिक पुलिस भी आत्माएं है 
  • (ऑफिस) ईमेल, फोन, मीटिंग में सभी आत्माएं है
  • (छुट्टी के दिन) जो मेहमान आए, वह आत्माएं है… जिसके घर जाते, वह आत्माएं है

सार

तो चलिए आज सारा दिन… इन्हीं संकल्पों को दोहराते, अपनी frequency को बहुत ऊँची, आत्मिक बनाके रखे… जिससे सदा शान्ति प्रेम आनंद से भरपूर-सम्पन्न रहते, सबको भी यह खज़ाने बांटते, सतयुग बनाते रहते… ओम् शान्ति!


Also read:

Thanks for reading this article on ‘आत्मिक दृष्टि पक्की करने के 108 संकल्प | 108 Thoughts for strengthening soul conscious drishti’

Experiencing all Relations in One | एक में सर्व सम्बन्ध | Sakar Murli Churnings 18-05-2019

Experiencing all Relations in One | एक में सर्व सम्बन्ध | Sakar Murli Churnings 18-05-2019

1. इस पुरुषोतम संगमयुग पर भगवान् बाप-टीचर-सतगुरू बन सभी आत्माओं को पढ़ाकर श्रेष्ठाचारी देवता बनाते… इसलिए सिर्फ़ अपने को आत्मा समझ भाई-भाई की दृष्टि पक्की करनी है, एक बाप के सिवाय और कुछ याद न आए… यह है भी सहज, क्योंकि बाबा हमें सर्व सम्बन्धों का सुख देते, वर्सा देते, खास आकर रुहानी ज्ञान देते

2. हम परमधाम में थे, फ़िर पार्ट बजाते नीचे आए, अब तमोप्रधान बने, इसलिए फिर से पतित-पावन सर्वशक्तिमान बाबा को याद करना है, तो हम श्री देवता, श्रीकृष्ण बन जाएँगे स्वर्ग (वन्दर ऑफ वर्ल्ड में)… जहां आयु बड़ी, नैचुरल beauty रहती, सबकुछ नया-सुगन्धित होता… यह सब भगवान् के सिवा कोई सीखा नहीं सकता, हम अब भक्ति के राज़ को भी समज गए हैं

3. हम सारा चक्र जानते, मुख्य बात इस एक जन्म की पवित्रता हमें 21 जन्म सुख-शान्ति देती… माया से बचने सिर्फ़ आत्मा भाई-भाई की दृष्टि पक्की कर, बाबा को याद कर पावन बनते जाना है… ज्ञान भी सहज है, बाबा का परिचय और 84 का चक्र… जीवनमुक्ति में फिर न ज्ञान रहेगा, न विनाश की सामग्री… हम अभी ब्राह्मण कुल है, दैवी राजधानी स्थापन करते

सार

तो चलिए आज सारा दिन… जबकि हमें बाबा सर्व सम्बन्धों का सुख ऑफर करते, तो हर एक सम्बन्ध उनसे जोड़ (और निभाते) परमात्मा ज्ञान-गुण-शक्तियों से सदा के लिए भरपूर बन, सदा श्रेष्ठ स्थिति के अनुभवी दिव्यगुण-सम्पन्न बन… सबको भी सर्व प्राप्ति सम्पन्न बनाते, सतयुग बनाते चले… ओम् शान्ति! 


Thanks for reading this article on ‘Experiencing all Relations in One | एक में सर्व सम्बन्ध | Sakar Murli Churnings 18-05-2019’

बाबा से होने वाली 108 प्राप्तियां | List of 108 attainments from Baba

बाबा से होने वाली 108 प्राप्तियां | List of 108 attainments from Baba

आज वरदान में बाबा के कहा, कि बाबा से मिली हुई सर्व प्राप्तियों को बुद्धि में इमर्ज रखने से सदा खुश, अचल, राज़ी, सन्तुष्ट रहेंगे… तो आज बाबा से होने वाली 108 प्राप्तियां आपको भेज रहे हैं… इन्हें बहुत खुशी से, बाबा की याद में स्वीकार करना जी!

सर्व ख़ज़ाने!

सर्व सम्बन्धों से मिलन!

  • परम माँ, बाप, टीचर, बड़ा भाई, सखा, सर्जन, बच्चा
  • सतगुरू (वरदान, श्रीमत, मुक्ति जीवनमुक्ति, गति सद्गति)
  • साजन (परमात्म प्यास, सर्वश्रेष्ठ-सहज राजयोग)

सर्वश्रेष्ठ ब्राह्मण जीवन!

  • परमात्म पालना, साथ, सहयोग, शक्ति, सर्चलाइट, मदद … दिव्य अनुभूतियाँ, अनुभव… निश्चिंत, नीर्संकल्प, बेफिक्र जीवन
  • श्रेष्ट धारणाएं (अमृतवेला योग, मुरली, याद में शुध्द भोजन, attention, ट्रेफिक कंट्रोल, नुमाशाम योग, रात को चार्ट)
  • भिन्न-भिन्न योग-अभ्यास:
    • अशरीरी, आत्मिक स्थिति, स्वमानों का अभ्यास, फरिश्ता स्वरूप
    • आत्मिक दृष्टि, गुण देखना, शुभ भावना-सकाश देना
    • बाबा की याद, भिन्न-भिन्न titles से, बापदादा मिलन, अव्यक्त पालना

स्थूल प्राप्तियां

  • मधुवन, सेन्टर, रिट्रीट सेन्टर, गीता पाठशाला, हाल
  • ईश्वरीय परिवार, संगठन, संग, बहनें, ब्रह्मा भोजन
  • बैज, सेवा, भाग्य की कलम, श्रेष्ठ भाग्य
  • बाबा के magazine (ज्ञानामृत, World Renewal, आदि), Peace of Mind और Awakening चैनल, इन्टरनेट पर बाबा के क्लासेज, मैसेज, आदि

सार

तो चलिए आज सारा दिन… इन सभी स्मृतियों को बुद्धि में इमर्ज कर, सदा अतिन्द्रीय सूख वा खुशियों की अनुभुती से भरपूर रहे… मोहब्बत के झूले में बैठ मेहनत से मुक्त हो, सर्व प्राप्ति सम्पन्न बन, सबको भी भरपूर करते, सतयुग बनाते चलें… ओम् शान्ति!


Also read:

Thanks for reading this article on ‘बाबा से होने वाली 108 प्राप्तियां | List of 108 attainments from Baba’

The Joy of God’s pull! | बाबा की कशिश | Sakar Murli Churnings 17-05-2019

The Joy of God’s pull! | बाबा की कशिश | Sakar Murli Churnings 17-05-2019

1. जितना आत्मा समझ बाबा को याद करते, उनके समीप जाते चमकते रहे, बाबा भी हम सर्विसएबुल बच्चों को याद करते… याद से ही पावन बनते, कर्मेंद्रीयां शीतल होते (अभी सो 21 जन्मों के लिए), कर्मातीत बनते

2. एक है योग का ज्ञान, दूसरा है सृष्टि चक्र का ज्ञान (हम ही देवता थे, अब ब्राह्मण बने है, फिर देवता बनना है, जिसके लिए दैवीगुण भी चाहिए)… इसलिए भी मामेकम् याद चाहिए, फिर अच्छे-अच्छे पॉइन्ट्‍स emerge हो, अच्छा समझेंगे, सेवा होगी… ड्रामा की टिक-टिक होती रहती है, हम भक्ति के विस्तार को भी समझ गए है

सार

तो चलिए आज सारा दिन… जबकि बाबा हमें कशिश करते, तो अपना सबकुछ उसे सौप, उसके ज्ञान-योग में मग्न हो जाएँ… तो सदा श्रेष्ठ स्थिति में स्थित, सर्व प्राप्तियों-दिव्यगुणों से सम्पन्न बन, सबको शान्ति प्रेम खुशी बांटते, सतयुग बनाते रहेंगे… ओम् शान्ति!


Recent Sakar Murli Churnings:

Thanks for reading this article on ‘The Joy of God’s pull! | बाबा की कशिश | Sakar Murli Churnings 17-05-2019’

आत्मिक दृष्टि से 108 प्राप्तियां | 108 Benefits of Soul Conscious drishti

आत्मिक दृष्टि से 108 प्राप्तियां | 108 Benefits of Soul Conscious drishti

अपने को आत्मा समझ, सबको आत्मिक दृष्टि से देखना, यह हमारे सहज राजयोगी जीवन के मुख्य पील्लर्स है… आज भी मुरली में बाबा ने इसपर बहुत जोर दिया

तो आज आपको आत्मिक दृष्टि से 108 प्राप्तियां भेज रहे हैं… इस सतगुरूवार की सौगात को बहुत प्रेम से, बाबा की याद में स्वीकार करना जी!

स्वयं को

  • देह भान-अभिमान-अहंकार से सहज परे, न्यारा-प्यारा, उपराम रहते
  • मन हल्का, शान्त, एकरस, अचल, अडो़ल… बुद्धि स्थिर, एकाग्र… स्थिति अच्छी, श्रेष्ठ, महान, ऊंची रहती
  • आँखें शीतल, निर्मल, पवित्र, अलौकिक, दिव्य… विशेषताएं देखना सहज, अपनापन-एकता रहती
  • बोल स्वतः कम, धीरे, मीठे, योगयुक्त, युक्तियुक्त, यथार्थ, आवश्यक निकलते… कर्म दिव्य-अलौकिक… स्वभाव मीठा-रॉयल-सम्मान पूर्वक रहता
  • औरों की बुरी दृष्टि-वृत्ति परिवर्तन हो जाती

औरों को

  • उन्हें करन्ट, शक्ति, वाइब्रेशन मिलते… जिससे उनको सहयोग मिलता, अनुभुती-परिवर्तन सहज होता
  • सम्पर्क हल्के, सन्तुष्टता पूर्वक रहते… उन्हें स्वीकार कर, सम्मान-रूहानी स्नेह-शुभ भावना दे सकते, सम्बन्ध मीठे-सुखदाई रहते… पास्ट मर्ज हो जाता, व्यर्थ बातें तुरन्त समाप्त हो जाती,
  • समान भाव, भेद-भाव से परे (जाती, धर्म, रंग, देश, भाषा, धन, पोस्ट-पोज़ीशन, पढ़ाई, व्यवसाय)
  • बुरे, व्यर्थ, नकारात्मक, अपवित्र विचार से बचे रहते… नाम-रूप से उपर रहते… प्रभाव-परमत से परे… डिस्टर्ब-चिड़चिड़े नहीं होते

ब्राह्मण जीवन में

  • योग में गिना जाता, सच्ची पवित्रता, श्रीमत, फॉलो फादर है… सभी योग के अभ्यास (आत्मिक स्थिति, बाबा की याद, फरिश्ता स्वरूप, बाबा की दृष्टि लेना) सहज हो जाते… अशरीरी सेकण्ड में, योग तुरन्त लग सकता, अच्छा होता
  • सबसे ऊंच सब्जेक्ट में पास होते, विश्व का मालिक बनते … पावन, सतोप्रधान, दिव्य बनते जाते
  • आभामण्डल दिव्य, वायुमण्डल शुध्द, मन्सा सेवा होती… वाणी में जौहर भरता, प्रभाव पड़ता, बुद्धि में बैठता, सहज आगे बढ़ते, सेवा होती
  • दृष्टि-टोली देने की सेवा भी मिल सकती… भाषण का डर नहीं रहता, आत्म-विश्वास बढ़ता, सफलता मिलती

सार

तो चलिए आज सारा दिन… अपने को आत्मा समझ, सबको आत्मिक दृष्टि से देखते रहे… इससे सम्पूर्ण पावन बनते जाते, सदा शान्ति प्रेम आनंद से भरपूर रह… औरों का भी कल्याण करते, सतयुग बनाते रहेंगे… ओम् शान्ति!


Also read:

Thanks for reading this article on ‘आत्मिक दृष्टि से 108 प्राप्तियां | 108 Benefits of Soul Conscious drishti’

The power of conviction! | निश्चयबुद्धि विजयन्ती | Sakar Murli Churnings 16-05-2019

The power of conviction! | निश्चयबुद्धि विजयन्ती | Sakar Murli Churnings 16-05-2019

1. सत्य गुरू सिर्फ़ एक निराकार सर्वशक्तिमान बाप है, जो हमें सत्य ज्ञान पढ़ाते… पढ़ाई से सुख मिलता और याद से शान्ति, सिर्फ शान्ति-सुख सागर ही हमें ऎसी सच्ची सुख-शान्ति दे सकते, पढ़ाई में ब्रह्मचर्य तो होता ही है

2. जबकि हमें निश्चय है संगमयुग चल रहा है, तो पूरी रीति फरमानवरदार बन आत्मा समझ बाबा को याद करना है… मुख्य है आत्म-अभिमानी बनना, तो बुरे ख्यालात-दृष्टि बंद हो, थोड़ा सा टच भी अच्छा नहीं लगेगा

3. यह तो पढ़ाई है आत्म-अभिमानी बनने की, अगर निर्विकारी नहीं बनेंगे, तो सजा खाएं पद काम हो जाएँगा… इसलिए सबकुछ सहज करने पढ़ाई-चिन्तन को बहुत अच्छा, याद को पक्का, वा समय (संगमयुग है, और सतयुग आना है) को स्मृति में रखना है

4. हमें सुख से शरीर छोड़ना है, इसलिए याद कर सबकुछ भूलते जाना है, जिसके लिए पूरा निश्चय चाहिए, माया को जरा भी संशय में लाने का चांस नहीं देना है… वास्तव में हम आत्मा ही है, सिर्फ जन्म-जन्म के देह भान के कारण ही मुश्किल लगता… इसको मिटाने लिए सिर्फ़ एक बाप को याद करने का लक्ष्य रखना है

सार

निश्चय का आधार है अनुभव… तो जबकि बाबा ने हम सभी को इतने योग के अनुभव कराएं है, इन सभी को याद कर फिर से उमंग-उत्साह-दृढ़ता से ज्ञान-योग का अभ्यास कर… सदा शान्ति प्रेम आनंद से भरपूर रह, औरों को भी भरपूर करते, सतयुग बनाते चले… ओम् शान्ति!


Recent Sakar Murli Churnings: